Bahraich Encounter News Live: अखिलेश के बाद ओवैसी ने भी योगी सरकार पर किया हमला, कहा- 'ठोक देंगे' नीति जगजाहिर
Bahraich Violence News Live Updates: बहराइच हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा कि ये सभी हिंसा के आरोपी हैं। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स-
लाइव अपडेट
एनकाउंटर के बाद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पहले एक पुलिस कर्मी कहता है कि गलत काम कर रहे हो तुम, पुलिस के ऊपर हमला कर रहो...। इस पर एक आरोपी कहता है कि अब कभी गलती नहीं करेंगे, हमल लोग फायर करके भागना चाह रहे थे। इसके बाद पुलिस कर्मी कहते हैं कि पहले तो अपराध किया और फिर दूसरा अपराध कर रहे हो। इसके जवाब में आरोपी कहता है कि गलती हो गई सर...। इसके बाद एक पुलिसकर्मी कहता है कि हम लोग प्यार से लेकर आ रहे थे इतना भरोसा नहीं था कि तुम लोग इस तरह करोगे।
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 'बहराइच हिंसा के आरोपियों का पुलिस से 'एनकाउंटर' का सच जानना मुश्किल नहीं है। योगी की 'ठोक देंगे' नीति के बारे में सब जानते हैं। अगर पुलिस के पास इतना सबूत होता तो आरोपियों को कानूनी सजा दिलाने की कोशिश होती'।
बहराइच हिंसा के आरोपियों का पुलिस से “एनकाउंटर” का सच जानना मुश्किल नहीं है। योगी की “ठोक देंगे” नीति के बारे में सब जानते हैं। अगर पुलिस के पास इतना सबूत होता तो आरोपियों को क़ानूनी सज़ा दिलाने की कोशिश होती।
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) October 17, 2024
बहराइच में जिस मकान मालिक अब्दुल हमीद पर राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप है उसकी बेटी रुखसार बता रही है कि कल 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने उठा लिया है।
आरोपियों की निशानदेही पर मर्डर में प्रयुक्त हुए हथियार की बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम लेकर गई तो इनके द्वारा वहां रखे हथियारों से पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी है। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। हत्या में उपयोग किया गया हथियार बरामद हो गया है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं और ये घटनाएं सरकार की नाकामी के कारण हो रही हैं। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही हैं। एनकाउंटर, हाफ एनकाउंटर, और भी कई परिभाषाएं हैं जो सरकार ने बनाई है। अगर एनकाउंटर से ही कानून-व्यवस्था बेहतर हो रही होती तो अभी उत्तर प्रदेश कई आंकड़ों में दूसरे प्रदेशों से अच्छा होता। यह प्रशासनिक विफलता थी कि जब वहां (बहराइच) कार्यक्रम पुलिस की जानकारी में था तो आखिरकार वे शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न क्यों नहीं करवा पाए? एनकाउंटर करना और नफरत को बढ़ावा देना, यह इस सरकार के काम करने का नया तरीका है। यह कहां की न्याय व्यवस्था है'?
#WATCH बहराइच हिंसा मामला | बाराबंकी, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं और ये घटनाएं सरकार की नाकामी के कारण हो रही हैं। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही हैं। एनकाउंटर, हाफ एनकाउंटर, और भी कई… pic.twitter.com/YwHowjJt68
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2024
नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर का कहना है कि 'दो लोगों को हमारे पास लाया गया, एक की पहचान सरफराज और दूसरे की मोहम्मद तालीब के रूप में हुई। दोनों के पैर में गोली लगी, हमने उन्हें गहन चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हमने अभी तक गोलियां नहीं निकाली हैं'।
VIDEO | Bahraich Violence: "Two people were brought to us, one was identified as Sarfaraz and the other as Mohammed Taleeb. Both of them were shot on the leg. We have referred them to the district hospital for intensive care. We have not taken out the bullets yet," says a doctor… pic.twitter.com/qRI0rPcwkP
— Press Trust of India (@PTI_News) October 17, 2024
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जो लोग भी इन आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के पास अवैध हथियार भी मिले हैं।
यूपी पुलिस ने मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि रविवार को महराजगंज में एक युवक की गोली मार कर हत्या करने के केस में आज बहराइच पुलिस द्वारा पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम मोहम्मद फहीन, मोहम्मद तालीम, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद हमीद और मोहम्मद अफजल हैं।
घायल आरोपियों को इलाज के लिए नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस बीच मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। परिसर में चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गई है।
यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा कि एनकाउंटर के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी हिंसा के आरोपी थे। उन्होंने कहा कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.