फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: टिकैत को कोर्ट से मिली जमानत, सीएचसी सरधना में मानवता शर्मसार

Fri, 24 May 2024 06:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 May 2024 06:06 PM IST
खास बातें

West UP News Live : चौधरी नरेश टिकैत आज 14 साल पुराने मामले में अदालत में पेश हुए। उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Chaudhary Naresh Tikait will appear in court and all updates of West UP
चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:58 PM, 24-May-2024

महिला को पकड़ कर छेड़छाड़, शोर मचाने पर लोगों ने दबोचा

सहारनपुर जनपद के देवबंद में महिला के साथ छेडछाड़ कर दी गई। वहीं, छेड़छाड़ करने वाले कश्मीरी युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवक को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

05:23 PM, 24-May-2024

अदालत ने पिता-पुत्रों को सुनाई चार-चार साल की सजा

शामली के ऊंचा गांव में जमीन की रंजिश के मामले में हुए झगड़े के तीन दोषियों को अदालत ने चार-चार साल के कारावास की सजा सुनाई। दोषियों पर 23-23 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-4 के पीठासीन अधिकारी कनिष्क कुमार सिंह ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन
05:23 PM, 24-May-2024
हम जाम लगाने में नहीं, खुलवाने में रहते हैं : टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि गिरफ्तारी की खबर पढ़कर ही उन्हें इस मामले की जानकारी हुई थी। हम जाम लगाने में नहीं, खुलवाने में रहते हैं। सहारनपुर रवाना होने के दौरान रोहाना टोल पर भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि हमें मालूम ही नहीं,  हमें कुछ नहीं पता। हमें कुछ नहीं बताया गया। हम तो हमेशा जाम खुलवाने में रहते हैं, लगाने में नहीं। पुलिस-प्रशासन को ऐसा नहीं करना चाहिए। अदालत से भी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया, लेकिन पहले कोई सूचना नहीं दी गई। हमने गिरफ्तारी का समाचार पढ़ा, इसलिए खुद अदालत जा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी। किसानों का विश्वास हमारे साथ है, यही वजह है कि सभी साथ जा रहे हैं। लेकिन सभी कार्यकर्ताओं से कह दिया गया है कि अदालत से दूर रहें।
03:01 PM, 24-May-2024
सीएचसी सरधना में मानवता शर्मसार, तेरह वर्षीय किशोरी ने खुले परिसर में दिया मृत बच्चे को जन्म

मेरठ में सीएचसी सरधना में एक गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता परिसर में कहराती रही। लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारी आराम से सोते रहे। जिसके चलते दुष्कर्म पीड़िता ने खुले परिसर में एक मृत बच्चे को जन्म दिया। जिसके चलते खून से लथपथ दुष्कर्म पीड़िता के दर्द से किसी का दिल नहीं पसीजा। किशोर की हालत बिगड़ने पर थाना पुलिस सीएचसी पहुंची और स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही का विरोध किया। साथ ही बड़ी लापरवाही को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
02:59 PM, 24-May-2024
निर्माणाधीन पानी की टंकी से लटक कर वृद्ध ने की आत्महत्या

बिजनौर में स्योहारा के ग्राम पालनपुर में कई माह से निर्माणाधीन पानी की टंकी पर मजदूरी कर रहे एक 50 वर्षीय वृद्ध सतपाल पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मोरना मंडइयो थाना नूरपुर ने लटककर कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
02:35 PM, 24-May-2024
आचार संहिता उल्लंघन में भाजपा विधायक, रालोद के पूर्व विधायक समेत कई दोषी

बागपत में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अपर सिविल जज, सीनियर डिवीजन भगत सिंह की कोर्ट ने भाजपा विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठिना, राजू तोमर सिरसली, अजित प्रधान पूर्व प्रधान जीवाना, रामपाल यादव पूर्व प्रधान सिंघावली अहीर को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 24-May-2024
रिक्शे पर सवार होकर तंग गलियों का जायजा लेने निकली कमिश्नर 

कमिश्नर आईएएस सेल्वा कुमारी जे. ने शुक्रवार को रिक्शे में सवार होकर शहर की तंग गलियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को बहुत करीब से देखा। खास बात यह है कि आईएएस सेल्वा कुमारी जे. ने रिक्शे से सफर करने में कोई गुरेज नहीं बल्कि खुशी का इजहार किया है। वहीं, लोगों ने उन्हें रिक्शे में देखा तो एक बार को यकीन नहीं हुआ। पर उन्होंने रिक्शे में तंग गलियों का जायजा लेकर अधिकारियों को जनता की समस्याओं को जानने के लिए संदेश भी दिया। उनके पति भी यूपी कार्डर में आईएएस अफसर हैं।
11:32 AM, 24-May-2024

West UP News Live: टिकैत को कोर्ट से मिली जमानत, सीएचसी सरधना में मानवता शर्मसार

अदालत में पेश हुए नरेश टिकैत, मिल गई जमानत

सहारनपुर के सरसावा में जाम लगाने और बिना अनुमति सम्मेलन के मामले में 14 साल बाद भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत आज यानी शुक्रवार को अदालत में पेश हुए। उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है। चौधरी नरेश टिकैत सुबह ही भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ रोहाना टोल से सहारनपुर के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed