फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: कांग्रेस के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे, कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, पढ़ें ताजा खबरें

Thu, 21 Dec 2023 04:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Dec 2023 04:46 PM IST
खास बातें

West UP News Live : बागपत में नमकीन बनाने की की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और लाखों रुपयों का नुकसान होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut News Live: Fire break out in namkeen factory in Baghpat and read all updates of West UP
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:40 PM, 21-Dec-2023
बिजनौर में बिजलीघर पर किसानों का धरना

बिजनौर में हल्दौर के गांव कड़ापुर में बिजलीघर पर तीन गांवों के किसानों का धरना चल रहा है। गांव कड़ापुर निवासी प्रमोद कुमार गन्ना सेंटर परिवर्तन नहीं होने पर आक्रोशित होकर अपने खेत पर पहुंचा और खड़ी फसल में आग लगा ली। वहीं, वीडियो वायरल होने पर धरने पर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बामुश्किल आग पर काबू पाया।
01:11 PM, 21-Dec-2023
जाट समाज के लोगों ने जगह-जगह किया प्रदर्शन

उपराष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी से नाराज जाट समाज के लोगों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर किए जा रहे प्रदर्शन में भी मुजफ्फरनगर के लोग शामिल हुए। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और किसान संगठनों ने नाराजगी जताई है। मोरना में तृणमूल कांग्रेस के सांसद का पुतला फूंका जाएगा। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक के साथ विभिन्न संगठनों के लोग दिल्ली गए हैं।
विज्ञापन
01:06 PM, 21-Dec-2023
उपराष्ट्रपति का अपमान करने के विरोध में भाजपा का कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

उपराष्ट्रपति का अपमान करने के विरोध में भाजपा नेता ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर दिया है। कांग्रेस के खिलाफ मुर्दाबाद और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मेरठ में भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज और महापौर हरिकांत अहलूवालिया सहित भाजपा नेता मौजूद रहे हैं। कलेक्ट्रेट में भाजपा में कांग्रेस और राहुल गांधी निंदा की है।
12:39 PM, 21-Dec-2023
पंखे से फंदे पर लटका मिला युवक

सहारनपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरड़ीखेड़ा में बृहस्पतिवार की सुबह एक 18 वर्षीय युवक कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
12:38 PM, 21-Dec-2023
एक्सिस बैंक में लगी आग, लाखों का नुकसान, कुछ दिन कार्य रहेगा बंद
 

बिजनौर के चांदपुर में बुधवार की रात एक्सिस बैंक में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बताया गया कि कुछ दिन बैंक में कार्यबंद रहेगा। आग शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।
12:35 PM, 21-Dec-2023
उपराष्ट्रपति के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

बिजनौर में उपराष्ट्रपति के अपमान के विरोध में भाजपा नेता व कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर सड़क पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। बाद में कलक्ट्रेट में जाकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति का अपमान निंदनीय है
विज्ञापन
विज्ञापन
12:32 PM, 21-Dec-2023
दो दुकानों के शटर तोड़कर नगदी और सामान चोरी

मुजफ्फरनगर के खतौली में भूड़ चौकी क्षेत्र में फलावदा रोड पर चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर नगदी व सामान चोरी कर लिया। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खगालने में लगी है।

थाना के भूड़ चौकी क्षेत्र में स्थित फलावदा रोड पर बालाजी किराना स्टोर का शटर उखाड़कर वहां से आठ हजार की नगदी व समान चोरी कर लिया। इसके अलावा भारत ट्रेडिंग कंपनी का शटर उखाड़कर वहां से भी आठ हजार रुपये गल्ले से निकाल लिए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पांच संदिग्ध दिखाई पड़ रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस से चोरी का खुलासा किए जाने के साथ ही गश्त बढाए जाने की मांग की है। कुछ दिन पहले खतौली कस्बा इंचार्ज संदीप चौधरी के कमरे से अज्ञात चोरों ने लेपटॉप व हजारों की नगदी चोरी कर ली थी।
10:45 AM, 21-Dec-2023

West UP News Live: कांग्रेस के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे, कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, पढ़ें ताजा खबरें

फैक्टरी में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

बागपत जनपद के बड़ौत में सराय रोड पर स्थित शंकर नमकीन बनाने की फैक्टरी में बृहस्पतिवार तड़के अचानक आग लग गई। जिससे आसपास स्थित फैक्टरी मालिकों में हड़कंप मच गया।

इसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक आग लगने का सही कारण नहीं पता चल सका है और न ही इस संबंध में कोई तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed