{"_id":"6aa59ed45f4a79c3800412f7","slug":"traffic-jams-are-already-forming-in-billing-valley-even-before-paragliding-begins-kangra-news-c-95-1-kng1047-255452-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग शुरू होने से पहले ही लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग शुरू होने से पहले ही लग रहा जाम
Sun, 13 Sep 2026 04:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:02 AM IST
विज्ञापन
बीड़ (कांगड़ा)। बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग शुरू होने में अभी तीन दिन बाकी हैं लेकिन पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से चौगान चौक से लैंडिंग साइट तक जगह-जगह जाम लगने लगा है।
शनिवार की छुट्टी और त्योहारों के चलते दोपहर बाद बड़ी संख्या में पर्यटक लैंडिंग साइट पहुंचे। फुटपाथ पर खड़ी गाड़ियां और दोपहिया वाहन भी जाम का कारण बने। शाम के समय वोल्वो बसों के दिल्ली रवाना होने के दौरान यहां जाम लगना आम हो चुका है।
प्रशासन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकाल पाया है, जिससे स्थानीय लोगों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभी से ऐसे हालात हैं तो अक्तूबर में दुनिया भर से पैराग्लाइडर पायलटों के पहुंचने पर स्थिति कैसी होगी, यह सवाल उठ रहा है। राज्यसभा सदस्य अनुराग शर्मा ने बताया कि जल्द प्रशासन की बैठक बुलाकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। संवाद