फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: कांवड़ यात्रा से पॉलीटेक्निक परीक्षाओं स्थगित, हरिद्वार में डूबे कांवड़िए की गंगनहर में तलाश

Sun, 09 Jul 2023 12:24 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 09 Jul 2023 12:24 AM IST
खास बातें

Meerut News Live : मुजफ्फरनगर में हुए दर्दनाक हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं, जिले के कसौली गांव में बाबा कालूराम कश्यप की मूर्ति खंडित कर दी गई, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Car accident in Muzaffarnagar and read all updates of West UP
कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:30 PM, 08-Jul-2023

टायर फटा, डिवाइडर पर चढ़ गई कांवड़ियों से भरी बस

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शनिवार दोपहर कांवड़ियों से भरी बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद बस में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया, जिसे पुलिस ने बामुश्किल खुलवाकर यातायात सुचारू कराया।

दिल्ली निवासी रामकिशोर, वीर व शंभू आदि ने बताया कि शनिवार सुबह वह दिल्ली से हरिद्वार के लिए रोडवेज बस में बैठे थे। जैसे ही बस शोभापुर फ्लाईओवर के पास पहुंची, उसका अगला टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद बस में सवार कांवड़ियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के राहगीर व अन्य कांवड़ियों ने बस सवार कांवड़ियों की कुशल क्षेम जानी।

उधर हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने कांवड़ियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कर दिया गया।

11:26 PM, 08-Jul-2023

साथियों से बिछड़ा कांवड़िया, पुलिस ने गाड़ी से भेजकर मिलवाया

हरिद्वार से गंगा जल लेकर जत्थे के साथ मध्य प्रदेश के ग्वालियर लौट रहा एक कांवड़िया बिछड़ गया। मोदीपुरम पुलिस ने कांवड़िया के साथियों से फोन पर वार्ता कर उसे मिलाया।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाना किला गेट के घास मंडी निवासी राकेश यादव अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा था। मोदीपुरम में पहुंचने के बाद राकेश साथियों से बिछड़ गया। वह उन्हें मोदीपुरम में ढूंढता रहा। जबकि, साथी आगे बढ़ते हुए खरखौदा पहुंच गए।

कांवड़िया को परेशान देख मोदीपुरम चौकी इंचार्ज सूरजपाल सिंह ने कांवड़िया से बात की तो फोन से शिव भक्त की उसके साथियों से वार्ता कराई। सही लोकेशन मिलने पर चौकी इंचार्ज ने राकेश को खुद गाड़ी से खरखौदा तक भेजकर राकेश को उसके साथियों से मिलवाया। राकेश के वापस आने पर उसके साथियों ने खुशी जाहिर की और यूपी पुलिस के कार्य की प्रशंसा की। पुलिस ने इस दौरान सभी कांवड़ियों को फल वितरित कर रवाना किया।
विज्ञापन
10:02 PM, 08-Jul-2023
एक सप्ताह पूर्व हरिद्वार में नहाते समय गंगा में डूबे दिल्ली के कांवड़िए की तलाश में उनके साथी अपनी कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर के भोपा पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस प्रशासन व गोताखोरों से जानकारी भी की।
दिल्ली के उत्तम नगर निवासी भूषण गिरी (21 ) अपने लगभग दो दर्जन साथियों के साथ आठ दिन पूर्व हरिद्वार में जल लेने के लिए गया था। उसी दौरान वह विष्णु घाट पर नहाते समय पानी की तेज धार में बह गया।

उसके कांवड़ियां साथी हाईवे मार्ग से ना जाकर चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग से अपनी कांवड़ यात्रा को गंतव्य की ओर ले जा रहे है ताकि कहीं गंग नहर में उनके साथी मिल जाए। शनिवार शाम आधा दर्जन दिल्ली के कांवड़ियां संजू श्रीवास्तव, पीयष, राकेश , सोनू, हिमांशु आदि भोपा गंग नहर कांवड़ सेवा शिविर के निकट पहुंचे। वहां मौजूद गोताखोरों,पुलिस प्रशासन के लोगोंए आम लोगों को उन्होंने गंगा में डूबे साथी भूषण गिरी का हुलिया बताया। उन्होंने बताया कि उसके दोनों हाथों पर टैटू बने हुए हैं।
09:54 PM, 08-Jul-2023

बागपत के ब्राह्मण पुट्ठी में बारिश से मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

बागपत के ब्राह्मण पुट्ठी में बारिश से मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार बागपत जनपद के ब्राह्मण पुट्ठी गांव में शनिवार को दिनभर हुई बारिश में एक मकान भरभराकर गिर गया, जबकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गये। ग्रामीणों ने पीड़ित का आवास बनवाने की मांग की।

ब्राह्मण पुट्ठी गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान नीरज पंड़ित नने बताया कि गांव में अनिल शर्मा का परिवार रहता है। जो शनिवार दोपहर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में बैठा हुआ था। तभी बारिश में उसके मकान की छत गिरने लगी। अनिल ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर भागकर जान बचाई। पूर्व प्रधान ने अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभ दिलाने की मांग की।

शौचालय की दीवार पर लगाया मुख्यमंत्री का फोटो
दोघट थानाक्षेत्र के मौजिजाबाद नांगल गांव के सचिवालय में शौचालय की दीवार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो लगा दिया गया, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले में ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सचिवालय के कार्यालय में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के फोटो लगने थे। मगर कारीगरों ने गलती से शौचालय की दीवार पर फोटो लगा दिया। पता चलने पर कारीगरों ने फोटो हटाकर सही जगह लगा दिया।

गोकशी में शामिल महिला गिरफ्तार
बागपत में कई गोकशी की घटनाओं में शामिल रहने वाली निवाड़ा गांव की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल का कहना है कि महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
 
03:53 PM, 08-Jul-2023
शाहपुर चेयरमैन हाजी अकरम को आप ने किया निष्कासित
मुजफ्फरनगर में कांवड़ के होर्डिंग पर भाजपा नेताओं के फोटो लगाने वाले शाहपुर चेयरमैन हाजी अकरम को आम आदमी पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। चेयरमैन ने वीडियो में भाजपा की प्रशंसा करते हुए 2024 में समर्थन का एलान किया था।

आम आदमी पार्टी के टिकट पर हाजी अकरम ने शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। पिछले दिनों कांवड़ मार्ग पर लगाए गए उनके होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए। होर्डिंग पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष और स्थानीय नेताओं के फोटो लगे थे। शाहपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी ने थाने में चेयरमैन के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद होर्डिंग उतरवा दिए गए थे। जमीयत उलमा ए हिंद भी चेयरमैन को संगठन से हटा चुकी है, अब आम आदमी पार्टी ने भी उन्हें निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने बताया कि प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने  यह कार्यवाही की।
03:28 PM, 08-Jul-2023
कार की टक्कर से बाइक सवार बच्चे की मौत, माता-पिता समेत तीन घायल

बागपत में चमरावल मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार पांच साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता समेत तीन घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मेवला गांव का रहने वाला संदीप अपनी पत्नी प्रीति, बेटे औरव और आयुष के साथ ससुराल घूमने आया था। बताया कि शनिवार की सुबह वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था। बताया कि जैसे ही वह चमरावल मार्ग पर भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचा तो एक कार ने संदीप की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें संदीप, प्रीति और आरव घायल हो गए, जबकि आयुष (5) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रागगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, राहगीरों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल संदीप, प्रीति और आरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आयुष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि संदीप के ससुर सोमपाल की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:57 PM, 08-Jul-2023
कांवड़ यात्रा को लेकर कृषि विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित

कावड़ यात्रा के चलते सरदार वल्लभभाई कृषि विश्वविद्यालय में 10 व 12 जुलाई को होने वाली सेमेस्टर फाइनल परीक्षाएं स्थगित हो गईं। अगली तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय में कांवड़ यात्रा को लेकर अवकाश की भी घोषणा कर दी गई है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी रितूल सिंह ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय में 10 से 15 जुलाई तक कावड़ यात्रा के चलते अवकाश रखने के निर्देश जारी हुए हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर यह निर्णय लिया गया है। जिसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। स्थगित परीक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को सूचना दे दी गई है। आगामी परीक्षा का शेड्यूल विश्वविद्यालय खुलने के बाद जारी किया जाएगा।।
12:54 PM, 08-Jul-2023
पहलवान दिव्या काकरान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने कहा कि ओलंपिक में पदक दिलाएंगे। लखनऊ में खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देने के लिए रखे गए कार्यक्रम में मंच से दिव्या काकरान ने यह बात कही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। खास बात है कि मेरठ के 13 खिलाड़ी सिपाही बनेंगे।
12:52 PM, 08-Jul-2023

बाबा कालूराम कश्यप की मूर्ति खंडित, लोगों में आक्रोश

मुजफ्फरनगर में चरथावल क्षेत्र के गांव कसौली में शरारती तत्वों ने बाबा कालूराम कश्यप की मूर्ति खंडित कर दी। इससे लोगों के बीच आक्रोश फैल गया है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

12:44 PM, 08-Jul-2023
हाईवे पर गोवंशीय पशु से टकराई स्कूटी, कांवड़िये की मौत

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिसौना गांव के पास दो आवारा सांड आपस में भिड़ रहे थे। पशुओं की चपेट में आने से गाजियाबाद के स्कूटी सवार कावड़िये की मौत हो गई। महिला घायल हुई है।

गाजियाबाद के नंदीग्राम निवासी 25 वर्षीय नीरज अपने परिवार की महिला के साथ स्कूटी पर गंगाजल लेकर हरिद्वार से लौट रहे थे। गांव सिसौना के पास हाईवे पर उत्पात मचा रहे दो पशुओं की चपेट में कावड़िये की स्कूटी आ गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है, महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed