{"_id":"6afc11b957e91e29610ee3fa","slug":"accused-who-committed-theft-after-breaking-the-lock-of-a-flat-arrested-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार रुपये बरामद
Tue, 17 Nov 2026 02:05 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:05 PM IST
सार
पुलिस टीम ने 17 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जाकिर उर्फ जकरा (30) पुत्र साकिर निवासी ई-44, झुग्गी न्यू सीमापुरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो झुमके, पीली धातु की तीन अंगूठियां और 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दिल्ली में चोरी के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राधा कृष्णा सोसायटी निवासी विशाल गोयल ने 11 नवंबर 2026 को शालीमार गार्डन थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके फ्लैट का ताला तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने 17 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जाकिर उर्फ जकरा (30) पुत्र साकिर निवासी ई-44, झुग्गी न्यू सीमापुरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले शालीमार गार्डन की 80 फुटा रोड के पास स्थित एक सोसायटी के फ्लैट का गेट लॉक तोड़कर आभूषण चोरी किए थे।
विज्ञापन
चूड़ियां 87 हजार रुपये में बेचने की बात कबूली
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी करके भागते समय उसकी जेब से एक अंगूठी रास्ते में गिर गई थी। वहीं, चोरी की दो चूड़ियां उसने सीमापुरी झुग्गी में रहने वाले एक नशे के आदी व्यक्ति को 87 हजार रुपये में बेच दी थीं। इसमें से 27 हजार रुपये वह खर्च कर चुका था, जबकि शेष 60 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए। आरोपी के कब्जे से दो झुमके और पीली धातु की तीन अंगूठियां भी बरामद हुई हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा दिल्ली में चोरी के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे और एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
