Meerut News Live: मेरठ पहुंचे भूपेंद्र सिंह, रालोद को बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में शामिल
{"_id":"6453313bbcb72a666d03b056","slug":"meerut-news-live-cm-yogi-raily-meerut-tomorrow-jayant-chaudhary-says-no-to-campaign-for-candidates-2023-05-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: मेरठ पहुंचे भूपेंद्र सिंह, रालोद को बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 04 May 2023 07:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 May 2023 07:30 PM IST
खास बातें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मेरठ के जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में 10 हजार कार्यकर्ताओं को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत ने गठबंधन प्रत्याशियों के लिए निकाय चुनाव प्रचार करने को न कह दिया है। वह चुनावी जनसभा से भी दूरी बना रहे हैं। पढ़ें ताजा अपडेट।
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे भूपेंद्र चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:13 PM, 04-May-2023
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच चुके हैं। वहीं, रालोद को बड़ा झटका लगा है। रालोद के महानगर अध्यक्ष उज्ज्वल अरोड़ा, दक्षिण विस से प्रत्याशी रहे पप्पू गुर्जर समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।
06:45 PM, 04-May-2023
बाइक से गिरकर महिला की मौत, बेटा घायल
सहारनपुर के बेहट में बुबका-कोठड़ी सड़क मार्ग पर बाइक गड्ढे में गिरने से उस पर सवार महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया।
हादसा बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे कोतवाली बेहट क्षेत्र में गांव मांझीपुर व नगला झंडा के बीच हुआ। थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव पाज बांगर निवासी कश्मीरी (65) पत्नी कंवर सिंह अपने बेटे प्रमोद के साथ बाइक पर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव नौरंगपुर में बहन से मिलने गई थी। शाम के समय वापस लौटते वक्त गांव नगला झंडा के पास उनकी बाइक सड़क में बने गड्ढे में गिरने से अनियंत्रित हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरने से घायल हो गए। कश्मीरी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

11:14 AM, 04-May-2023
फर्जी नियुक्ति पत्र मामला : रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ के जाली हस्ताक्षर कर 29 स्टाफ नर्सों की फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में एसपी सिटी पीयूष सिंह ने सिविल लाइंस पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश किए हैं। हालांकि देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह सूची किसने जारी की है।
सोमवार को सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन को किसी ने व्हाट्स एप ग्रुप पर दो पत्र भेजे, जिन पर उनके जाली हस्ताक्षर कर स्टाफ नर्स सिस्टर ग्रेड-2 महिला व पुरुष 2022-23 के नियुक्ति पत्र जारी करने के संबंध में लिखा है। पत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लिखा है, जिसमें 29 लोगों के नाम हैं। इनमें सभी के पिता का नाम, उनकी जाति और नियुक्ति वाले सात लोगों के हस्ताक्षर भी हैं। कुल 90 अभ्यर्थी हैं।

10:58 AM, 04-May-2023
आबकारी विभाग के कर्मचारी को पड़ोसी के कुत्ते ने नोचा
मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में दुकान से सामान लेने जा रहे आबकारी विभाग के कर्मचारी को पड़ोसी के कुत्ते ने कई जगह नोच डाला। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। पीड़ित ने थाने में पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है। गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में मोहित आबकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। मोहित के मुताबिक वह बुधवार शाम को पास की दुकान से सामान लेने जा रहा था। तभी पड़ोसी के कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया और हाथ व कमर पर कई जगह नोच डाला। आसपास के लोगों ने मोहित को बचाया। मोहित का आरोप है कि जब वह शिकायत करने पड़ोसी के यहां गया तो उसके साथ गाली गलौज कर दी। संवाद10:57 AM, 04-May-2023
125 करोड़ से भी अधिक है बकाया
मेरठ क्षेत्र में 25 हजार से अधिक उपभोक्ता 50 हजार रुपये से अधिक के बकाएदार हैं। उपभोक्तओं पर 125 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। प्रतिमाह विभाग की ओर से 100 करोड़ से भी अधिक की वसूली की जाती है। बकाया वसूली के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है लेकिन सरकारी विभागों और बड़े बकाएदारों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता।1361 रुपए बकाया थे काट दिया कनेक्शन
मानसरोवर निवासी राहुल वर्मा ने बताया कि उनका अप्रैल माह का 1361 रुपए का बिल बकाया था। बिल जमा न होने के चलते बुधवार को उनका कनेक्शन काट दिया गया। बिज जमा करने के बाद कनेक्शन जुड़वाने में भी कई घंटे का समय लग गया।
12 घंटे बाद भी नहीं जुड़ा कनेक्शन
शास्त्रीनगर कुटी चौपला निवासी ब्रजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को महज 2000 रुपए के बकाए के चलते उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। बिल भी जमा कर दिया है लेकिन 12 घंटे से अधिक समय बाद भी उनका कनेक्शन नहीं जुड़ा है।
बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पिछले दो दिनों से अभियान जारी है। जिन उपभोक्ताओं पर दूसरे माह का बिल बकाया है उनके कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। -एके सिंह, अधीक्षण अभियंता
10:50 AM, 04-May-2023
पीवीवीएनएल की मनमानी उपभोक्ताओं को परेशानी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का बकाया वसूली अभियान उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा है। एक हजार रुपये से ज्यादा बिल होने पर भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इतना ही नहीं बिल जमा करने के बावजूद कनेक्शन जुड़वाने में समय लग रहा है। पिछले दो दिनों में पीवीवीएनएल की ओर से शहर क्षेत्र के पांचों डिवीजन में ही तीन हजार से अधिक कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्रा वी ने सोमवार को शहर में बिजलीघरों का निरीक्षण कर पांच दिनों में 21 करोड़ रुपए की बकाया वसूली के निर्देश दिए थे। साथ ही बकाएदारों के कनेक्शन भी काटने को कहा था। पिछले दो दिनों में पांच डिवीजन में मात्र चार करोड़ रुपए की वसूली हुई है। एक डिवीजन में औसतन 80 लाख रुपए वसूले गए हैं।

09:37 AM, 04-May-2023
अखिलेश यादव का नौ मई का बन रहा कार्यक्रम
अभी तक तैयारी थी कि सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव सात मई को मेरठ आएंगे और गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में सभा करेंगे, मगर बुधवार को सपा पदाधिकारियों ने बताया कि अब यह सभा नौ मई को हो सकती है। हालांकि इसकी तस्वीर आज साफ होना बताया जा रहा है। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि सभा का स्थान तय हो गया है। यह फतेहउल्लापुर रोड पर होगी।
09:36 AM, 04-May-2023
गठबंधन प्रत्याशियों के प्रचार में शामिल नहीं होंगे जयंत
जयंत चौधरी।
- फोटो : amar ujala
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने निकाय चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है। वह किसी भी जिले में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। उनकी ओर से चुनाव प्रचार की पूरी जिम्मेदारी जिला स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों को सौंपी गई है।
नगर निकाय चुनाव में पूरी तरह से गठबंधन नहीं है। कई स्थानों पर रालोद और सपा के प्रत्याशी आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। रालोद और सपा कह भी चुके हैं कि कई स्थानों पर उनका दोस्ताना संघर्ष है। गठबंधन है, लेकिन यह अलग तरह का चुनाव होता है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन रहेगा। रालोद के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी वहां के क्षेत्रीय नेताओं की होगी। मेरठ में भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी पार्टी के विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को सौंपी गई है। यहां बता दें कि अभी दो दिन पूर्व भी सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में भी जयंत चौधरी नहीं पहुंचे थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहारनपुर में थे, लेकिन जयंत वहां कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
मेरठ में होने वाली गठबंधन की चुनावी सभा से भी बनाई दूरी
मेरठ में सपा, रालोद और आसपा की ओर से गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा का कार्यक्रम है। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के इस सभा में आने की बात कही जा रही थी।

09:35 AM, 04-May-2023
सीएम योगी की सुरक्षा में 100 दरोगा रहेंगे तैनात
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी संख्या में फोर्स लगाया जा रहा है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आठ सीओ, 40 एसओ-इंस्पेक्टर, 100 दरोगा, तीन सौ आरक्षी, 100 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और दो कंपनी पीएसी की तैनात की जा रही हैं।
डीएम ने विक्टोरिया पार्क और मवाना में देखी व्यवस्था
डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बुधवार को विक्टोरिया पार्क और मवाना स्थित कृषक इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए रवाना होनी हैं। डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सकुशल निकाय चुनाव संपन्न कराना है। सीडीओ शशांक चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, एसडीएम मवाना अखिलेश यादव मौजूद रहे।
एक ही दिन में चार जिलों में जनसभा करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री शुक्रवार को एक ही दिन में चार जिलों में जनसभा करेंगे। मेरठ से पहले वे हापुड़ में जनसभा करेंगे। मेरठ के बाद बुलंदशहर और गाजियाबाद में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री की सभा को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मेरठ में जनसभा करेंगे।

09:30 AM, 04-May-2023
Meerut News Live: मेरठ पहुंचे भूपेंद्र सिंह, रालोद को बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने जिमखाना का निरीक्षण किया। वाहनाें की पार्किंग जीआईसी में बनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री की जनसभा पांच मई को दोपहर 12 बजे प्रस्तावित है। हापुड़ में जनसभा करने के बाद वह हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। वहां से कार द्वारा जिमखाना मैदान पहुंचेंगे। मैदान में मंच बनाए जाने का कार्य बुधवार को शुरू हो गया। सुबह को सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और चुनाव संयोजक सुरेश जैन रितुराज ने मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। मुख्यमंत्री की सभा में 10 हजार कार्यकर्ताओं को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। ईव्ज चौराहे से बच्चा पार्क में ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Update Live: पश्चिमी यूपी के चार जिलों में मतदान जारी, बूथों पर लगी मतदाताओं की लंबी कतारें