West UP News Live: मेरठ में एक छत पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़ंकप, भाजपा प्रत्याशी की पत्नी का विरोध, जमकर नारेबाजी
{"_id":"661a15e91778f1d014089810","slug":"meerut-news-live-a-man-has-died-in-road-accident-in-shamli-and-read-all-updates-of-west-up-2024-04-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: मेरठ में एक छत पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़ंकप, भाजपा प्रत्याशी की पत्नी का विरोध, जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 13 Apr 2024 04:48 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 Apr 2024 04:48 PM IST
खास बातें
West UP News Live : शामली में एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी की ताजा खबरें-
विज्ञापन
मेरठ में छत पर दिखा तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:39 PM, 13-Apr-2024
भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की पत्नी का विरोध, जमकर नारेबाजी
बड़गांव क्षेत्र के गांव झबीरन में कैराना लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की पत्नी के विरोध में नारेबाजी हुई। शनिवार को गांव झबीरन में कैराना लोकसभा भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी की पत्नी प्रचार प्रसार करने गांव पहुंची, जहां युवकों ने जमकर विरोध किया। गांव में जनसंपर्क के दौरान गांव की गलियों में जाते ही ग्रामीणों ने प्रदीप चौधरी व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में विरोध के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा।

04:37 PM, 13-Apr-2024
रॉम्बस वर्ल्ड स्कूल में मॉडलिंग व डांस टैलेंट हंट ऑडिशन पांच मई को
मोदीपुरम में शनिवार को रुड़की रोड स्थित रॉम्बस वर्ल्ड स्कूल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें जानकारी दी गई कि आगामी पांच मई को विद्यालय में डांस व मॉडलिंग टैलेंट हंट के ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा l जानकारी देते हुए बी. ओ. डी. प्रोडक्शन के डायरेक्टर समीर खुर्शीद ने बताया कि वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित बी. ओ. डी. प्रोडक्शन हर साल की तरह साल भी मिस्टर एंड मिस इंडिया सुपर मॉडल हंट और डांस बूस्टर सीजन नौ का आयोजन कर रहा है। जिसका ऑडिशन आगामी पांच मई 2024 को मोदीपुरम स्थित रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में होगा।

01:42 PM, 13-Apr-2024
मवाना में ट्रक में लगी भीषण आग
मेरठ के मवाना में चिप्स पैकेट से भरा ट्रक फलावदा रोड पर बिजली के पोल से टकरा गया। इससे आग लग गई। वहीं, लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू पाया।
बताया गया कि फलावदा रोड पर ट्रक बिजली के तार से टकरा गया, जिससे तारों मे चिंगारी उठी और आग लगने से भगदड़ मच गई। इस दौरान लोगों ने शोर मचा दिया। वहीं, ट्रक चौहान चौक पर रोका और धू-धू कर जलने लगा। हालांकि, ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक ड्राइवर निवासी अलीगढ़ ज्ञान सिंह ने बताया कि हाथरस से चिप्स के पैकेट मवाना में मुबारिकपुर रोड स्थित शिवा ट्रेडर्स के मालिक तुषार के यहां ला रहा था।

11:12 AM, 13-Apr-2024
मेरठ में एक छत पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप
मेरठ के कसेरूखेड़ा में तेंदुआ देखा गया है। तेंदुआ होने की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। वहीं, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। टीम ने पिंजरा लगाया हुआ है। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

10:35 AM, 13-Apr-2024
West UP News Live: मेरठ में एक छत पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़ंकप, भाजपा प्रत्याशी की पत्नी का विरोध, जमकर नारेबाजी
शामली में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत
शामली जनपद के जलालाबाद में दिव्य पब्लिक स्कूल के पास ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, गुस्साए परिजनों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को शांत किया।