PM Modi in Jhansi: पीएम मोदी ने वायु सेना को सौंपे हल्के कॉम्बेट हेलिकॉप्टर, बोले- देश की रक्षा के लिए जमीन तैयार हो रही
{"_id":"6197210f4e32372c82634495","slug":"pm-narendra-modi-in-jhansi-up-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Jhansi: पीएम मोदी ने वायु सेना को सौंपे हल्के कॉम्बेट हेलिकॉप्टर, बोले- देश की रक्षा के लिए जमीन तैयार हो रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 19 Nov 2021 07:08 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 19 Nov 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने वायु सेना को सौंपे हल्के कॉम्बेट हेलीकॉप्टर
- फोटो : ट्विटर एएनआई
लाइव अपडेट
07:08 PM, 19-Nov-2021
देश का मंत्र- मेक इन इंडिया, मेक फोर वर्ल्ड
पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय से भारत को दुनिया के सबसे बड़े हथियार खरीदार देशों में गिना जाता रहा है। लेकिन आज देश का मंत्र है- मेक इन इंडिया, मेक फोर वर्ल्ड। आज भारत अपनी सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहा है।
07:02 PM, 19-Nov-2021
देश की रक्षा के लिए तैयार हो रही जमीन
पीएम मोदी ने कहा कि आज एक ओर हमारी सेनाओं की ताकत बढ़ रही है, साथ ही भविष्य में देश की रक्षा के लिए, सक्षम युवाओं के लिए जमीन भी तैयार हो रही है। ये 100 सैनिक स्कूल जिनकी शुरुआत होगी, वो आने वाले समय में देश का भविष्य ताकतवर हाथों में देने का काम करेंगे। 33 सैनिक स्कूलों में इस सत्र से छात्राओं के एडमिशन भी शुरू भी गए हैं।
विज्ञापन
06:59 PM, 19-Nov-2021
मेजर ध्यानचंद का किया स्मरण
पीएम मोदी ने गुरुनानक देव जी को नमन करते हुए सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने झांसी के एक और सपूत मेजर ध्यानचंद का स्मरण किया। जिन्होंने भारत के खेल जगत को दुनिया में पहचान दी। उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय पहले ही हमारी सरकार ने देश के खेल रत्न अवॉर्ड को मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर रखने की घोषणा की है।06:55 PM, 19-Nov-2021
वीर वीरांगनाओं की धरती को प्रणाम करता हूं
पीएम मोदी ने कहा कि इस धरती पर आकर मुझे एक विशेष कृतज्ञता की अनुभूति होती है, एक विशेष अपनापन लगता है। इसी कृतज्ञ भाव से मैं झांसी को नमन करता हूं, वीर वीरांगनाओं की धरती बुंदेलखंड को सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं।
06:53 PM, 19-Nov-2021
मैं हूं झांसी, मैं हूं झांसी, मैं हूं झांसी...
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज झांसी की ये धरती आजादी के भव्य अमृत महोत्सव की साक्षी बन रही है। आज इस धरती पर एक नया, सशक्त और सामर्थ्यशाली भारत आकार ले रहा है। उन्होंने कहा कि ये झांसी, रानी लक्ष्मीबाई की ये धरती बोल रही है- मैं तीर्थ स्थली वीरों की, मैं क्रांतिकारियों की काशी, मैं हूं झांसी, मैं हूं झांसी, मैं हूं झांसी, मैं हूं झांसी...06:39 PM, 19-Nov-2021
90 प्रतिशत रक्षा उपकरण भारत में बनेंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश को आश्वस्त किया कि वह दिन जल्द आएगा, जब 90 प्रतिशत रक्षा उपकरण भारत में बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:13 PM, 19-Nov-2021
वायु सेना को सौंपे हल्के कॉम्बेट हेलीकॉप्टर
पीएम मोदी ने औपचारिक रूप से भारतीय वायु सेना को एचएएल के हल्के कॉम्बेट हेलीकॉप्टर सौंपे। डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और बीईएल-निर्मित उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट भारतीय नौसेना को सौंपे। भारतीय स्टार्टअप द्वारा विकसित ड्रोन और यूएवी भारतीय सेना को सौंपे।06:11 PM, 19-Nov-2021
एक क्लिक से शहीदों को पुष्पांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नेशनल वार मेमोरियल में संवर्धित वास्तविकता संचालित इलेक्ट्रॉनिक कियोस्क राष्ट्र को समर्पित किया। जो आगंतुकों को बटन के साधारण क्लिक के माध्यम से शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने में सक्षम बनाएगा।06:11 PM, 19-Nov-2021
सिमुलेशन प्रशिक्षण के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी के सभी तीन विंगों के लिए सिमुलेशन प्रशिक्षण सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेटों के लिए सिमुलेशन प्रशिक्षण के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की।05:53 PM, 19-Nov-2021