West UP News Live: मेरठ में कारोबारी और ठेकेदार से मांगी गई रंगदारी, पढ़ें- वेस्ट यूपी की ताजा खबरें
West UP News Live : मेरठ में शाकिर गैंग के बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इससे पीड़ित कारोबारी का परिवार दहशत में है। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-
लाइव अपडेट
मेरठ में कंकरखेड़ा के पावली खास में ठेकेदार राजी खान से तीन युवकों ने एक लाख की रंगदारी मांगी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बागपत में रटौल के एक 23 वर्षीय युवक की दिल्ली के महरोली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हैं।
बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के रछाड़ गांव में सरकारी हैंडपंप के बोरिंग के विवाद को लेकर एक पक्ष के दो युवकों ने एक अधेड़ व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाने पर दो नामजद के खिलाफ तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया है।
बिजनौर के कोतवाली देहात में नेशनल हाईवे-74 पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ के बाद एक शातिर गोकश अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक स्कूटी, एक गोवंश, कटान के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद हुए हैं।
बुलंदशहर में आज पीएम मोदी की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे। कल्याण सिंह की कर्मभूमि पर युवा मतदाता दिवस के मौके पर मतदाताओं का मन परखेंगे।पीएम की रैली में मेरठ से 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।
West UP News Live: मेरठ में कारोबारी और ठेकेदार से मांगी गई रंगदारी, पढ़ें- वेस्ट यूपी की ताजा खबरें
मेरठ में कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट में शाकिर गैंग के बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी बाबू से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने जान का खतरा जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.