Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   will pass through eight districts of the state

Kurukshetra News: प्रदेश के आठ जिलों से गुजरेगी भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा, 18 से होगी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
will pass through eight districts of the state
कुरुक्षेत्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा का समरसता संकल्प अभियान का चौथा चरण 18 नवंबर से शुरू होगा। इसके तहत जालंधर से काशी तक निकाली जाने वाली 18 दिवसीय यात्रा 25, 26 और 28 नवंबर को हरियाणा के आठ जिलों से गुजरेगी। कुरुक्षेत्र में विशाल धर्मसभा होगी, जबकि सोनीपत और फरीदाबाद में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा 2558 किलोमीटर का सफर तय कर काशी स्थित गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी।
विज्ञापन

यात्रा की तैयारी के लिए शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय गीता कमल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यशाला हुई। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य विशेष रूप से पहुंचे। कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, विपुल गोयल, कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सत्यप्रकाश जरावता, गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित दस जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। करीब दो घंटे तक यात्रा के स्वागत, जनसभाओं, प्रचार-प्रसार और सामाजिक भागीदारी की तैयारियों पर मंथन किया गया। संतों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों और प्रबुद्धजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि यात्रा 18 नवंबर को डेरा सचखंड बल्लां, जालंधर से शुरू होगी। पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली यात्रा में 19 बड़ी धर्मसभाएं और 28 जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे। 25 नवंबर को सहारनपुर से यमुनानगर के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करने के बाद अंबाला होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। यहां शाम चार बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी धर्मसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश सीमा पर करीब 500 मोटरसाइकिलों से स्वागत की तैयारी है। 26 नवंबर को करनाल, पानीपत और सोनीपत होते हुए मेरठ तथा 28 नवंबर को दिल्ली से फरीदाबाद और पलवल होते हुए मथुरा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य : लाल सिंह
लाल सिंह आर्य ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन समानता, न्याय, भाईचारे और मानव गरिमा का संदेश देता है। बेगमपुरा की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त आदर्श समाज की है। यात्रा का उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर सामाजिक समरसता मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed