Mathura Janmashtami Live: जन्माष्टमी पर बन रहा खास संयोग, मथुरा में उमड़ा मुरलीवाले के भक्तों का हुजूम
Krishna Janmashtami 2022 Live News Mathura Vrindavan in Hindi: जन्माष्टमी हर साल बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को उच्च राशि के चंद्रमा में मनाई जाएगी। जन्माष्टमी की पूजा खासकर मथुरा, वृंदावन और द्वारिका में विधि-विधान से की जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। हिंदू धर्म में इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की पूजा की जाती है। हर साल भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
यहां बनाए गए सामान घर
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान विगत वर्षों की भांति पांच स्थानों पर सामानघर-जूताघर का संचालन करेगा। सामान घर रूपम सिनेमा पार्किंग, गोविंद नगर थाने के सामने (पार्किंग में) गोविंद नगर गली, श्री गोविंदम् (श्रीगर्तेश्वर मंदिर के निकट), पार्क (गर्तेश्वर मंदिर के सामने) बनाए जाएंगे। प्रत्येक सामान घर, जूताघर के साथ आपात कालीन स्थिति में श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के सहयोग से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। संस्थान द्वारा परिजनों से बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाने के लिए जन्मस्थान के गेट नंबर 1 के समीप आयुर्वेद-भवन प्रांगण में खोया-पाया केंद्र बनाया जा रहा है।
एसएसपी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा परखी
एसएसपी अभिषेक यादव ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा का जायजा लिया। एसएसपी ने सुरक्षाकर्मियों को पूरी तरह से सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा हर संदिग्ध व्यक्ति या फिर वस्तु पर पैनी निगाह बनाए रखने के लिए ताकीद किया। कतई भी हीलाहवाली न बरतने के लिए भी कहा। एसएसपी के साथ एसपी सुरक्षा आनंद कुमार आदि पुलिस अफसर मौजूद रहे।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एसएसपी मथुरा ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा तैयार है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस, पीएसी, अर्धसैनिक बल, आरएएफ, एटीएस कमांडो और सिविल पुलिस सहित पर्याप्त बल तैनात किया गया है। ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। शहर के कोर एरिया को नो व्हीकल/नो पार्किंग एरिया घोषित किया गया है।जन्मस्थान पर ये सामान न लाएं साथ
सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु जन्मभूमि के लिए प्रस्थान करते समय अपने आवश्यक सामान मोबाइल फोन, कैमरा, रिमोट की रिंग, थैला, माचिस, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू ,चाकू, ब्लेड आदि अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान अपने साथ न ले जाएं। इन्हें या तो अपने वाहन में, अपने ठहरने के स्थान पर छोड़ कर आएं अथवा मार्ग में बने सामान घर में जमा कर रसीद/कूपन अवश्य प्राप्त कर लें।
बैरीकेडिंग की व्यवस्था
बैरीकेडिंग इस प्रकार से की जा रही है कि श्रद्धालु कम समय में दर्शन प्राप्त कर सकें। जन्माष्टमी के दिन श्रद्धालुओं का प्रवेश गोविंद नगर द्वार (गेट नंबर 3) से होगा एवं निकास मुख्य द्वार (गेट नंबर-1) से होगा। जन्मस्थान के ओएसडी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा या दिक्कत होने पर कृष्णजन्म भूमि के कंट्रोल रूम नंबर 9454402664 पर संपर्क कर सकते हैं।