Meerut News Live: दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कारावास, बाइक सवारों ने सराफ से की लूटपाट, पढ़ें ताजा खबरें
{"_id":"64cc7c433aaa56944a0f3965","slug":"meerut-news-live-rain-in-western-up-due-to-rain-holiday-in-bijnor-classes-1-to-8-today-2023-08-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कारावास, बाइक सवारों ने सराफ से की लूटपाट, पढ़ें ताजा खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 04 Aug 2023 09:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 04 Aug 2023 09:34 PM IST
खास बातें
पश्चिमी यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को शुक्रवार को राहत मिली। वेस्ट यूपी में बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। वहीं बिजनौर 1 से 8 तक की कक्षाओं के छात्र छात्राओं के लिए स्कूलों में आज अवकाश कर दिया है।
विज्ञापन
जुमे की नमाज पर पुलिस अलर्ट।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
09:33 PM, 04-Aug-2023
बाइक सवारों ने सराफ से की लूटपाट
बिजनौर में कोतवाली देहात में बाइक सवार बदमाशों ने सराफ से नगदी तथा जेवर लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं आया। थाना क्षेत्र किरतपुर के ग्राम बाहूपुरा निवासी मोनू पुत्र राजेश कोतवाली देहात में सराफ की दुकान करता है। शुक्रवार रात को वह दुकान बंद कर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह अकबराबाद से आगे गांव गढ़ीवान के निकट पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवारों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करते हुए बैग में रखे 28000 रुपये और चार तोला सोने के आभूषण लूट लिए। सूचना पर कोतवाली देहात के थाना अध्यक्ष जयवीर सिंह और सीओ नगीना संग्राम सिंह मौके पर पहुंचे।
03:23 PM, 04-Aug-2023
मुजफ्फरनगर में किशोरी के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास
मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी को जबरन दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म के मामले में दोषी को अदालत ने 20 साल कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो अधिनियम) के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया।विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा और मनमोहन वर्मा ने बताया कि आरोपी 31 अक्तूबर 2017 को चाकू की नोक पर डराकर पहले बुढ़ाना ले गया। इसके बाद पीडि़ता के भाई को जान से मारने की धमकी दी और दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता को रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। आरोप लगाया गया था रास्ते में एक बरात की बस में बैठाकर आरोपी ने अंजान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया।
पीडि़ता किसी तरह घर पहुंची तो दो नवंबर 2017 को गांव के ही कृषित के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो अधिनियम) में हुई। अदालत ने आरोपी कृषित पर दोष सिद्ध करते हुए 20 साल कारावास और 61 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
---------------------
विज्ञापन
02:23 PM, 04-Aug-2023
बिजनौर में राष्ट्रीय किसान यूनियन ने निकाली ट्रैक्टर रैली
नारेबाजी करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
02:22 PM, 04-Aug-2023
रालोद विधायक ने विधानसभा प्राक्कलन समिति की बैठक में उठाया गुलदार का मुद्दा
जनपद बिजनौर में नरभक्षी गुलदार ने हमला कर 13 इंसानों को मार दिया है। किसान संगठन गुलदार मुक्त बिजनौर बनाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक चंदन चौहान ने जनपद में गुलदार से मारे गए 13 लोगों की जान का मुद्दा विधानसभा प्राक्कलन समिति की मीटिंग में उठाया।
02:22 PM, 04-Aug-2023
बिजनौर में वन अधिकारियों का किसानों ने किया घेराव, प्रदर्शन कर नारेबाजी की
बिजनौर जनपद के वालिया होटल में गुलदार के हमले के संबंध में बैठक कर रहे वन विभाग के अधिकारियों का किसानों ने घेराव किया। किसानों ने प्रदर्शन कर वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार शर्मा ने शुक्रवार को वालिया होटल में सीसीएफ बरेली विजय सिंह, सीसीएफ मुरादाबाद रमेश चंद की उपस्थिति में वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य वन संरक्षक ने गुलदार के आतंक पर रोक लगाने और खेतों से गुलदारों को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उधर, भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष रोहिताश कुमार, रामोद, कुलदीप मोर, सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान वालिया होटल पहुंचे। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। किसानों ने खेतों पर गुलदारों के हमले बढ़ने और जिले में गुलदार के हमले से कई किसानों की मौते होने पर रोष व्यक्त किया। किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदारों पकड़कर क्षेत्र में व्याप्त गुलदार के आतंक को समाप्त करने की मांग की।

11:51 AM, 04-Aug-2023
जुमे की नमाज को लेकर मेरठ पुलिस प्रशासन अलर्ट
हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद मेरठ में जुमे की नमाज को लेकर मेरठ पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एडीजी, आईजी और एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 AM, 04-Aug-2023
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा: मंडल में मेरठ जनपद सबसे आगे
मेरठ जिले में 11 से 31 जुलाई तक आयोजित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान मंडल में मेरठ जिला टॉप पर रहा है। हापुड़ दूसरे स्थान पर जबकि बागपत तीसरे और गाजियाबाद चौथे स्थान पर रहा है।
अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. अर्चना त्यागी ने बताया कि बीस दिन चले अभियान में मेरठ में 437 महिलाओं और 49 पुरुषों ने नसबंदी कराई, जबकि हापुड़ में परिवार पूरा कर चुके दंपतियों में 24 पुरुषों और 171 महिलाओं ने स्वेच्छा से नसबंदी कराई। बागपत में 186 महिलाओं और 16 पुरुषों ने नसबंदी कराकर परिवार नियोजन में जिम्मेदारी निभाई।
हापुड़ में 2027, मेरठ में 1560 और बागपत में 1392 महिलाओं ने आईयूसीडी को अपनाया, जबकि बुलंदशहर में 952, मेरठ में 828, गाजियाबाद में 432, गौतमबुद्धनगर में 403, बागपत में 330 और हापुड़ में 323 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी पर भरोसा जताया।
त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा के मामले में भी मेरठ पहले स्थान पर रहा है। मेरठ में 2972 महिलाओं ने अंतरा पर भरोसा जताया, जबकि बागपत में 1317, हापुड़ में 1044 और बुलंदशहर में 1019 महिलाओं ने अंतरा पर भरोसा जताया है।
महिलाएं आगे, पुरुष फिसड्डी
परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ जावेद हुसैन ने बताया कि परिवार नियोजन में पुरुषों को भी बराबर की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी के मुकाबले सरल और छोटी शल्य क्रिया है। नसबंदी कराने के आधे घंटे बाद ही पुरुष को घर भेज दिया जाता है, लेकिन समाज में व्याप्त कुछ भ्रांतियों के चलते पुरुष इस मामले में आगे नहीं आ रहे हैं। महिला नसबंदी में सूबे में मेरठ नौवें स्थान पर रहा है। नोडल अधिकारी ने बताया महिला नसबंदी के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दौराला पहले नंबर पर है। यहां अब तक 38 महिलाओं की नसबंदी हो चुकी है।

09:33 AM, 04-Aug-2023
Meerut News Live: दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कारावास, बाइक सवारों ने सराफ से की लूटपाट, पढ़ें ताजा खबरें
उमस भरी गर्मी से शुक्रवार को बारिश ने राहत दी है। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया हैं। वहीं बिजनौर जनपद में बारिश के कारण एक से आठ तक की कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए स्कूलों में आज का अवकाश घोषित कर दिया गया है।इससे पहले गुरुवार को दिन भर लोग परेशान रहे। तीन दिन से अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे नहीं आया है। दिन में चली हवा से भी पसीना नहीं सूखा। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाह ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।