फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Assembly Elections 2022: सत्ता का संग्राम में घिरे नेताजी, बदायूं में राजनीतिक दलों पर सवालों की बौछार

Mon, 15 Nov 2021 04:55 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 15 Nov 2021 04:55 PM IST
खास बातें

गाजियाबाद से शुरू हुआ अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और बरेली होते हुए सोमवार को बदायूं पहुंचा। यहां अमर उजाला के कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बदायूं की जनता का मूड जानने का प्रयास किया गया। सुबह सवेरे चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने अपनी परेशानियां रखीं। अब दोपहर में महिलाओं के साथ बातचीत हुई, जिसके बाद शाम में युवाओं से उनकी प्रथमिकताएं जानी गईं। 

विज्ञापन
UP Assembly elections Amarujala Satta Ka Sangram to reach Budaun today live updates in hindi
सत्ता का संग्राम में राजनीतिक दलों से पूछे जा रहे सवाल - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:45 PM, 15-Nov-2021

नेताओं से सवाल दागते हुए गर्म हुआ माहौल

तमाम मुद्दों को लेकर राजनीतिक पदाधिकारियों के साथ चर्चा का माहौल गर्म रहा। हर दल के नेता अपने कार्यों और दावों पर अड़े रहे और विकास व रोजगार की बातें करते रहे। हालांकि जनता कई बार नेताजी पर ठहाके लगाते तो कई बार आक्रोशित होती नजर आई। हर मुद्दे को लेकर जनता का अलग-अलग मत रहा। 

अमर उजाला की यह दिलचस्प चुनावी यात्रा आगे भी जारी रहेगी। अलग-अलग जिलों में 'सत्ता का संग्राम' देखने को मिलता रहेगा।
04:39 PM, 15-Nov-2021

मायावती के शासन को याद कर रहे हैं लोग: बसपा

बसपा के प्रतिनिधि ने स्पष्ट कहा कि हम यहां कभी कमजोर नहीं रहे हैं। बसपा 2022 में शानदार प्रदर्शन करेगी। लोग मायावती के शासन काल को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
04:37 PM, 15-Nov-2021

दिल्ली मॉडल के तर्ज पर लड़ेगी 'आप'

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने दिल्ली मॉडल के तर्ज पर चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, वहीं किसानों के ट्यूबवेल की बिजली बिल भी माफ होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया जाएगा।
04:29 PM, 15-Nov-2021

सपा नेता बोले- पहली बार कूड़े के ढेर पर मनाई दिवाली

भाजपा के दावे को सिरे से नकारते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हालात पहले से और ज्यादा बिगड़ गए हैं। पहले कम से कम दिवाली के मौके पर सड़कों को चमका कर रंगोली कार्यक्रम किए जाते थे, लेकिन बदायूं के इतिहास में इस साल पहली बार शहरवासियों ने कचरे के ढेर पर दिवाली मनाई।
04:27 PM, 15-Nov-2021

भाजपा का दावा- काम हो रहा है

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि हमारी सरकार आने से पहले सड़कें बदहाल थीं। भाजपा के शासनकाल में सड़कों का चौड़ीकरण, कूड़ा प्रबंधन, चौराहों का सौंदर्यीकरण और तमाम विकास कार्य किए जा रहे हैं। 
04:25 PM, 15-Nov-2021

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से शुरू हुआ संवाद

चुनावी रथ सत्ता का संग्राम में राजनीतिक दलों से के पदाधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्म सिंह, कांग्रेस नेता विरेश सिंह, आप जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव राज गुप्ता और जनता दल के जिलाध्यक्ष आराम सिंह यादव मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:00 PM, 15-Nov-2021

कुछ देर में राजनीतिक दलों से होगी चर्चा

चुनावी रथ बदायूं में अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। बस कुछ ही देर में राजनीतिक दलों से सवाल जवाब का सिलसिला शुरू होगा। यहां जनता के सवालों को लेकर नेताओं को कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
 
02:28 PM, 15-Nov-2021

अब राजनीतिक दलों पर दागे जाएंगे सवाल

युवाओं से बातचीत के बाद अब चुनावी रथ शाम चार बजे राजनीतिक दलों से संवाद करेगा। इस दौरान नेताओं पर सवालों की बौछार की जाएगी।
 
02:25 PM, 15-Nov-2021

बदायूं को वापस मिले ऐतिहासिक पहचान

बातचीत के दौरान एक युवती ने जानकारी दी कि बदायूं इतिहास में एक बेहद प्रतिष्ठित स्थान रहा है। इसका नाम पहले 'वेदा मऊ' था। यहां वेदों का अध्ययन किया गया था। लेकिन अब लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है। इसे इसकी पहचान वापस मिलनी चाहिए। इसके लिए सरकार ही नहीं लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा।
02:21 PM, 15-Nov-2021

युवा बोले- बदायूं को मिले अपनी पहचान

युवाओं ने कहा कि उनके लिए पढ़ाई सबसे अहम मुद्दा है। हमें कई चीजों की पढ़ाई के लिए कोटा या प्रयागराज जाना पड़ता है। लेकिन बदायूं को भी इसी तरह विकसित करने की जरूरत है जिससे शिक्षा या खेल के क्षेत्र में इसे नई पहचान मिल जाए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed