फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: कार्यक्रम बदला, अब आठ मई को मेरठ में रोड शो करेंगे अखिलेश, कल दिल्ली के लिए कूच करेंगे टिकैत

Sat, 06 May 2023 10:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 May 2023 10:19 PM IST
खास बातें

पिछले दिनों हुई बरिश के बाद धूप खिली रही और मौसम साफ बना हुआ है लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ घंटे बाद मौसम में परिवर्तन आ सकता है। वहीं मेरठ में  वित्तीय अनियमितताओं का आरोप में मेरठ कॉलेज के प्राचार्य निलंबित कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरा अपडेट।

विज्ञापन
Meerut News Live: Principal of Meerut College suspended, weather may deteriorate again, read latest news
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:06 PM, 06-May-2023
दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रविवार सुबह मुजफ्फरनगर से दिल्ली के लिए कूच करेंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता हाईवे स्थित कैलाशी अस्पताल के सामने हाईवे पर मिलेंगे। जहां से नरेश टिकैत दिल्ली के लिए योजना बनाएंगे।

जानकारी के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत रविवार सुबह 10 बजे तक कैलाशी अस्पताल के पास पहुंच जाएंगे।
08:35 PM, 06-May-2023
बदला कार्यक्रम, अब आठ मई को मेरठ में रोड शो करेंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मेरठ में रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अखिलेश यादव आठ मई को मेरठ में रोड शो करेंगे। इससे पहले यह कार्यक्रम नौ मई को था।    

सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि आठ मई को दोपहर एक बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परतापुर हवाई पट्टी पहुंच जाएंगे। वहां से कार द्वारा लिसाड़ी गांव पहुंचेंगे। लिसाड़ी गांव से साईकिल द्वारा रोड शो शुरू करेंगे। लिसाड़ी गांव से लिसाड़ी रोड से होते हुए भूमिया का पुल, गोला कुआं, इस्लामाबाद, कांच का पुल तक रोड शो करेंगे। हालांकि जिलाध्यक्ष ने बताया कि लखीपुरा से होते हुए फतेउल्लापुर और 60 फुटा रोड तक कार्यक्रम भेजा गया है। लेकिन कांच का पुल तक रोड शो रहेगा या आगे जाएगा इस पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
05:32 PM, 06-May-2023

77 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ये अफसर, फफक कर रोया

शासन के आदेश पर मेरठ में शनिवार को 15 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने शताब्दीनगर स्थित वन निगम ऑफिस में छापा मारा। इस दौरान टीम ने विभाग के डीएलएम नरेंद्र कुमार पाल को ठेकेदार से 77 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने परतापुर थाने में डीएलएम व शिकायतकर्ता ठेकेदार के मोबाइलों को अपने पास लेकर घंटों पूछताछ की।

शताब्दीनगर स्थित वन निगम कार्यालय में नरेंद्र कुमार पाल प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक (DLM) पद पर दो साल से तैनात है। बताया गया कि उनके अंडर में नौ जिलों का प्रभार था। नरेंद्र कुमार पाल द्वारा वन निगम के ठेकेदारों से रिश्वत मांगी जाती थी, जिसकी शिकायत शासन के बड़े अधिकारियों से की गई थी। 

03:51 PM, 06-May-2023

बागपत में भाजपा प्रत्याशी के बैनर और होर्डिंग फाड़ने पर मारपीट

बागपत के अमीनगर सराय नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी के बैनर और होर्डिंग फाड़ने को लेकर मारपीट हो गयी। जिसमे तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

अमीनगर सराय कस्बे के रहने वाले लक्षमण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मांगेराम यादव के बैनर और होर्डिंग लगे हुए है। आरोप लगाया कि तीन मई की रात करीब दस बजे विपिन उर्फ टिल्लू, सुमित शर्मा, तुषार, अनिल दो ई-रिक्शाओं में बैठकर कस्बे के बाजार में आये और भाजपा प्रत्याशी मांगेराम यादव के होर्डिंग, बैनर, झण्डे फाडकर  निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता मलिक के झण्डे, स्टीकर लगाने लगे।

लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उसने और उसका साथी रौनक शर्मा वहां से गुजर रहे थे, दोनों ने लोगों को बैनर फाड़ने से मना किया तो उनके साथ गाली गलोच कर मारपीट की गयी। शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे लोग वहां आ गए। जिससे मारपीट करने वाले जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
03:50 PM, 06-May-2023

