West UP News Live: BJP के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो. राजकुमार त्यागी का निधन, 8वीं तक स्कूलों की बढ़ी छुट्टी
{"_id":"65a4ad5a842cddf01b087aa3","slug":"meerut-news-live-dense-fog-in-western-up-and-read-all-up-updates-of-west-up-2024-01-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: BJP के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो. राजकुमार त्यागी का निधन, 8वीं तक स्कूलों की बढ़ी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 15 Jan 2024 07:11 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 15 Jan 2024 07:11 PM IST
खास बातें
West UP News Live : पश्चिमी यूपी में सोमवार सुबह भी घना कोहरा छाया। इस दौरान हाईवों पर वाहनों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो. राजकुमार त्यागी का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:09 PM, 15-Jan-2024
8वीं तक के सभी स्कूलों की भी बढ़ाई गईं छुट्टी, इस तारीख से जाना होगा विद्यालय
सर्दी के प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा के सचिव निर्देश पर जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों का भी अवकाश बढ़ा दिया है। अब ये स्कूल 18 जनवरी को खुलेंगे। वहीं 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षकों को स्कूल जाना होगा।
03:51 PM, 15-Jan-2024
पत्नी से विवाद के चलते पति ने आत्महत्या की
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कई दिनों से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था।
कमला विहार निवासी अरुण पुत्र बिजेंद्र मजदूरी का काम करता था। वह अपनी पत्नी रेखा और चार बच्चों तरुण, करण, दीपांशु और वरुण के साथ रहता था। उसका रविवार की रात शराब को लेकर उसकी पत्नी रेखा से विवाद हो गया था। जिसके चलते बिजेंद्र ने कमरे मे जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

03:11 PM, 15-Jan-2024
तीन दुकानों में लगी भीषण आग
सहारनपुर में कोतवाली मिर्जापुर के गांव रायपुर में सड़क किनारे स्तिथ अस्थाई तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। आग लगने से सभी सामान जलकर राख हो गया। उधर, फायर ब्रिगेड की टीम ने रात में ही मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

02:49 PM, 15-Jan-2024
भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो. राजकुमार त्यागी का निधन
मेरठ में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी रहे राजकुमार त्यागी का रविवार रात निधन हो गया। वे 85 साल के थे। बीमारी के चलते उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह उनका अंतिम संस्कार सूरज कुंड श्मशान घाट पर कर दिया गया। 40 साल से भाजपा में सक्रिय प्रो. राजकुमार त्यागी भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया।
01:42 PM, 15-Jan-2024
अनुसूचित जनजाति के लोगों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
बिजनौर में नगीना क्षेत्र के ग्राम बावन सराय में अनुसूचित जनजाति के लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री, प्रदेश के प्रभारी मंत्री समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।

01:28 PM, 15-Jan-2024
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर निवासी परिवार के सदस्य ऑल्टो कार से देहरादून जा रहे थे। इसी बीच पुरकाजी बाईपास पर ज्यादा कोहरा होने के कारण अलमासपुर निवासी चालक संदीप (41) कार को साइड में खड़ी करके शीशा साफ कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संदीप उछल कर सड़क पर गिर गया। संदीप सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पुरकाजी पीएचसी पर लाई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

12:24 PM, 15-Jan-2024
जमीनी विवाद में दो पक्षाें में संघर्ष, एक बुजुर्ग की मौत
मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बामनहेड़ी में एक ही खानदान के दो पक्षों में जमीनी विवाद में खेत पर संघर्ष हो गया। इस दौरान 65 वर्षीय सतवीर की मौत हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

09:13 AM, 15-Jan-2024
West UP News Live: BJP के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो. राजकुमार त्यागी का निधन, 8वीं तक स्कूलों की बढ़ी छुट्टी
मेरठ में छाया घना कोहरापश्चिमी यूपी में सोमवार सुबह भी घना कोहरा छाया। इस दौरान हाईवों पर वाहनों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। वहीं, ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है।