Meerut News Live: मेरठ में प्रदूषण बढ़ा, मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट में रालोद का धरना प्रदर्शन शुरू
{"_id":"63e1d0f8b148f856663fa6bc","slug":"meerut-news-live-meerut-is-most-polluted-in-delhi-ncr-read-meerut-and-west-up-latest-news-today-in-hindi-2023-02-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: मेरठ में प्रदूषण बढ़ा, मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट में रालोद का धरना प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 07 Feb 2023 02:28 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:28 PM IST
खास बातें
सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 197 से बढ़कर 298 पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बदलते मौसम के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोत्तरी हुई है। मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में किसानों की मांगों को लेकर रालोद ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
रालोद का धरना
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:22 PM, 07-Feb-2023
आर्मी इलाके में कार स्टंट हुड़दंग बाजी, वीडियो वायरल
मेरठ के सदर बाजार थाना के पाइन कैटीन के पास कार के बोनट पर बैठकर स्टैंट बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। कार की खिड़की से निकलकर युवक स्टंट कर वीडियो बना रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पहचान करा कार्रवाई की जाएगी।
02:22 PM, 07-Feb-2023
मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर रालोद का धरना-प्रदर्शन
रालोद के धरने में शामिल कार्यकर्ता व किसान
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में कलेक्ट्रेट में किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर रालोद का धरना प्रदर्शन शुरू। विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि किसानों को आवारा पशुओं से मिलनी चाहिए निजात। सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा भी नहीं की है। किसान परेशान हैं और सरकार समस्याओं का समाधान करने में अभी तक नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
01:00 PM, 07-Feb-2023
कुलाधिपति को धमकी देने के आरोपी तक पहुंची पुलिस
मेरठ में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता को धमकी देकर तीन करोड़ रुपये मांगने के आरोपी तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि 16 दिसंबर 2022 को योगेश मोहन गुप्ता के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉलर ने अफसर बनकर उन्हें धमकाते हुए गुरुचरण से चल रहे विवाद को निपटाने की धमकी दी थी। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइन थाने में इटावा निवासी अवनीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। एसएसपी का कहना है कि मामला लेनदेन का है। आरोपी की पहचान हो गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
परीक्षितगढ़ में कारोबारी की दुकान से लाखों की चोरी
मेरठ के परीक्षितगढ़ में बदमाशों ने सोमवार देर रात कपड़ा व्यापारी की दुकान में धावा बोला। बदमाश दुकान में रखा सोना भी ले गए। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह वह रविवार को शाम 6 बजे के बाद दुकान बंद करके घर चला गया। दुकान बंद करने से पहले वह सोना चैक करता था। उस दिन भी जेवर चैक किए, माल पूरा था। दुकान बंद कर घर चला गया। दुकान से लगभग 200 मीटर दूरी पर उसका घर है। सोमवार सुबह रोजाना की तरह 9.30बजे दुकान खोली। दुकान खोलने के बाद डेली की तरह उसने तहखाने में सोना चैक किया तो जेवर गायब थे। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
शायद छत के रास्ते दुकान में उतरे चोर
दुकान के अंदर से छत पर ऊपर जीने का रास्ता जा रहा है। माना जा रहा है कि चोर शायद इसी रास्ते से उतरकर दुकान में आए और माल पर हाथ साफ करके भाग गए। क्योंकि जीने के दरवाजे की कुंडी खुली हुई थी लेकिन दरवाजा बंद था।
मौके पर एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह पहुंचे हैं। पूछताछ कर रहे हैं। वहीं पुलिस को बाजार में आता देख व्यापारियों हलचल मच गई। कारोबारी ने बताया कि उसकी दुकान में दो नौकर हैं। एक नौकर घटना से पहले छुट्टी गया था लेकिन घटना के बाद वह वापस आ गया। पुलिस नौकरी से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास की दुकानों की सीसीटीवी चैक कर लोगों से पूछताछ कर रही है। छत पर जाकर भी जांच की है।

12:37 PM, 07-Feb-2023
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : मणिपुर के खिलाफ समीर ने बनाए 297 रन
गुजरात कॉलेज क्रिकेट मैदान पर आयोजित कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच में दूसरे दिन मेरठ के समीर रिजवी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ डाला। मात्र 3 रन से तिहरे शतक से चूक गए। उन्होंने 31 चौके और 17 छक्के जड़े। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर की टीम को उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने 69 रन से समेट दिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 126.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 664 रन बना लिए हैं, जिसमें पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी समीर रिजवी के 191 गेंद पर 297 रन की दोहरे शतकीय पारी शामिल है। समीर रिजवी टीम के कप्तान भी हैं।
गांधी बाग में प्रशिक्षण लेने वाले समीर रिजवी रणजी में भी जौहर दिखा चुके हैं। इस बार उनको अंडर-25 कर्नली सीके नायडू ट्रॉफी में मौका दिया गया। कोच तनकीब अख्तर ने बताया कि कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एक बड़ी ट्रॉफी है, समीर ने अच्छा प्रदर्शन किया।

11:49 AM, 07-Feb-2023
बीमारी के कारण सेना के जवान गोविंद की मौत
रोहटा गांव पूठखास निवासी भारतीय थल सेना में तैनात जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। ठाकुर गोविंद राणा (28) पुत्र शिवकुमार दिल्ली स्थित आर्मी हेडक्वार्टर की मेडिकल कोर में तैनात थे। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। गोविंद की शादी नहीं हुई थी। रिश्ते की बात चल रही थी।
11:44 AM, 07-Feb-2023
छात्र नेता के नाम पर परीक्षा दे रहा सॉल्वर पकड़ा
मेरठ कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में सोमवार को छात्र नेता अल्तमस की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्वर किठौर निवासी फरहान को शिक्षकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लालकुर्ती थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में आजकल परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को मेरठ कॉलेज में सुबह की पाली में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की बैक परीक्षा थी। विश्वविद्यालय से कॉलेज में सूचना पहुंची कि अल्तमस के नाम से दूसरा छात्र परीक्षा दे रहा है। शिक्षकों ने कक्ष में जाकर परीक्षा दे रहे छात्र से नाम पूछा तो उसने अल्तमस बताया। एडमिट कार्ड पर भी उसका ही फोटो लगा था। शिक्षकों ने उसके पिता का नाम पूछा तो उसने अल्तमस के पिता का नाम बता दिया। माता का नाम पर पूछने पर वह चुप हो गया। पकड़े जाने पर वो परीक्षा कक्ष से भाग निकला। शिक्षकों के शोर मचाने पर उसे कॉलेज में पकड़ लिया गया। शिक्षकों ने उसको लालकुर्ती पुलिस को सौंप दिया। अल्तमस के खिलाफ यूएफएम में कार्रवाई की जा रही है।
नहीं मिलती सूचना तो हो जाता फर्जीवाड़ा
ये तो विवि से कॉलेज में सूचना मिल गई, इस वजह से आरोपी पकड़ा गया। ऐसे में सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि अगर कोई इस तरह से छात्र की परीक्षा दूसरा दे रहा है तो उसको कैसे पकड़ा जाएगा। इस तरह कर फर्जीवाड़ा किसी और कॉलेज में भी हो सकता है।
18 नवंबर 2021
दरोगा की लिखित परीक्षा में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित राधेश्याम इंजीनियरिंग कॉलेज से दो युवक बिहार निवासी जिला भदौही के थाना गोपालगंज के गांव नथाई और दीपक निवासी गोपालपुर पटना बिहार को गिरफ्तार किया था।
22 नवंबर 2021
राम सहाय इंटर कॉलेज से बड़ौत निवासी मोनू प्रजापति, बुलंदशहर के खाजपुर थाना औरंगाबाद निवासी अनिल कुमार और बागपत के गूंगाखेड़ी निवासी राजा तोमर को गिरफ्तार किया था।

09:42 AM, 07-Feb-2023
