Meerut News Live: लखनऊ में मेरठ के खिलाड़ी हुए सम्मानित, कल नौ से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
{"_id":"63cf559bac51ba5c504118c4","slug":"meerut-news-live-illegal-pistol-factory-busted-read-latest-news-2023-01-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: लखनऊ में मेरठ के खिलाड़ी हुए सम्मानित, कल नौ से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 24 Jan 2023 11:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:20 PM IST
खास बातें
मेरठ एसटीएफ ने लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में घर में चल रही अवैध पिस्टल फैक्ट्री का खुलासा किया है पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने हथियार बरामद किए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं जोशीमठ के लोगों की सहायता के लिए अब व्यापारी भी मदद के लिए आगे आने लगे हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
11:17 PM, 24-Jan-2023
सरधना में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
सरधना में बुधवार की सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सरधना अवर अभियंता संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सरधना नगर में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि नगर में आए दिन विद्युत लाइन में फाल्ट आने की समस्या सामने आ रही थी। जिसको लेकर नगर की पूरी लाइन चेक करते हुए मेंटेनेंस (रिपेयरिंग) का कार्य किया जाएगा।
08:16 PM, 24-Jan-2023
लखनऊ में मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिसमें तीन को प्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान से नवाजा और दो युवाओं को स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड देकर सम्मानित किया।
रोहटा रोड निवासी अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी नेहा कश्यप व मवाना की जूडो की वेटरन खिलाड़ी तरुणा शर्मा, पैरा तीरंदाज विवेक चिकारा, बैडमिंटन के मुकबधिर खिलाड़ी विनायक बहादुर व योगा प्रशिक्षक अनुज कुमार को स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड का सम्मान मिला तो सभी के चेहरे खिल उठे।

05:14 PM, 24-Jan-2023
22 दिन से लापता बालक का शव ईख के खेत में मिला, परिजनों में कोहराम
सहारनपुर में गंगोह थाना क्षेत्र के गांव खानुपर गुर्जर में दो जनवरी से लापता चार वर्षीय बालक लक्ष्य का शव गांव में ही एक ईख के खेत से बरामद हुआ। बालक का शव मिलने की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड लग गई। सूचना मिलने पर एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा फारेंसिक टीम और कई थानों की फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उधर, बालक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।
05:13 PM, 24-Jan-2023
मुजफ्फरनगर पालिका में जेई से हाथापाई, हंगामा
मुजफ्फरनगर जनपद में नगरपालिका परिषद में पथ प्रकाश के प्रभारी अवर अभियंता जलकल के साथ युवक ने अभद्रता और मारपीट कर दी। नाराज पालिका कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए कामबंद कर हड़ताल कर दी और पालिका कार्यालयों में तालाबंदी करते हुए टाउनहाल परिसर में प्रदर्शन किया।
03:45 PM, 24-Jan-2023
मौसम ने ली करवट: हस्तिनापुर में हवा के साथ शुरू हुई बारिश
बारिश से बढ़ी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर में मंगलवार सुबह से ही तेज हवाओं का सिलसिला जारी था जिस कारण दोपहर को बारिश का सिलसिला शुरू हो गया बारिश पड़ने से किसानों ने राहत की सांस ली।
पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव नजर आ रहा था। पिछले दो दिनों से तेज हवाओं का भी सिलसिला जारी था।
मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ मौसम का सिलसिला शुरू हो गया तेज हवा चलने से सरसों की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई। वहीं गेहूं और अन्य खेती करने वाले किसानों को राहत मिली। वहीं सर्दी की पहली बारिश होने के चलते स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए लाभदायक होगी, क्योंकि इन दिनों खेतों में सिंचाई की आवश्यकता है। गेहूं की फसल को पाले और कोहरे से बचाने के लिए सिंचाई की अधिक आवश्यकता होती है।

03:44 PM, 24-Jan-2023
Muzaffarnagar: छेड़छाड़ के अभियुक्त को चार साल कैद की सजा, शामली के कांधला का क्षेत्र का मामला
शामली में सात साल पहले किशोरी से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट के मामले में अभियुक्त को चार साल कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के पीठासीन अधिकारी रितेश सचदेवा ने फैसला सुनाया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी प्रदीप बालियान और विक्रांत राठी ने बताया कि शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव में एक जनवरी 2016 को किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का युवक घर में घुसा और किशोरी के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने हमला कर दिया। बचाव के लिए किशोरी की मां पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की गई। पीड़ित पक्ष की ओर से दो जनवरी 2016 को कांधला थाने में आरोपी संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के पीठासीन अधिकारी रितेश सचदेवा ने फैसला सुनाया। अभियुक्त को धारा 452 में चार साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड, धारा 354 में तीन साल का कठोर कारावास और पांच हजार रुपये का अर्थदंड और पॉक्सो एक्ट में चार साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया गया है।

02:48 PM, 24-Jan-2023
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर 2.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के अन्य जिलों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
02:13 PM, 24-Jan-2023
मेरठ के तीन खिलाड़ियों को मिला सर्वोच्च सम्मान
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ के पैरा तीरंदाज विवेक चिकारा को लक्ष्मण अवार्ड देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खेल विभाग ने प्रदेश के खिलाड़ियों को सर्वोच्च खेल सम्मान लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवाॅर्ड से सम्मानित किया। सम्मान के लिए 12 खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। इस सूची में मेरठ के पैरा तीरंदाज विवेक चिकारा को 2021-22 के लिए लक्ष्मण अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है, जबकि वूशु खिलाड़ी नेहा कश्यप को 2020-21 और जूडो की वेटरन खिलाड़ी तरुण शर्मा को 2021-22 के लिए रानी लक्ष्मीबाई अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों को यूपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। अवध शिल्पग्राम में आयोजित इस समारोह में टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले आईएएस अफसर सुहास एलवाई को भी लक्ष्मण अवाॅर्ड दिया गया।
02:04 PM, 24-Jan-2023
युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी को वितरित किया झंडा
अधिकारी को झंडा वितरित करते पुलकित त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के द्वारा 11 सौ से ज्यादा झंडे वितरित किए जा रहे हैं। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को भी कैदियों के द्वारा तैयार किया हुआ झंडा वितरित किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था अब तक डॉक्टर, बिजनेसमैन, बच्चे युवा आदि लोगों को झंडे वितरित कर चुकी है। वहीं पुलकित त्यागी को बेंगलुरु आश्रम की तरफ से स्टेट कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया वेस्ट यूपी बनाया गया है।
01:11 PM, 24-Jan-2023
स्वामी प्रसाद मौर्य और लेखक के खिलाफ हंगामा, पुतला फूंका
बागपत में नेशनल हाइवे 709B पर हिंदू संगठन के लोग सड़क पर उतर आए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य व लेखक के.एस भगवान द्वारा रामचरित मानस व भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने का मामले में हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर उनका पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, कार्यकर्ता ने कहा कि लेखक के एस भगवान, भगवान नाम के रूप में दुष्ट हैं, राक्षस हैं। कही कि स्वामी प्रसाद मौर्य समाज में जहर घोलने का काम करते हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे पर पुतला फूंका गया।