Meerut News Live: हाईवे पर छात्रा को खींचने का प्रयास, बिजनौर में सदर एसडीएम मोहित कुमार बने SDM धामपुर
{"_id":"64c74f5d74dc4d2684089963","slug":"meerut-news-live-girl-student-molested-on-delhi-dehradun-highway-in-meerut-read-latest-news-of-west-up-2023-07-31","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: हाईवे पर छात्रा को खींचने का प्रयास, बिजनौर में सदर एसडीएम मोहित कुमार बने SDM धामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 31 Jul 2023 10:33 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:33 PM IST
खास बातें
Meerut News Live : मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तीन लड़कों ने एक छात्रा का हाथ पकड़कर खींच कर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा ने शोर मचा दिया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
लोगों ने आरोपियों की पिटाई करने के बाद पुलिस कौ सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:31 PM, 31-Jul-2023
सदर एसडीएम मोहित कुमार बने एसडीएम धामपुर
बिजनौर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कार्य एवं जनहित में चार एसडीएम के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। जिलाधिकारी ने एसडीएम बिजनौर की नवीन तैनाती एसडीएम धामपुर पद पर, एसडीएम नजीबाबाद विजयवर्धन तोमर को बिजनौर सदर एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रम्या आर की नवीन तैनाती एसडीएम नजीबाबाद एवं एसडीएम धामपुर मनोज कुमार सिंह को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बिजनौर बनाया गया है।इन सभी एसडीएम को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है और डीएम ने सभी को निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी अपनी नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभावी होंगे।
02:47 PM, 31-Jul-2023
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव राली चौहान निवासी रोहताश के निर्माणधीन मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे मजदूर इमरान व विपिन सेटरिंग की बल्ली टूटने से नीचे गिर गए। इसके बाद मजदूर इमरान ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा साथी विपिन घायल हो गया।
विज्ञापन
02:45 PM, 31-Jul-2023
मेरठ के देहात क्षेत्र में पीआरडी विद्यालय में दीवार बनाने को लेकर चल रहा धरना सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद समाप्त हो गया। शौचालय बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
12:43 PM, 31-Jul-2023
मेरठ में देसी शराब और बीयर की दुकान में चोरी
मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्र के 200 मीटर की दूरी पर पर स्थित देसी शराब के ठेके और बीयर की दुकान में चोरी हो गई। बताया गया कि बदमाश सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर ले गए।
मेरठ में टीपी नगर थाना क्षेत्र के 200 मीटर की दूरी पर पर स्थित देसी शराब के ठेके और बीयर की दुकान में चोरी हो गई। बताया गया कि बदमाश सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर ले गए।
12:30 PM, 31-Jul-2023
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में थाना प्रभारी के कक्ष के बाहर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लगभग 22 साल पूर्व उनके खिलाफ तत्कालीन थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसमें जंगेठी गांव के 25 ग्रामीणों को जेल भरो आंदोलन के तहत जेल में डाल दिया था। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। पदाधिकारियों ने कहा कि उन पर लगाए गए मुकदमों को वापस लिया जाए। वहीं, उन पर की गई कार्रवाई गलत रूप से की जा रही है।

12:08 PM, 31-Jul-2023
जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़
बागपत में दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। पंजीकरण खिड़की से लेकर ओपीडी तक मरीजों की लाइन लगी रही। अस्पताल में दवा लेने आए मरीजों को घंटों तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।

11:23 AM, 31-Jul-2023
Meerut News Live: हाईवे पर छात्रा को खींचने का प्रयास, बिजनौर में सदर एसडीएम मोहित कुमार बने SDM धामपुर
मेरठ में हाईवे पर छात्रा को खींचने की कोशिश
मेरठ जनपद के मोदीपुरम में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तीन युवकों ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। बताया गया कि ए-टू-जेड कॉलोनी के सामने सड़क किनारे कॉलेज जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही गांव पवरसा निवासी छात्रा का तीन लड़कों ने हाथ पकड़कर खींच कर ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा ने शोर मचा दिया। वहीं, छात्रा का शोर सुनकर राहगीरों ने किसी तरह छात्रा को युवकों से बचा लिया। इसके बाद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। यह देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपियों को युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बाद में तीनों आरोपी युवकों को पुलिस को सौंप दिया।