फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: प्लास्टिक बोतलों के ढेर में लगी भीषण आग, वेस्ट यूपी में दूसरे दिन भी छाया घना कोहरा

Tue, 26 Dec 2023 06:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Dec 2023 06:17 PM IST
खास बातें

West UP News Live : मेरठ में पॉलीथिन और प्लास्टिक बोतलों के ढेर में भीषण आग लग गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की छह गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Fire broke out in pile of plastic bottles and read latest news of West UP
प्लास्टिक बोतलों के ढेर में भीषण आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:12 PM, 26-Dec-2023
युवती से बाइक सवार दो व्यक्ति मोबाइल लूटकर फरार

बिजनौर के चांदपुर में डेंटल क्लीनिक से काम करके अपने घर आ रही मोहल्ला सराय रफी निवासी युवती से बाइक सवार दो व्यक्ति मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधी तक पहुंचने में जुटी है।
05:51 PM, 26-Dec-2023
राष्ट्रीय लोकदल की युवा इकाई ने प्रदर्शन किया

सहारनपुर में पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल की युवा इकाई ने जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी विपिन द्विवेदी को सौपा। उधर, युवाओं ने भी इसी मुददे पर प्रदर्शन करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पुलिस की पिछली भर्ती 2018 में निकली थी। उस समय हम अंडरऐज थे और अब ओवर एज हो गए हैं। इसलिए आयु सीमा को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
05:48 PM, 26-Dec-2023
बैंक के सामने मारपीट पर मच गया लूट का शोर, दौड़ी पुलिस

बिजनौर के सिविल लाइन में बड़ौदा बैंक की शाखा के बाहर दिनदहाड़े लूट का शोर मच गया। लूट की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बैंक से रकम की निकासी को लेकर जानकारी ली। उधर, जिन पर लूट का आरोप लगा, वे भी खुद ही थाने पहुंच गए। पड़ताल में मामला मारपीट का निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। 
05:45 PM, 26-Dec-2023
पुलिस भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल सीधी भर्ती में आयु सीमा में छूट देने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। बाद में अभ्यर्थियों की ओर से एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।

मंगलवार को अनेक अभ्यर्थी नुमाइश ग्राउंड में एकत्र हुए और यहां से नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आरक्षी के पदों पर अंतिम बार भर्ती नवंबर वर्ष 2018 में आयोजित हुई थी। कहा कि उसके बाद भर्ती नहीं हुई। अब होने वाली भर्ती में आयु अधिक होने पर कई युवा वंछित रह गए। अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी कारण उन्हें आयु में छूट देने का अवसर दिया जाए।
02:55 PM, 26-Dec-2023
बस-पिकअप की आमने सामने की टक्कर, दो घायल

सहारनपुर में देवबंद-मंगलौर मार्ग पर प्राइवेट बस और पिकअप वाहन की आमने सामने की टक्कर हो गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
12:40 PM, 26-Dec-2023
पुलिस भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

बिजनौर में पुलिस भर्ती में आयु की छूट देने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे नुमाइश ग्राउंड में एकत्र हुए और यहां से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि वर्ष 2018 में पुलिस आरक्षी भर्ती निकली थी, उसके बाद कोई भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है। ऐसे में जो युवा 2023 में उम्र के दायरे से बाहर हो गए हैं, उन्हें आयु में छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:24 PM, 26-Dec-2023
युवा रालोद का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

प्रदेश में पुलिस की भर्ती में आयु सीमा में छुट ना मिलने, गन्ना किसानों का भुगतान और गन्ना मूल्य घोषित न करने पर युवा रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे, वहां पर भी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
12:19 PM, 26-Dec-2023
मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिया खेड़ा में मिथिलेश (52) और उसकी बेटी मुकेश (23) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
10:48 AM, 26-Dec-2023
कन्नौज में शहीद हुआ शाहडब्बर का सचिन राठी

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के गांव शाहडब्बर निवासी सिपाही सचिन राठी कन्नौज के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मुठभेड में शहीद होने से गांव में शोक छाया है। परिजन बेटे का शव लाने के लिए रवाना हो गए है।
10:41 AM, 26-Dec-2023
सहारनपुर में दूसरे दिन भी छाया घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित

सहारनपुर जनपद में दूसरे दिन की घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता 20 से 25 मीटर रही, जिसकी वजह से हाईवे पर यातायात प्रभावित रहता। न्यूनतम तापमान भी 7.8 से गिरकर 7.5 पर आ गया। शहर में सुबह 10 बजे जबकि देहात में 11 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन धूप हल्की ही रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सर्दी की ओर बढ़ते हैं का अनुमान जताया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed