Meerut News Live: धू-धूं कर जल उठा ट्रांसफार्मर, दहेत उत्पीड़त में पति, देवर और ससुर को तीन-तीन साल की सजा
{"_id":"646849998f9003e65f04a853","slug":"meerut-news-live-all-updates-of-six-districts-of-west-up-2023-05-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: धू-धूं कर जल उठा ट्रांसफार्मर, दहेत उत्पीड़त में पति, देवर और ससुर को तीन-तीन साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 20 May 2023 06:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 May 2023 06:10 PM IST
खास बातें
Meerut News Live : पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर और बागपत जिले की हर खबर पर अमर उजाला की पैनी नजर है। यहां पढ़िए सभी जिलों से संबंधित ताजा अपडेट-
विज्ञापन
धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:57 PM, 20-May-2023
अध्यापक ने साथियों संग मिलकर नाबालिग छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म
सहारनपुर जनपद के देवबंद में अध्यापक व उसके साथियों द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है अध्यापक छात्रा को बहला-फुसलाकर उत्तराखंड के रुड़की में किसी होटल में ले गया। जहां घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
05:42 PM, 20-May-2023
दहेत उत्पीड़त में पति, देवर और ससुर को तीन-तीन साल की सजा
मुजफ्फरनगर में दहेज उत्पीड़न में महिला के पति, देवर और ससुर को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष जज पॉक्सो कोर्ट संख्या एक के पीठासीन अधिकरी रितेश सचदेवा ने फैसला सुनाया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता कुलदीप पुंडीर और वादी के अधिवक्ता सौराज मलिक ने बताया कि पीड़िता की शादी 21 नवंबर 2013 को शामली जिले के कनियान गांव निवासी गौरव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पीड़िता को ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित किया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई विशेष जज पॉक्सो कोर्ट संख्या एक के पीठासीन अधिकरी रितिश सचदेवा ने की। दोषी पति गौरव, देवर सौरभ और ससुर मांगेराम को धारा 498 ए, 506 में तीन-तीन साल के कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड, धारा 354 में मांगेराम को तीन साल की सजा और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

04:10 PM, 20-May-2023
बच्ची के साथ छेड़छाड़ और पिटाई मामले में दोषी को चार साल की सजा
मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने और विरोध करने पर पिटाई के मामले में अदालत ने दोषी को चार साल की सजा सुनाई है। स्पेशल न्यायालय पॉक्सो एक्ट के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया।

04:04 PM, 20-May-2023
अदालत में पेश नहीं किया जा सका कुख्यात संजीव जीवा
लखनऊ में पेशी के चलते कुख्यात संजीव जीवा को विशेष न्यायालय गैंगस्टर एक्ट/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-पांच में पेश नहीं किया जा सका।
विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर ने बताया कि कुख्यात संजीव जीवा को मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के गैंगस्टर के मुकदमें में पेश किया जाना था। लेकिन लखनऊ जिला कारागार के जेलर ने अदालत को पत्र भेजकर बताया कि शुक्रवार को संजीव जीवा की पेशी लखनऊ स्थित एससी/एसटी कोर्ट में है, जिस कारण जीवा को मुजफ्फरनगर की अदालत में पेश नहीं किया जा सका।
02:55 PM, 20-May-2023
पहली पारी में राजस्थान ने 71 रन की बनाई बढ़त
मेरठ में भामाशाह पार्क में आयोजित अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर क्रिकेट ट्रॉफी के फाइनल मैच में राजस्थान ने पहली पारी में 71 रन की बढ़त बना ली है। पहली पारी में विदर्भ के 153 रन के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवर में आठ विकेट खोकर 224 रन बनाए हैं। पहली पारी में राजस्थान ने 71 रन की बढ़त बना ली है।

01:35 PM, 20-May-2023
धू-धूं कर जल उठा ट्रांसफार्मर, विद्युत आपूर्ति ठप
मेरठ के कस्बा लावड़ में शुक्रवार देर रात दो बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सुबह चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 400 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर से लगभग 400 से अधिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया। जिस कारण 400 से अधिक घरों में अंधेरा हो गया। ट्रांसफार्मर बदलने का सुबह कार्य शुरू किया गया, जिस कारण पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। दो दिन पहले रिजर्व में रखा गया ट्रांसफार्मर भी फूंक गया था। जिस कारण कस्बे के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मेरठ से ट्रांसफार्मर आने पर विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।

12:45 PM, 20-May-2023
मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, पकड़े गए दो शातिर अपराधी
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली व चरथावल पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे व चोर को गिरफ्तार किया हैं। दोनोंं आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। उनके पास से दो वाहन, तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस की शुक्रवार रात में सिसौना बागोवाली मार्ग पर कार सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश तो फरार हो गया जबकि दूसरा बदमाश बुढ़ाना के गांव सफीपुर पटटी निवासी साजिद पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। उसकी कार व तमंचा पुलिस ने कब्जे में लिया है। उधर, चरथावल पुलिस ने मुठभेड़ में शहर कोतवाली के मिमलाना रोड निवासी अफजाल उर्फ सलमान को पानीपत खटीमा बाइपास पर पकड़ा हैं। वह बाइक पर सवार था। उससे बाइक व तमंचा पुलिस ने बरामद किया। एसपी सिटी ने बताया कि साजिद मोबाइल टावरों में अपने गिरोह के साथ चाेरी करता था। अफजाल के खिलाफ कई थानों में गंभीर धाराओं के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं

12:05 PM, 20-May-2023
युवक की माइनर नहर में गिरकर मौत
बिजनौर में स्योहारा क्षेत्र के ग्राम कमाला निवासी राहुल उर्फ फोटी (30) पुत्र धन सिंह की नहर में गिकर मौत हो गई। बताया गया कि राहुल शराब पीने का आदी था।
वह शुक्रवार की सुबह भट्टे पर काम करने गया था। दोपहर में गल्लाखेड़ी जाकर अत्यधिक शराब का सेवन किया और रात को वापस घर आ रहा था। इसी बीच ग्राम कमाला के पास माइनर नहर में गिर गया। पूरी रात नहर में गिरे रहने के कारण उसकी मौत हो गयी। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर सीओ धामपुर शुभ सुचित व प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने कोई भी कार्रवाई किए जाने से इंकार कर दिया है।

11:02 AM, 20-May-2023
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, दस्तावेज छीने, अवर अभियंता का मोबाइल तोड़ा
बागपत जनपद के बिलौचपुरा गांव में बिजली चोरी पकड़ने गई ऊर्जा निगम की टीम पर हमला कर दिया गया। बताया गया कि ऊर्जा निगम की टीम के साथ हाथापाई करते हुए दस्तावेज छीन लिये और वीडियो बना रहे अवर अभियंता का मोबाइल तोड़ दिया गया। जहां से ऊर्जा निगम की टीम किसी तरह जान बचाकर निकली।

09:37 AM, 20-May-2023
Meerut News Live: धू-धूं कर जल उठा ट्रांसफार्मर, दहेत उत्पीड़त में पति, देवर और ससुर को तीन-तीन साल की सजा
बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ स्थित हाथीशाला में जंगली हाथी घुस गया। हाथी को फायरिंग कर जंगल की ओर खदेड़ा गया।कालागढ़ की हाथीशाला में शुक्रवार रात्रि में एक जंगली हाथी सूखासोत की ओर से घुस गया। वह भी अन्य हाथियों के समान चुपचाप एक ओर खड़ा हो गया। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे ड्यूटी पर तैनात वनरक्षक प्रकाश चंद्र मठपाल ने जैसे ही जंगली हाथी को देखा तो महावतों को बुलाकर शोर-शराबा कर हाथी को भगाना शुरू किया। पर हाथी आक्रामक हो गया। इसके बाद दो राउंड फायरिंग कर हाथी को पालतू हाथियों से दूर बनाए रखा। शोरगुल व फायरिंग की आवाज से जंगली हाथी सूखासोत में भाग गया। हाथीशाला कर्मियों की सजगता से हाथियों का संघर्ष टल गया।