मेरठ शहर में कुत्ते खूंखार हो रहे हैं। पिछले साल पिछले (एक जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक ) 42563 लोगों को उन्होंने निशाना बनाया है, यानी हर रोज़ करीब 116 लोग शिकार हो रहे हैं। ये तो वो हैं जो पीएल शर्मा जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए आए, इनके अलावा ऐसे भी लोग हैं जिन्हें कुत्तों ने काटा और उनका रिकॉर्ड नहीं है। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज़ वैक्सीन (वैक्सीन) लगवाने वालों की लंबी लंबी कतारें लग रही हैं। सोमवार को भी शहर के अलावा देहात से भी लोग वैक्सीन लगवाने आए। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि हर रोज काफी संख्या में मरीज एआरवी आ रहे हैं। वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है ताकि लोगों को परेशानी न हो।
साल 2022 में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की माहवार स्थिति
जनवरी 2771
फरवरी 3651
मार्च 4019
अप्रैल 3844
मई 4309
जून 4041
जुलाई 3740
अगस्त 3155
सितंबर 3753
अक्तूबर 3629
नवंबर 2721
दिसंबर 2930
यह है रेबीज
कुत्ता, बंदर, लंगूर आदि के काटने से जो लार व्यक्ति के खून में मिल जाती है, उससे रेबीज की बीमारी होने का खतरा रहता है। रेबीज रोग मानसिक संतुलन बिगाड़ता है। यह रोग 19 साल तक मरीज को अपनी गिरफ्त में ले सकता है।
रेबीज के लक्षण
रेबीज रोगी को सबसे ज्यादा पानी से डर लगता है। रोगी के मुंह से लार निकलती है। यहां तक की वह भौंकना भी शुरू कर देता है।
8500 कुत्तों की नसबंदी, पांच साल में राहत की उम्मीद
शहर को बेसहारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए परतापुर बराल के शंकर नगर फेज दो में संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में 8500 कुत्तों (नर व मादा) की नसंबदी हाे चुकी है। कुत्तों की नसबंदी का मुख्य उद्देश्य इनकी जनसंख्या रोकना है। माना जा रहा है कि अगर इसी प्रकार कुत्तों की नसबंदी का क्रम चलता रहा तो आने वाले पांच साल में जनता को शहर की सड़कों पर कम ही कुत्ते देखने को मिलेंगे। इनके आतंक से भी राहत मिलेगी।
एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के डॉ. जायसवाल ने बताया कि सेंटर पर 70 नर व मादा कुत्ते हैं, जिन्हें नसबंदी करने के बाद चिकित्सा उपचार में रखा गया है। प्रतिदिन निगम कर्मचारी शहर से कुत्तों को पकड़कर सेंटर पहुंचाते हैं। एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर से कुत्तों की नसबंदी और उपचार के दौरान निकलने वाले मेडिकल कचरे को सुभारती मेडिकल कॉलेज की गाड़ी इकट्ठा करती है। कुत्तों को पकड़ने, वैक्सीनेशन और नसबंदी करने का ठेका ओरैया की श्याम हेल्पपिंग इनसाइट कंपनी के पास है। प्रत्येक कुत्ते के पकड़ने, वैक्सीन लगाने और नसबंदी करने की एवज में 998 रुपये दिए जाते हैं।

09:34 AM, 07-Feb-2023
Meerut News Live: मेरठ में प्रदूषण बढ़ा, मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट में रालोद का धरना प्रदर्शन शुरू
बदलते मौसम के साथ सोमवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बदलते मौसम के साथ सोमवार को एक्यूआई 300 के पास पहुंच गया। एनसीआर में मेरठ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा।सोमवार को सुबह से ही चटक धूप के साथ मौसम साफ रहा। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए बादल आए। फरवरी शुरुआत से ही पिछले सालों की अपेक्षा गर्म चल रही है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है। दिन का तापमान बढेगा। मंगलवार को दिन का तापमान 26 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। रात में मौसम ठंडा रहेगा।
यह रहा एक्यूआई
सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 197 से बढ़कर 298 पर पहुंच गया। गाजियाबाद का 250 और मुजफ्फरनगर का 228 रहा। एनसीआर में मेरठ का एक्यूआई सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। गंगानगर का एक्यूआई 350, जयभीमनगर 274, पल्लवपुरम का 270 दर्ज किया गया। मंगलवार को भी एक्यूआई में बढ़ोतरी के आसार हैं।
पिछले छह दिन का एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
1 156
2 149
3 206
4 221
5 197
6 298