West UP News Live: मेरठ में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी का निधन, दौड़ी शोक की लहर
West UP News : तीन दिन से लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
लाइव अपडेट
मुख्य अभियंता के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित
नगर पंचायत तक संगठन को करेगी मजबूत बसपा
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा अपना संगठन ढांचा मजबूत कर रही है। बृहस्पतिवार को फूलबाग कॉलोनी पर पार्टी कार्यालय पर जिले के पदाधिकारी की बैठक हुई। इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार संगठन को नगर पंचायत स्तर तक बनने पर विचार विमर्श हुआ।मंडल प्रभारी शाहजहां सैफी एडवोकेट ने गांव चलो अभियान के अंतर्गत सेक्टर स्तर पर चल रहे कैडर बैठकों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिलों पर नगर पंचायत व नगर निगम की कमेटी का गठन शीघ्र किया जाएगा। सभी नगर पंचायत और नगर निगम के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया, जिसमें नगर पंचायत और नगर निगम की कमेटियों के गठन पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही जल्द मंडल स्तर बैठक में नगर निकाय कमेटी के गठन कर घोषणा पर सहमति बनी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल ने की। जिला प्रभारी क्रांति प्रसाद, रामकुमार, ओमपाल खादर, हेमंत प्रधान, पिंटू लोहिया, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
किसानों से वार्ता जारी, जल्द शुरू होगी इनर रिंग रोड
पूरे नवंबर सभी ट्रेन फुल, मुंबई, अहमदाबाद के लिए नहीं कोई सीट
मेरठ से होकर गुजरने वाली तमाम ट्रेन फुल होकर चल रही हैं। पहले से ही आरक्षित यात्रियों के अलावा सामान्य श्रेणी की बोगियां भी यात्रियों से खचाखच चल रही है। रेलवे की ओर से जो दिवाली और छठ पर्व स्पेशल ट्रेन चलाई गई है, वो यहां से नहीं गुजरती। यहां से होकर जाने वाली ट्रेनों में बोगियां भी नहीं बढ़ाई गई।
ऐसे में दिवाली के त्योहार के बाद घर से काम पर लौटने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में कोई आरक्षण फिलहाल नहीं मिल पा रहा है। अमृतसर से मुंबई के बीच चलने वाली स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस में तृतीय श्रेणी एसी में प्रतीक्षा सूची 83 तक और स्लीपर श्रेणी में सूची 302 तक पहुंच गई है।
देहरादून-ब्रांदा एक्सप्रेस में थर्ड एसी में 87 और स्लीपर श्रेणी में 305 तक वेटिंग चल रही है। ऋषिकेश से अहमदाबाद तक चलने वाली योगा एक्सप्रेस में स्लीपर में 301 और थर्ड एसी में 139 तक वेटिंग है। नौचंदी एक्सप्रेस में स्लीपर में 102 वेटिंग और थर्ड एसी में 44 आरएसी है। संगम एक्सप्रेस में 26 नवंबर तक 41 वेटिंग है।
शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म
बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसका अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से पिछले पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक अक्सर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। वह तीन बार गर्भवती हुई लेकिन प्रेमी ने हर बार उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि अब प्रेमी के घर वालों ने दोनों की शादी कराने से इन्कार कर दिया। बुधवार को प्रेमी भी शादी के वादे से मुकर गया। जब वह उसके घर पहुंची तो आरोपी और उसके परिवार ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बागपत में मुठभेड़: पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी
बागपत के रटौल में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायर करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है।
दो दरोगा भाइयों के घरों पर बोला धावा, नगदी-जेवरात चुरा ले गए चोर
बिजनौर के स्योहारा में दो सगे भाइयों के घरों को चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बताया गया कि दोनों भाई किसी कार्यक्रम में रामपुर गए हुए थे। वहीं, सूचना मिलने के बाद पीड़ित भाइयों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ धामपुर ने मौके का निरीक्षण कर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सहारनपुर जनपद के नागल में बृहस्पतिवार को एक हादसा हो गया। अपने मामा के यहां शादी समारोह में आए एक युवक की गांव लाखनौर स्थित बाइपास हाईवे के ब्रिज से सेल्फी लेते समय नीचे गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
मेरठ में नेशनल हाइवे-119 स्थित मवाना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। इंचौली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के मुताबिक, इसी महीने पिता की हर्ट अटैक से मौत हुई थी।