Meerut News Live: संसद मामले पर टिकैत का बड़ा बयान, सड़क किनारे पड़ी रही युवती, पुलिस ने किया अनदेखा
{"_id":"64703044815d6d3f33025ed5","slug":"meerut-news-live-mayor-and-councilor-will-take-oath-today-regular-operation-of-vande-bharat-train-soon-2023-05-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: संसद मामले पर टिकैत का बड़ा बयान, सड़क किनारे पड़ी रही युवती, पुलिस ने किया अनदेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 26 May 2023 10:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 26 May 2023 10:47 PM IST
खास बातें
नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सीसीएसयू विवि के प्रेक्षागृह में आज शपथ ग्रहण की गई। इस दौरान स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
नरेश टिकैत
- फोटो : amr ujala
लाइव अपडेट
10:47 PM, 26-May-2023
सड़क किनारे पड़ी रही युवती, पुलिस ने किया अनदेखा, ग्रामीणों में रोष
मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव पल्हेड़ा में एक युवती सड़क किनारे पड़ी रही। घंटों तक पड़ी रहने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, युवती को नहीं उठाया, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
थाना क्षेत्र के गांव पल्हेड़ा में रात में करीब नौ बजे एक युवती सड़क किनारे एक दुकान के आगे गिर गई। बेहोशी की हालत में वह पड़ी रही। काफी देर तक वहां पर लोग एकत्र रहे। आरोप है कि ग्रामीणों ने पल्लवपुरम पुलिस को युवती के बेहोश होने की सूचना दी। मौके पर पुलिस की गाड़ी पहुंची और एक फैंटम भी पहुंची। लेकिन, युवती को नहीं उठाया। जिससे, ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि युवती को पुलिस ने उठाने का कोई प्रयास नहीं किया। गांव निवासी शैलेंद्र शास्त्री का कहना है कि मानवता के आधार पर पुलिस को युवती को तत्काल ही अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए था और यह भी जानकारी करनी चाहिए थी कि वह कहां की रहने वाली है। करीब 10 बजे पुलिस ग्रामीणों के नाराजगी के बाद वहां पहुंची और पार्षद प्रदीप के साथ में युवती को लेकर गए।

06:47 PM, 26-May-2023
एसपी सिटी ने लिया कचहरी की सुरक्षा का जायजा
सहारनपुर में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने दीवानी कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जिला कारागार से पेशी पर आने वाले बंदियों की चेकिंग के निर्देश दिए।
शुक्रवार को एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक दीवानी कचहरी पहुंचे। सर्व प्रथम कचहरी के मुख्य द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कचहरी में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कराया। तत्पश्चात चेकिंग लिए के लगी मशीनों को चेक किया। इसके बाद एसपी सिटी ने सदर हवालात पहुंचकर दस्तावेज देखे। एसपी सिटी ने निर्देश दिए कि जिला कारागार से पेशी पर आने और दोबारा कारागार जाने पर बंदियों की चेकिंग की जाए। कोई अगर कुख्यात अपराधी है तो उस पर विशेष निगरानी रखी जाए। इसके अलावा कचहरी में कोई संदिग्ध नजर आए तो उससे पूछताछ की जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। करीब एक घंटा कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद एसपी सिटी वापस लौट गए।

06:45 PM, 26-May-2023
युवक की डंपर से कुचल कर मौत
सहारनपुर जनपद के चिलकाना में डंपर ने एक युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि युवक मजदूरी करके बाइक से घर वापस लौट रहा था।
थाना चिलकाना के गांव बहादरा निवासी विक्रम (27) पुत्र राम सिंह बृहस्पतिवार की देर शाम सहारनपुर सब्जी मंडी में मजदूरी करके बाइक से अपने घर वापस आ रहा था। जैसे ही विक्रम गांव दमकड़ी के पास चिलकाना से सहारनपुर की तरफ जा रहा था तो तभी खनिज से भरे एक डंपर की चपेट में आ गया। डंपर द्वारा कुचले जाने से विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने विक्रम के पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
थाना देहात कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विक्रम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। विक्रम की तीन लड़की और एक लड़का है। बड़ी लड़की 13 वर्ष की है, जबकि सबसे छोटा लड़का चार वर्ष का है। विक्रम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। घर परिवार में कमाने वाला विक्रम के अलावा कोई अन्य नहीं है।

06:31 PM, 26-May-2023
पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास
सहारनपुर में पत्नी की हत्या में दोषी पाए जाने पर अपर सत्र न्यायधीश कक्ष नंबर तीन प्रकाश तिवारी ने कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गोटेशाह निवासी मृतका के पति अफजल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 75 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता राजबीर सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर 2013 को कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव इस्लामनगर निवासी शमीम बानो ने कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि उसकी बेटी शहनाज की शादी 10 वर्ष पूर्व अफजल के साथ हुई थी। शमीम बानो भी पुत्री और दामाद के साथ ही रहती थी। 28 दिसंबर 2013 को अफजल ने शमीम बानो को अपनी पांच वर्षीय पुत्री के साथ इस्लामनगर भेज दिया। अगले दिन शमीम बानो को सूचना मिली की दामाद अफजल ने उसकी पुत्री शहनाज की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी हैं। वहीं, पता लगने पर शमीम बानो घर पहुंची तो शहनाज का शव जमीन पर पड़ा था। आरोपी दामाद फरार हो चुका था। आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाली मंडी पुलिस ने विवेचना के बाद अफजल के खिलाफ हत्या के मामले आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया।
वहीं, शुक्रवार को साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए अदालत ने अफजल को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ 75000 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की आधी धनराशी शमीम बानो को दिए जाने के निर्देश दिए। इस मामले में पुलिस की ओर से भी अदालत में सशक्त पैरवी की गई है।

03:29 PM, 26-May-2023
बैंक मैनेजर के मकान से ढाई लाख चोरी, नौकरानी गिरफ्तार
मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र की तक्षशिला कॉलाेनी में बैंक मैनेजर के मकान से ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए गए। चोरी का आरोप मकान में काम करने वाली नौकरानी पर है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया।
बैंक मैनेजर संकेत त्यागी की मां राजबाला ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि भावनपुर क्षेत्र के शिव शक्ति विहार की रहने वाली नेहा उनके यहां कुछ महीने से काम कर रही थी। उसने अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए और इसके बाद वह काम पर भी नहीं आ रही।
पुलिस ने भोपाल विहार गेट के पास से नेहा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 हजार रुपये और अलमारी की चाबी बरामद हुई है। पूछताछ में नेहा ने कहा कि उसने केवल 15 हजार रुपये चोरी किए थे। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि नौकरानी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
यह बरतें सावधानी
थाना प्रभारी ने बताया कि अधिकतर लोग अपने यहां पर नौकर या नौकरानी रख रहे हैं। इसके लिए कुछ निजी कंपनी भी काम कर रही है, जो नौकरी-नौकरानी उपलब्ध कराती हैं। लोगों से अपील है कि नौकर या नौकरानी रखने से पहले उसका सत्यापन अवश्य कराएं। संबंधित थाने में उसकी आइडी से लेकर तमाम जानकारी उपलब्ध कराई जाएं, जिससे उनका रिकॉर्ड पुलिस के पास भी रहे। पिछले कुछ केसों में देखने में आया है कि सत्यापन को लेकर लोग गंभीर नहीं है और नौकर आपराधिक घटना कर फरार हो जाते हैं।

मेडिकल थाने में सिपाहियों में नोकझोंक का मैसेज वायरल
मेडिकल थाने में सिपाही और महिला सिपाही के बीच नोकझोंक का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल कराई।
दरअसल, मेडिकल थाने में जो सिपाही पासपोर्ट का काम देखता था, उसका तबादला हो गया। फिलहाल इमरजेंसी पासपोर्ट का काम एक चौकी प्रभारी से कराया जा रहा है। तभी एक व्यक्ति के पासपोर्ट को लेकर सिपाही ने तेज आवाज में कुछ कह दिया। महिला सिपाही ने इसका विरोध किया, जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। चर्चा यह भी थी कि वह दोनों पासपोर्ट का काम लेना चाहते थे।
इसी दौरान वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया नोकझोंक का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने भी मामले की जांच पड़ताल कराई। सीओ का कहना था कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। बिना वजह सोशल मीडिया पर मेसेज बनाकर वायरल किया गया।

02:12 PM, 26-May-2023
संसद मामले पर बोले नरेश टिकैत: राष्ट्रपति को बुलाया जाए, विपक्ष पर कुछ नहीं कहना
नरेश टिकैत व पूर्व विधायक उमेश मलिक
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन पर सबसे पहले राष्ट्रपति को बुलाया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री का भी सम्मान है, लेकिन उनका नाम दूसरे स्थान पर होना चाहिए।
कहा कि वर्तमान में हर गांव गली में यही चर्चा है कि राष्ट्रपति को बुलाया जाना चाहिए। विपक्ष के सवाल पर कहा कि हम इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन राष्ट्रपति को बुलाया जाना चाहिए और उनका नाम ही ऊपर होना चाहिए।

02:09 PM, 26-May-2023
सहारनपुर में चार धाम की यात्रा पर गए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत
सहारनपुर के बड़गांव कस्बे से पिछले माह 19 मई को श्रृद्धालुओं का एक जत्था चार धाम की तीर्थ यात्रा पर गया था। गुरुवार की शाम जत्थे में शामिल कस्बा निवासी श्रृद्धालु विनोद कुमार रूहेला (60) अपने साथियों के साथ भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर वापस लौट ही रहे थे। रास्ते में तबीयत बिगड़ने से उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छाया हुआ है। अभी तक मृतक श्रृद्धालु का शव गांव नहीं पहुंच पाया है।
11:10 AM, 26-May-2023
प्लॉट दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सीओ से लाखों की धोखाधड़ी
कंकरखेड़ा में प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सीओ से लाखों की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आगरा निवासी हरिदत्त गौतम पुत्र नत्थू लाल गौतम ने कुछ दिन पूर्व थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि वह यूपी पुलिस से रिटायर्ड सीओ हैं। उन्होंने सात साल पूर्व नगलाताशी में मंगलपुरी निवासी महेंद्र से एक प्लॉट 17 लाख रुपए में प्लॉट खरीदा था। कुछ दिन पूर्व वह प्लॉट पर पहुंचे, जहां कुछ युवक उनके प्लॉट पर काम करा रहे थे।
उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क किया तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अभद्रता कर दी। कुछ दिन बाद आरोपी ने तीन लाख रुपए लौटा दिए लेकिन न तो बाकी पैसे लौटाए और न ही उन्हें प्लॉट पर कब्जा दिलवा रहा है। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि पुलिस ने धर्मवीर, ओमवीर, विमला व महेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

11:08 AM, 26-May-2023
रिटायर्ड प्रोफेसर से तीन लाख की ठगी
बिजली निगम का एसडीओ बनकर रिटायर्ड प्रोफेसर के साथ तीन लाख की धोखाधड़ी कर दी गई। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रिटायर्ड प्रो. पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ एफ-119 शास्त्री नगर में रहते हैं। छह मई को उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बिजली निगम का एसडीओ बताया। कहा कि बिजली का बिल बकाया है। जल्द ही बिल जमा नहीं हुआ तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह अपना बिल जमा कर चुके हैं। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेज दिया। जिस पर क्लिक करते ही खाते से तीन लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। नौचंदी थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन