फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: चिकित्सक की दर्दनाक हादसे में मौत, कूड़े से भरे ट्रक में लगी आग

Sat, 18 Nov 2023 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Nov 2023 06:34 PM IST
खास बातें

West UP News Live : मेरठ के किठौर में हुए दर्दनाक हादसे में एक चिकित्सक की मौत हो गई। चिकित्सक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट- 

विज्ञापन
Meerut News Live: A doctor has died in road accident and read all updates of West UP
नूर मोहम्मद का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:31 PM, 18-Nov-2023
किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को दो साल का कारावास
मुजफ्फरनगर में जानसठ क्षेत्र के गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को अदालत ने दो साल के कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट-दो के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने फैसला सुनाया।
06:28 PM, 18-Nov-2023
कूड़े से भरे ट्रक में लगी आग

मेरठ के मवाना में मोहल्ला खैरात अली निवासी सावेज देवबंद से ट्रक में कागज आदि का कबाड़ लेकर सनी पेपर मिल में जा रहा था। मवाना में मेरठ रोड पर बिजली के तारों से निकली चिंगारी से ट्रक में भरे कबाड़ में आग लग गई। वहीं, आग बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इस दौरान ड्राइवर भी बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
06:19 PM, 18-Nov-2023
एसडीएम ने मेला स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

हस्तिनापुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के मखदुमपुर गंगा घाट पर जिला पंचायत के माध्यम से लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारी इस समय जोरों पर चल रही हैं। जिसे देखते हुए एसडीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को सीओ आशीष शर्मा के साथ गंगा घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
02:12 PM, 18-Nov-2023
4:15 घंटे देरी से पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस

प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार को 4:15 घंटे देरी से मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के लेट होने के कारण दैनिक यात्रियों और सरकारी दफ्तरों में जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें ट्रेन छोड़कर अन्य साधनों से गंतव्य जाना पड़ा।
01:19 PM, 18-Nov-2023
उत्तर प्रदेश ने लंच तक सात विकेट खोकर 247 रन बनाए, हिमाचल के साहिल शर्मा ने लिए पांच विकेट

उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरे दिन लंच टाइम तक 247 रन बनाकर 111 रनों की बढ़त ले ली है। उत्तर प्रदेश के मानव सिंधु और काव्य तेवतिया भी शतक से चूक गए। वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके। काव्य और मानव को शाहिल शर्मा ने आउट किया है। अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से उन्होंने उत्तर प्रदेश के पांच बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।
12:50 PM, 18-Nov-2023
मधु बनेंगी जैन साध्वी, धूमधाम से हुई मंगल गोद भराई

बागपत के बिनौली में बरनावा की बेटी मधु जैन ग्रहस्थ जीवन से निकलकर मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ चली हैं। वह आगामी नौ दिसंबर को मध्य प्रदेश के सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में आचार्य ज्ञेयसागर महाराज व आर्यिका स्वस्ति भूषण माता के पावन सानिध्य में जैन आर्यिका दीक्षा लेने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:45 PM, 18-Nov-2023

West UP News Live: चिकित्सक की दर्दनाक हादसे में मौत, कूड़े से भरे ट्रक में लगी आग

मेरठ में हादसे में चिकित्सक की मौत

मेरठ के किठौर क्षेत्र में शनिवार की सुबह मेरठ गढ़ मार्ग पर ग्राम शोल्दा के निकट कार ने बाइक सवार चिकत्सक को टक्कर मार दी। हादसे में चिकत्सक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed