फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: मेडा को बोर्ड बैठक स्थगित, बागपत में गोली मारकर मिस्त्री की हत्या

Tue, 28 Mar 2023 05:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Mar 2023 05:02 PM IST
खास बातें

सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद निकाय चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं मेरठ में मासूम कोनेन का शव चौथे दिन भी नहीं मिला। आज फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। वहीं हत्यारोपी मां निशा से आज जेल में पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Meerut News Live: Meerut News Live: discussion intensified about Civic elections, search of girl dead body co
निकाय चुनाव रिजल्ट - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

04:06 PM, 28-Mar-2023

बागपत में सिर में गोली मारकर मिस्त्री की हत्या

बागपत के अमीनगर सराय थानाक्षेत्र के बरसिया गांव में टायर पंचर की दुकान करने वाले मिस्त्री की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसमें पुलिस तीन दिन तक हादसा बताती रही। गोली लगने के तीन दिन तक बाद उपचार के दौरान मिस्त्री की मौत होने पर पोस्टमार्टम में उसके सिर में गोली मिली।
04:01 PM, 28-Mar-2023

मेडा को बोर्ड बैठक स्थगित

मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा कि मंगलवार को कमिश्नर में प्रस्तावित बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई। कमिश्नर की व्यस्तता के कारण बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई है। सचिव चंद्रपाल तिवारी के मुताबिक अब अगले महीने नई तारीख पर बोर्ड बैठक होगी। 5 अप्रैल की तिथि प्रस्तावित की गई है। 
विज्ञापन
03:50 PM, 28-Mar-2023
खरखौदा थाना क्षेत्र के धीरखेड़ा चौकी क्षेत्र में धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शराब की दुकान के सेल्समैन को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर किया घायल कर दिया तथा एक लाख की नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया तथा आसपास क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
03:03 PM, 28-Mar-2023

Saharanpur : सड़क हादसे में घायल हुए सहायक नगर आयुक्त और सहायक अभियंता

सहारनपुर नगर निगम सहारनपुर के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दानिश नकवी साइट से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी नगर निगम के स्टेडियम साइड स्थित गेट से निगम में अंदर घुस रही थी उसी दौरान तेज गति से आ रहे दिल्ली नंबर की होंडा सिटी कार ने सहायक नगर आयुक्त की बोलेरो कार को लेफ्ट साइड से जोरदार टक्कर मारी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का राइट हिस्सा गेट की दीवार में जाकर लगा गाड़ी दोनों तरफ से डैमेज हो गई है। साथ ही होंडा सिटी भी सामने की साइड से पूरी तरह डैमेज हो गई है। सहायक नगर आयुक्त और सहायक अभियंता जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है । साथ ही अशोकप्रिय गौतम 15 दिन पहले ही आईएएस का इंटरव्यू देकर लौटे है । बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है।
03:02 PM, 28-Mar-2023

स्टेशन मास्टर की पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

बड़ौत की आजादनगर काॅलोनी में सोमवार सुबह बड़ौत रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर की पत्नी का घर में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, जेठ, जेठानी व जेठानी के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया।
मेरठ जनपद के गोटका गांव के श्याम सुंदर की बेटी रूबी उर्फ भावना (35) की शादी वर्ष 2011 में वाजिदपुर गांव निवासी स्टेशन मास्टर विपिन शर्मा हाल आजाद नगर के साथ हुई थी। दंपती के एक बेटी और एक बेटा हैं। 

सोमवार सुबह रुबी का शव कमरे में सीढ़ियों की रेलिंग पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर रूबी के परिजन भाई दीपक शर्मा, कुलदीप, बहन दीपा व वंदना और पिता श्याम सुंदर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर रूबी का मानसिक उत्पीड़न करते हुए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। यहां तक कि बार-बार कहने के बाद भी ससुराल वाले रूबी को मायके नहीं भेज रहे थे और रूबी के साथ मारपीट करते थे। आरोपियों ने रूबी की हत्या कर शव को रेलिंग पर टांग दिया और किसी को सूचना भी नहीं दी। 

मामला बढ़ता देख सीओ सविरतन सिंह गौतम, इंस्पेक्टर एनएस सिरोही, फाेरेंसिंग टीम मौके पर पहुंची। सीओ सविरतन गौतम ने बताया कि मृतका के पिता श्याम सुंदर की तहरीर पर पति, जेठ, जेठानी व जेठानी के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ के लिए पति को हिरासत में ले लिया। आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
10:58 AM, 28-Mar-2023
लापता बहन भाई - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खैरनगर में मेराब और कोनेन की हत्या को लेकर सोमवार को भी लोगों में रोष रहा। वहीं, चौथे दिन भी गंगनहर में बच्ची की तलाश जारी रही। मंगलवार एनडीआरएफ को भी बुलाया है।

दरअसल, देहलीगेट के खैरनगर निवासी शाहिद बेग का बेटा मेराब और बेटी कोनेन बुधवार शाम लापता हो गए थे। बृहस्पतिवार देर रात दोनों बच्चों की हत्या का खुलासा हुआ और मां, उसका प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद सैफी, पड़ोसी मुसर्रत, कोसर, आरिफ और साद को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मेराब का शव बरामद हो गया था। प्रेम प्रसंग और तंत्र मंत्र के चलते दोनों बच्चों की हत्या हुई है।

चार दिन बीतने के बावजूद भी कोनेन का शव नहीं मिला। सोमवार को कोनेन के शव की तलाश में गंगनहर में सर्च अभियान चलाया। इंस्पेक्टर देहलीगेट का कहना कि आज भी अभियान जारी रहेगा। बच्ची कहीं दूसरी जगह तो नहीं फेंकी, इसको लेकर जेल में बंद हत्यारोपी सऊद-निशा से पूछताछ की जाएगी। भाई-बहन की हत्या को लेकर खैरनगर के लोगों में आक्रोश है। 
 
प्रजापति समाज की रैली के कारण दिल्ली रोड पर लगा जाम
प्रजापति समाज की रैली के कारण मेरठ शहर में जनता को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। बेगमपुल से दिल्ली रोड पर परतापुर बाईपास तक जाम लगा रहा। वहीं यातायात व्यवस्था बनवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 AM, 28-Mar-2023

Meerut News Live: मेडा को बोर्ड बैठक स्थगित, बागपत में गोली मारकर मिस्त्री की हत्या

सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद निकाय चुनाव की हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों की नजरें अब इस पर लगी हैं कि सीटों का आरक्षण क्या होगा। पुराना जो आरक्षण लागू हुआ था वही रहेगा या फिर नए सिरे से तय होगा।

निकाय चुनाव के संबंध में सोमवार को सुप्रीमकोर्ट का आदेश आया तो सभी राजनीतिक दलों में सियासी सरगर्मियां बढ़ गईं। हर कोई आरक्षण के बारे में जानना चाहता है। प्रदेश सरकार द्वारा दो दिन के भीतर चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद चुनाव आयोग तिथि पर निर्णय लेगा। शासन द्वारा सभी सीटों का आरक्षण दोबारा से जारी किया जाएगा।

जरूरी नहीं है कि जो आरक्षण पिछली बार था वही रहे, वह बदल भी सकता है। मेरठ में नगर निगम की सीट पिछली बार ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित थी, अब नए आरक्षण में क्या स्थिति होगी, इसको लेकर सारी राजनीतिक पार्टियों के दावेदारों में बेचैनी हैं। मेयर, अध्यक्ष के साथ ही वार्डों का आरक्षण भी बदल सकता है। जनपद की बात करें तो यहां पर एक नगर निगम, दो नगर पालिका और 13 नगर पंचायत हैं।

जनपद में 11,252 मतदाता बढ़े एक को होगा सूची का प्रकाशन  
जनपद में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदाता सूची में दावे-आपित्तयों के संशोधन के बाद 11252 नए मतदाता बढ़ गए हैं। नगर निगम में 5919 मतदाता बढ़े हैं। नगर पालिका मवाना में 594, सरधना में 784, नगर पंचायत खरखौदा में 185, सिवालखास में 257, हस्तिनापुर में 371, किठौर में 301, परीक्षितगढ़ में 194, लावड़ में 242, बहसूमा में 143, फलावदा में 303, करनावल में 85, दौराला में 632, शहाजहांपुर में 360, हर्रा में 494 और खिवाई में 388 मतदाता बढ़े हैं। 

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष आज करेंगे बैठक
भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया मंगलवार को हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर पहली बार बैठक करेंगे। हवन पूजन के बाद बैठक का आयोजन होगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया के स्वागत की कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारी की है। पहली बैठक में ही सतेंद्र सिसौदिया निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के  साथ रणनीति बनाएंगे। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed