West UP News Live: धमकी मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने जहरीला पदार्थ निगला, हादसे में एक व्यक्ति की मौत
West UP News Live : बिजनौर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
लाइव अपडेट
बागपत में चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने धमकी मिलने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी हालत बिगड़ने पर बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इस पूरे मामले के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार की रात बड़ौत से थार कार में सवार होकर अपने गांव सरूरपुर गांव जा रहे भूतपूर्व सैनिक की हादसे में मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
गन्ना तोल सेंटर पर झोपड़ी में आग लगने से चौकीदार की जलकर मौत
शामली में झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रंगाना में ऊन शुगर मिल के गन्ना तोल सेंटर पर झोपड़ी में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से चौकीदार की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। दिन निकलते ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन फानन पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।
मेरठ के मवाना में प्रेम नगर कॉलोनी मोहल्ला मुन्नालाल में शुक्रवार देर रात में बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने हिना देशवाल निवासी निलोहा के मकान में चोरी कर लगभग 13 लाख की ज्वेलरी व कीमती सामान और 65 हजार की नगदी चोरी कर ली। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला को शनिवार सुबह घटना का पता लगा। पीड़ित हिना देशवाल ने बताया कि उसके भाई की सात तारीख में शादी है, उसी के लिए सामान लाकर घर में रखा था। वह कल रात्रि में 9:30 बजे परिवार के सदस्य की तबीयत खराब होने पर गांव निलोहा चली गई थे। वहीं, सुबह जब वापस आई तो चोरी का पता लगा।
यूपी ने दिल्ली को 294 रनों पर रोका
मेरठ में भामाशाह मैदान में चल रहे कूच बिहार ट्रॉफी मैच में दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने दिल्ली की टीम को 294 रनों पर ऑल आउट कर दिया। दिल्ली की ओर से सबसे अधिक रन आदित्य भंडारी ने 98 रन बनाए।
West UP News Live: धमकी मिलने पर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने जहरीला पदार्थ निगला, हादसे में एक व्यक्ति की मौत
बिजनौर के स्योहारा में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी पत्नि गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के गांव नरावली निवासी लोकेश (35) पुत्र तुलाराम अपनी पत्नि के साथ बाइक द्वारा बुढ़नपुर से अपने गांव वापस जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम मकनपुर के श्मशान घाट के करीब पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नि गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।