फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: शराब के नशे में फूफा ने दो वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, घर के बाहर खेल रही मासूम को उठा ले गया दरिंदा

Sun, 08 Dec 2024 11:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Dec 2024 11:14 AM IST
खास बातें

यूपी के बुलंदशहर में हैवान फूफा ने दो वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वह घर के बाहर खेल रही पीड़ित की दो वर्षीय से बेटी को अपने साथ बाइक पर घुमाने के लिए ले गया। 

विज्ञापन
A man under influence of alcohol raped a two year old girl
UP Crime - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:45 AM, 08-Dec-2024

UP: शराब के नशे में फूफा ने दो वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, घर के बाहर खेल रही मासूम को उठा ले गया दरिंदा

बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार शाम को सगे फूफा ने दो वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी गांव के बाहर शराब पीने चला गया और वापस नहीं लौटा। वहीं पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी और देर रात को मुठभेड़ में उसको गिरफ्तार कर लिया।

जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी मजदूर ने बताया कि मूल रूप से पलवल निवासी उसका बहनोई कल्लू कभी-कभी उनके घर पर रहने आ जाता था। बहन से बहनोई का काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार दोपहर को बहनोई घर पर आया था और शराब के नशे में सबसे झगड़ने लगा। उन्होंने उसको घर से बाहर जाने के लिए बोल दिया। तभी वह घर के बाहर खेल रही पीड़ित की दो वर्षीय से बेटी को अपने साथ बाइक पर घुमाने के लिए ले गया। 

घर के लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। कुछ देर बाद बच्ची को घर के बाहर से गायब देखा तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू कर दी। शाम करीब पांच बजे खेत पर पशु चराने के लिए ले गए पालकों ने जानकारी दी कि एक बच्ची ईख के खेत में बेसुध अवस्था में मिली। पीड़ित परिवार बच्ची को घर लेकर आ गए, तब बच्ची ने रोते हुए आपबीती बताई, लेकिन वह आरोपी की पहचान नहीं बता सकी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। 

सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर बच्ची का मेडिकल कराया गया। इसके बाद गांव के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें देखा गया बच्ची का फूफा उसको खेत की ओर लेकर जा रहा है और वहां से केवल अकेला आ रहा है। इसी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शनिवार देर रात को पुलिस टीम पारौरी नहर पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक संदिग्ध को आते देखा। आरोपी को रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। वहीं बचाव के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, इसमें आरोपी घायल हो गया। आरोपी की पहचान कल्लू निवासी पलवल हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed