{"_id":"6af60a5b24ce210a31073fc6","slug":"ghaziabad-is-the-countrys-fifth-most-polluted-city-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1020553-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाजियाबाद देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर, ग्रैप-3 की पाबंदियां बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाजियाबाद देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर, ग्रैप-3 की पाबंदियां बेअसर
विज्ञापन
सिद्धार्थ विहार में सड़क किनारे पड़े कूड़े में लगी आग। स्रोत: जागरूक पाठक
गाजियाबाद। जिले में प्रदूषण रोकने की व्यवस्था कागजों में सख्त और धरातल पर बेअसर नजर आ रही है। ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू हैं, जिलाधिकारी ने पांच निगरानी टीमें भी गठित की हैं, लेकिन शहर में न धूल थम रही है और न धुआं। प्रतिबंधित वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, निर्माण स्थलों पर मिट्टी खुले में पड़ी है और कूड़े में आग लगाई जा रही है। स्कूलों तक में आदेशों का पालन नहीं हो रहा।
इस बेपरवाही का असर बृहस्पतिवार को हवा की गुणवत्ता पर साफ दिखा। गाजियाबाद देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 24 घंटे में 41 अंक बढ़कर 338 पर पहुंच गया। दिल्ली 350, बहादुरगढ़ 346 और भिवाड़ी 339 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद से ऊपर रहे। मानेसर का एक्यूआई भी गाजियाबाद के बराबर 338 दर्ज किया गया। देश में पंचगांव सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 388 दर्ज किया गया।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने हवा की स्थिति बिगड़ने पर शुक्रवार को जिले में ग्रैप-3 लागू किया था। इसके तहत सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के साथ बीएस-6 से नीचे के वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव व अन्य उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाईब्रिड मोड पर कराने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद शहर में इन आदेशों का पालन होता नहीं दिखा।
विज्ञापन
-- --
सीन-1 : उड़ रही धूल, कोई सुध लेने वाला नहीं
कुछ दिन पहले मेरठ रोड पर गड्ढों में लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी और कंक्रीट भर दी थी। अब वाहनों की आवाजाही से यहां धूल उड़ रही है। धूल का गुबार न केवल वायु गुणवत्ता बिगाड़ रहा है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी सांसों का संकट पैदा कर रहा है। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में भी ऐसे ही हालात देखने को मिले। यहां न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है और न ही धूल रोकने के कोई दूसरे इंतजाम किए गए हैं। खास बात यह है कि आयोग के आदेशों को लागू हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही।
सीन-2 : छुट्टियां खत्म होते ही सड़कों पर दौड़ने लगे प्रतिबंधित वाहन
बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी के करीब चार लाख वाहनों को सड़कों पर चलने से रोकने के दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नहीं दिखा। छुट्टियां खत्म होते ही बृहस्पतिवार को ये वाहन सड़कों पर उतर आए। सुबह से रात तक जिले की सड़कों पर प्रतिबंधित श्रेणी के वाहन धड़ल्ले से दौड़ते रहे। पर्यावरणविद प्रो. राजपाल त्यागी ने बताया कि बीएस-6 से नीचे के वाहनों से कार्बन उत्सर्जन अधिक होता है। आरटीओ में पंजीकृत कुल 10 लाख वाहनों में से चार लाख वाहन भी सड़कों से हट जाएं तो इसका असर तुरंत दिखाई देने लगेगा।
सीन-3 : जगह-जगह जलता मिला कूड़ा
दोपहर करीब 12 बजे कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में कूड़े के ढेर में आग लगी मिली। होली चाइल्ड पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के किनारे भी कूड़े में दिनभर आग जलती रही। इससे उठते धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। इसके अलावा बुलंदशहर रोड स्थित औद्योगिक इकाई की चिमनी से भी धुआं निकलता रहा। प्रदूषण फैलाने वाले इन स्रोतों पर कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं दिखे।
सीन-4 : खुले में पड़ी मिट्टी, नया गाजियाबाद स्टेशन पर निर्माण जारी
राजनगर से कविनगर की ओर आने वाले नाले के निर्माण के लिए मिट्टी की खोदाई कर उसे सड़क किनारे जमा कर दिया गया है। यह मिट्टी हवा के साथ उड़कर आसपास के घरों तक पहुंच रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। न तो मिट्टी को हटाया गया और न ही उस पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी निर्माण कार्य चलता मिला। यहां भी धूल उड़ती रही। इतना ही नहीं नेहरूनगर से लेकर मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी और साहिबाबाद क्षेत्र में जगह-जगह निजी निर्माण कार्य होते मिले।
सीन-5 : खुले स्कूल, हाईब्रिड मोड पर नहीं हुई पढ़ाई
आयोग ने पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाईब्रिड मोड पर कराने के आदेश दिए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी ने भी निर्देश दिए कि जहां तक संभव हो पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाईब्रिड मोड पर कराई जाए, लेकिन बृहस्पतिवार को केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों को स्कूल बुलाया गया। निजी विद्यालय भी खुले रहे।
-- --
ग्रैप 3 की पाबंदियां लागू हैं। पांच टीमों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। निगरानी करने वाली टीमों के कार्य की भी समीक्षा की जा रही है। लापरवाही करने वाले विभागों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र मांदड़, जिलाधिकारी