Meerut News Live: मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, बागपत में युवक ने मां को उतारा मौत के घाट
{"_id":"63dde124c31d7f51380e5cae","slug":"meerut-news-live-mda-now-will-be-called-meda-read-latest-news-2023-02-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, बागपत में युवक ने मां को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 04 Feb 2023 07:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Feb 2023 07:36 PM IST
खास बातें
मेरठ विकास प्राधिकरण को अब एमडीए नहीं मेडा कहा जाएगा। जल्द ही इसका लोगों भी बदला हुआ नजर आएगा। पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की ताजा खबरें।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:21 PM, 04-Feb-2023
वकीलों की अनावश्यक हड़ताल पर लग सकता है विराम
मुजफ्फरनगर में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने अदालतों में अनावश्यक हड़ताल पर विराम लगाने की पहल की है। कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव पर आम सभा के सदस्यों ने गुप्त मतदान कराने का निर्णय लिया है। गुप्त मतदान के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं की चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई।
शनिवार को फैंथम हॉल में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष अनिल जिंदल और महासचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बार काउंसिंल उत्तर प्रदेश एवं सर्वोच्च और उच्च न्यायालय के निर्देशों एवं नवीनतम न्यायिक निर्णयों के अनुपालन में अनावश्यक हड़ताल नहीं किए जाने पर विचार किया गया। शोक सभा के समय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वर्तमान में अधिवक्ता साथियों के निधन पर सुबह 10.30 पर शोक सभा के बाद न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया जाता है। इस प्रक्रिया से न्यायिक कार्य पूर्णतः बाधित होता है और अधिवक्ताओं और वादकारियों को व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उच्च न्यायालय के प्रशासनिक आदेशों में शोक सभा का समय दोपहर बाद 3.30 बजे निर्धारित किया गया है। लंबे विचार विमर्श के बाद मीटिंग में सर्व सम्मति से निर्णय हुआ कि अधिवक्ता अथवा न्यायिक कार्यों से संबंधित महानुभाव के निधन पर जिला बार एसोसिऐशन द्वारा दोपहर 2.30 बजे शोक सभा का समय निश्चित किया जाए और उसके बाद पूर्ण कार्यबंदी रखी जाए।
इस प्रस्ताव को आम सदस्यों द्वारा गुप्त मतदान कराकर अनुमोदन कराने का फैसला लिया गया। यदि मतदान में प्रस्ताव बहुमत से पारित नहीं होता तो शोक सभा का समय सुबह 10.30 ही रहेगा। कार्यकारिणी ने वरिष्ठ अधिवक्ता नासिर अली, शिव राज त्यागी, श्रीगोपाल माहेश्वरी और उदयवीर पोरिया को नियुक्त किया है। कमेटी फरवरी के दूसरे सप्ताह में तारीख तय कर गुप्त मतदान संपन्न कराना सुनिश्वित करेगी।

07:03 PM, 04-Feb-2023
मेरठ में सरूरपुर क्षेत्र के डाहर गांव में 28 वर्षीय संदीप पुत्र मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक तीन दिन से लापता था। तीन दिन से पीड़ित परिजन पुलिस के पीछे-पीछे घूम रहे थे।
वहीं शनिवार को शव मिलते ही अक्रोशित भीड़ ने मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया। हालांकि सूचना पर पहुंचे सीओ बृजेश सिंह ने भीड़ को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
06:06 PM, 04-Feb-2023
बागपत जनपद के तुगाना में एक युवक ने अपनी मां की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
05:14 PM, 04-Feb-2023
सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई घायल
सहारनपुर के नकुड़ में लाईब्रेरी से पढ़कर अपने गांव जा रहे स्कूटी सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने सीएचसी से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार गांव जुड्डी निवासी दो सगे भाई अक्षय उर्फ नीकू व आशीष पुत्र चरण सिंह नकुड़ स्थित एक लाईब्रेरी में पढ़ने के बाद स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। नकुड़ शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ ले गए।
कोतवाल राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि बड़े भाई अक्षय उर्फ नीकू (21) की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि आशीष की हालत चिंताजनक बनी हुई है। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

05:08 PM, 04-Feb-2023
बॉक्सिंग में हर्षिका राणा ने कांस्य पदक जीता
सहारनपुर जनपद के बड़गांव में शिमलाना एमपीएम इंटर कॉलेज की छात्रा हर्षिका राणा ने 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व जिले का मान बढ़ाया है। हर्षिका को कॉलेज प्रशासन ने बधाई दी है।
भोपाल के तात्या टोपे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 5वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश महिला टीम में 66 किलोग्राम भार वर्ग में एमपीएम इंटर कॉलेज शिमलाना की कक्षा 11 की छात्रा हर्षिका राणा पुत्री विक्रम सिंह ने पंजाब की वार्षिका वर्तिया को स्प्लिट डिसीजन में 4-1 से शानदार बोर्ड का प्रदर्शन करते हुए अपनी बाउट जीतकर कांस्य पदक पर कब्जा किया।
वहीं पदक जीतने पर कॉलेज प्रशासन सहित टीम मैनेजर प्रवेश कुमार, प्रशिक्षक रुखसार बानो, वुमन टीम मैनेजर आर्यन कुमार, प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने हर्षिका राणा को बधाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

02:54 PM, 04-Feb-2023
मेरठ में शनिवार दोपहर एनएच 58 पर एक रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:38 PM, 04-Feb-2023
प्रदेश संगठन महामंत्री की बहन की आरिष्टि में पहुंचे ऊर्जा मंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि
ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सैनी की बहन आदेश (65) की आरिष्टि कार्यक्रम में कई दिग्गजों ने पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित कीI क्षेत्र के गांव हाजीपुर में प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सैनी की बहन आदेश देवी का 27 जनवरी को निधन हो गया थाI शनिवार को गांव में ही तेहरवीं का कार्यक्रम आयोजित हुआ। तेहरवीं कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, पूर्व सांसद सर्वेश ठाकुर, पूर्व सांसद यशवंत सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की |
02:33 PM, 04-Feb-2023
उमेश मिश्रा जिलाधिकारी बिजनौर
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के गैरहाजिर रहने पर जिलाधिकारी जमकर बिफरे। उन्होंने अधिशासी अभियंता का तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगते हुए 1 दिन के वेतन काटने की भी चेतावनी दी।
दरअसल, तहसील समाधान दिवस में सिंचाई विभाग परिसर मे गिराऊ हालत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को जनहित में अभी तक ना कटवाए जाने तथा नहर में व्याप्त गंदगी की सफाई न किए जाने की हुई शिकायत के बाद जब जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को याद किया तो वह गैरहाजिर मिले। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ना केवल मोबाइल पर जमकर हड़काया बल्कि तत्काल पेड़ों की नीलामी कराकर कटवाने तथा नहर की सफाई कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के सफाई निरीक्षक को भी इस माह के भीतर कूड़ा निस्तारण प्लांट को चालू कराने के कड़े निर्देश दिए उन्होंने कहा कि यदि एक माह के भीतर कूड़ा निस्तारण केंद्र चालू नहीं हुआ तो पालिका से रिकवरी कराई जाएगी। उन्होंने बीडीओ कोतवाली को क्षेत्र में कई नई गौशाला बनवाने तथा चयनित चार गौशालाओं का काम शीघ्र पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को भी कावड़ मार्ग तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

02:11 PM, 04-Feb-2023
नकली प्रोटीन बनाने के तीन आरोपी जेल भेजे
मेरठ के लिसाड़ीगेट पुलिस ने नकली प्रोटीन बनाने के मामले में तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। उन्हें जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने इस्लामाबाद स्थित रहमतपुरा निवासी वजाहत राणा के मकान पर दबिश देकर नामचीन कंपनी के नाम पर नकली फूड सप्लीमेंट और प्रोटीन बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया था। पुलिस ने इशान और श्यामनगर निवासी अयान राणा को भी गिरफ्तार किया था। अयान ने नकली प्रोटीन बेचने वाले कई अन्य दुकानदारों के नाम उजगार किए हैं। पुलिस का कहना है कि अयान को रिमांड पर लेकर अन्य जगहों पर जांच कराई जाएगी।
वजाहत राणा ने बताया कि तीन साल से नकली प्रोटीन तैयार कर रहे थे। पुलिस को देखकर कुछ साथी फरार हो गए थे। वहीं, आरोपी अयान राणा ने बताया कि शहर की अधिकतर दुकानों पर माल सप्लाई होता रहा है। सीओ अमित कुमार राय ने बताया कि फरार साथियों की तलाश जारी है।
02:08 PM, 04-Feb-2023
घर से कोंचिग करने गया छात्र लापता,परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका
बड़ौत में घर से शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए गया कक्षा 9 का छात्र संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया, लेकिन काफी तलाश के जाने के बाद भी छात्र का कहीं पता नहीं चल सका शनिवार को परिजनों ने अपहरण की आंशका जताते हुए छात्र की बरामदगी की मांग की।
लोगों ने बताया कि नगर की नई बस्ती निवासी राशिद मलिक का बेटा हारून (14) नगर के एक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है। बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे नई बस्ती अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए बड़का रोड पर गया था। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने सभी जगह तलाश किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।
शनिवार को लापता छात्र के परिजनों व मोहल्ले वासियों ने हाथ की बरामदगी की मांग की। उधर इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने बताया कि इस मामले में लापता छात्र के पिता राशिद ने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।