Meerut News Live: हरियाणवी लोक गायिका-पति की हत्या में दो को उम्रकैद, लूट करने की फिराक में छिपे बदमाश अरेस्ट
{"_id":"64ce0128353eb26312099e04","slug":"meerut-news-live-fraud-of-lakhs-in-name-of-getting-a-job-in-muzaffarnagar-read-latest-news-of-west-up-2023-08-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: हरियाणवी लोक गायिका-पति की हत्या में दो को उम्रकैद, लूट करने की फिराक में छिपे बदमाश अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 05 Aug 2023 06:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Aug 2023 06:48 PM IST
खास बातें
Meerut News Live : मुजफ्फरनगर में ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
06:46 PM, 05-Aug-2023
लूट करने की फिराक में छिपे तीन बदमाश गिरफ्तार
सहारनपुर के बेहट में लूट करने की फिराक में एक खंडहर मकान में छिपे तीन बदमाशों को बेहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी भाग निकले। गिरफ्तार बदमाशों पास से एक तमंचा, दो कारतूस व दो चाकू बरामद किए गए हैं।
इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह उन्हें सूचना मिली, कि रुहालकी-जंधेड़ी संपर्क मार्ग पर एक टूटे मकान में कुछ बदमाश छिपे हुए है, जो लूट करने की फिराक में है। वे पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान तीन बदमाशों को को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी भाग निकले। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस व दो चाकू बरामद हुए है। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अरशद पुत्र रियाजुल, मंसूर पुत्र मासूम निवासी गांव जंधेड़ी पठानपुरा एवं इस्तखार पुत्र अजीज निवासी गांव दबकौरा और फरार साथियों के नाम हसीन पुत्र आरिफ व फैजान पुत्र अब्दुल मालिक उर्फ निन्ना निवासी गांव जंधेड़ी पठानपुरा बताया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

05:32 PM, 05-Aug-2023
बिजली तार टकराने से कस्बे में मची अफरा-तफरी
सहारनपुर में बड़गांव के कस्बे में जर्जर बिजली लाइन के तार आपस में भिड़ने से चिंगारी उठने लगी। तारों से पटाखों जैसी आवाज निकलने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने दुकानों में घुसकर जान बचाई।
शनिवार दोपहर बाद कस्बे में सहकारी समिति की ओर जाने वाले मार्ग पर बिजली लाइन के ढीले तार अचानक आपस में भिड़ गए। तारों से पटाखे की आवाज के साथ नीचे चिंगारियां गिरने लगीं। जिससे कस्बे के बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने दुकानों में घुसकर जान बचाई। गमीनत रही कि कोई तार टुटकर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दुकानदार, बिजेंद्र सैनी, दशरथ, प्रतीम, बलराम, रविंद्र आदि ने बताया कि ढीली लाइन होने के कारण आए दिन तार आपस में टकराते रहते हैं। मेन मार्किट में लगा लोहे का खंभा भी जर्जर हो चुका है जो किसी भी दिन टूटकर बड़ा हादसा करा सकता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ हादसे का इंतजार कर रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से जर्जर लाइन व खंभे को शीघ्र बदलवाने की मांग की है।

05:22 PM, 05-Aug-2023
हरियाणवी लोक गायिका ललिता शर्मा और उनके पति की हत्या करने के दोष में दो हत्यारों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। बताया गया कि थना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में घटना सात अप्रैल 2015 में हुई थी। दोनों हत्यारोपी घटना के बाद से ही जेल में बंद है।
02:44 PM, 05-Aug-2023
बिजनौर जनपद में बढ़ापुर पुलिस ने कस्बे के नकटा नदी पुल से महिंद्रा पिकअप में 60 प्लास्टिक कट्टों में भरे करीब 900 किलो पटाखे व 25 किलो अवैध पोटाश के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीनों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
01:19 PM, 05-Aug-2023
Meerut News Live: हरियाणवी लोक गायिका-पति की हत्या में दो को उम्रकैद, लूट करने की फिराक में छिपे बदमाश अरेस्ट
मुजफ्फरनगर में ठगी का मामला सामने आया है। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव दरियाबाद निवासी प्रभात ने मोरना के निकटवर्ती कस्बा भोकरहेड़ी निवासी आदित्य व उसकी मां और बहन के विरुद्ध नौकरी के नाम पर 13 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए भोपा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेडा निवासी गोविंद से भी आरोपी ने नौकरी के नाम पर 28 लाख रुपये की ठगी की थी। इसी के चलते गोविंद ने लगभग 15 दिन पूर्व गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। थाने पर रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी आदित्य तभी से फरार चल रहा है।