सहारनपुर में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

सहारनपुर के बेहट कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मांझीपुर के पास आम के बाग में एक युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव सड़ने के कारण शिनाख्त में नहीं हो पाई।
03:49 PM, 06-May-2023

अंकित मदन शर्मा भाजपा में शामिल हुए

मेरठ निवासी अंकित मदन शर्मा को शुक्रवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। अंकित 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा से बड़ौत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:48 PM, 06-May-2023

मेयर बनाया तो कूड़े के ढेर से मिलेगी मुक्ति

भाजपा के मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने वार्ड 21 कंकरखेड़ा प्रत्याशी के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि मेरठ के विकास के लिए उनको आशीर्वाद दें। पिछले पांच साल में मेरठ विकास में पिछड़ गया है, कोई विकास कार्य नहीं हुए। जगह-जगह सड़कें टूटी पड़ी हैं, नालों का बुरा हाल है।

अगर इस बार भाजपा का मेयर हुआ तो इन सभी समस्याओं का हल कराएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के चारों तरफ कूड़े के ढ़ेर नजर आते हैं, वे मेयर बने तो कूड़े का निस्तारण कराएंगे। शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल कराएंगे। ऐसे में मेरठ के विकास के लिए उनको आशीर्वाद देकर जीत दिलाएं।  

प्रत्याशी के घर मारपीट का वीडियो वायरल
जानीखुर्द क्षेत्र के कस्बा सिवाल खास में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व वर्तमान में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी फुरकाना के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। जिसमें अध्यक्ष पद की प्रत्याशी फुरकाना के घर के आंगन में युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं। इस संबंध में जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज ने बताया कि यह वीडियो पांच वर्ष पहले का है। जिसे अब का बताते हुए अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों की आपसी मारपीट होने की बात कहकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। 
03:47 PM, 06-May-2023

विधायक अतुल प्रधान और समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा

शुक्रवार शाम कंकरखेड़ा में सरधना विधायक अतुल प्रधान के रोड शो के दौरान आतिशबाजी की गई। इस पर विधायक व समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि रोड शो के दौरान युवक कारों की छतों और खिड़की से बाहर खड़े हुए थे। समर्थकों ने सड़क पर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने पूरी तरह सड़क पर कब्जा कर लिया। रोड शो में शामिल युवक डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इस दौरान राहगीर जाम में फंस गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों को जाम से निकलवाया। सीओ दौराला ने बताया कि सरधना विधायक अतुल प्रधान और उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
09:24 AM, 06-May-2023

सहारनपुर-अंबाला अप लाइन पर रेल संचालन ठप

हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार रात्रि में मालगाड़ी का इंजन और कुछ डिब्बे पटरी से उतरने के कारण रेल संचालन ठप हो गया। बताया गया है कि सहारनपुर- अंबाला अप लाइन पर यह हादसा होने के कारण हरियाणा, पंजाब और जम्मू की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन प्रभावित हो गईं। 

पढ़ें पूरी खबर: UP: सहारनपुर-अंबाला अप लाइन पर रेल संचालन ठप, पंजाब व जम्मू जाने वाली तमाम ट्रेनें प्रभावित, यात्री परेशान
09:07 AM, 06-May-2023

मेरठ में भी जल्द शुरू होगा डाक निर्यात केंद्र

डाक विभाग की ओर से इस साल के अंत तक मेरठ में भी डाक निर्यात केंद्र की शुरुआत की जाएगी। इससे मेरठ के उद्यमियों को विदेश में माल भेजने में आसानी होगी और सभी कागजी कार्रवाई डाक विभाग के माध्यम से ही पूरी कर ली जाएगी।  बरेली परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह ने बताया कि मेरठ में भी डाक निर्यात केंद्र खोलने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद केंद्र की शुरुआत हो जाएगी। 

सिकुड़ा हुआ गेहूं भी खरीद रहीं सरकारी एजेंसियां
मार्च में हुई बेमौसम बारिश से गेहूं में सिकुड़न आ गई है। सरकार के आदेश पर एजेंसियां सिकुड़ा हुआ गेहूं भी एमएसपी रेट पर खरीद रही हैं। मेरठ मंडल में पांच एजेंसियां खाद्य विभाग की विपणन शाखा, एफसीआई, पीसीएफ, यूपीएसएस और उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी परिषद गेहूं खरीद कर रही है। यह सभी एजेंसियां मंडल में 3728 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर चुकी है। संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी कौशल देव ने बताया कि सरकार के आदेश का पालन हो रहा है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed