फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Deepotsav 2025 Live: सीएम योगी ने रामलला के दरबार में जलाया दीप, सरयू की महाआरती में हुए शामिल

Sun, 19 Oct 2025 06:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Oct 2025 06:43 PM IST
खास बातें

Deepotsav 2025 Ayodhya Live Updates : अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पर नगर में त्रेतायुग की तरह ही प्रभु श्रीराम का स्वागत सत्कार किया गया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका राजतिलक किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि अब अयोध्या विकास और विरासत का प्रतीक बन चुकी है। जहां कभी गोलियां चली थीं वहां अब दीप जल रहे हैं। देखें, सभी अपडेट्स: 

विज्ञापन
Deepotsav Ayodhya 2025 Live Updates: CM Yogi to Crown Shri Ram, Royal Darbar Theme Set at Ramkatha Park
अयोध्या में दीपोत्सव पर सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:46 AM, 19-Oct-2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर रामलला के दरबार में दीप प्रज्ज्वलित किया और फिर सरयू की महाआरती में शामिल हुए। राम दरबार में दीप प्रज्ज्वलन होने के बाद ही राम की नगरी 29 लाख दीयों से दमक उठी।
04:55 AM, 19-Oct-2025

जहां कभी गोलियां चली थीं वहां अब दीप प्रज्ज्वलित हो रहे हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब दुनिया भर के सनातन धर्मावलंबी अयोध्या आ रहे हैं। भारत के अलग-अलग कोनों से लोग रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं। आज अयोध्या में विकास हो रहा है।

ये वही उत्तर प्रदेश है जहां गरीबों के घर में शौचालय बन रहा है। लोगों को कोरोना काल से ही राशन का वितरण किया जा रहा है और अगर बीमार हो जाएं तो पांच लाख रुपये का सुरक्षा कवर आयुष्मान योजना के रूप में दिया जा रहा है। प्रदेश में अब रामराज्य की स्थापना हो चुकी है। अब तैहिक, दैविक और भौतिक किसी भी तरह का दुख लोगों को नहीं हैं।

आज प्रदेश में कानून का राज है। पहले त्योहारों के समय दंगे होते थे। पहले लोग सोच नहीं सकते थे कि प्रदेश में शांति हो भी सकती है। आठ साल के बाद यूपी माफियाराज-गुंडाराज से मुक्त हो चुका है। अब प्रदेश के सामने पहचान का संकट नहीं है। अब अपराधी भयभीत हैं। किसान खुशहाल हैं। युवाओं के लिए अवसर हैं। महिलाएं सुरक्षित हैं। हर हृदय में उत्साह और उमंग है और जहां कभी गोलियां चली थीं वहां अब दीप प्रज्ज्वलित हो रहे हैं। 
विज्ञापन
04:44 AM, 19-Oct-2025

सपा-कांग्रेस पर हमलाकर, बोले- उन्होंने गोली चलवाई और हम दिये जला रहे हैं

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया। हम नहीं भूल सकते हैं कि कांग्रेस ने कहा था कि राम तो हैं ही नहीं। राम तो मिथक हैं। उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान समाजवादी पार्टी के लोगों ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। उन्होंने गोली चलवाई थी हम दीप जला रहे हैं। उन्होंने ताले लगवाए थे हम आस्था को आजाद कर रहे हैं। आज अयोध्या विकास और विरासत का अद्भुत संगम बन रही है। ये लोग विदेशी आक्रांताओं की कब्र पर तो आते हैं लेकिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर निमंत्रण देने पर भी नहीं आए।
04:40 AM, 19-Oct-2025

सनातनियों की आस्था को कैद करने का कुत्सित प्रयास किया गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का ये दीपोत्सव 500 साल तक आस्था के संघर्ष की विजय का प्रतीक है। देश की आजादी के बाद हर भारतवासी के मन में था कि अब देश को सांस्कृतिक आजादी भी मिले लेकिन कुछ लोगों ने सनातनियों की आस्था को कैद करने का कुत्सित प्रयास किया पर आज भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं। सनातनियों ने 500 साल तक अपने देवस्थान के लिए संघर्ष किया।
04:30 AM, 19-Oct-2025

सीएम योगी ने सभी सनातनियों को दी दीपोत्सव की बधाई

रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन का प्रारंभ जय श्रीराम और सरयू मैया की जय के नारों से किया। उन्होंने दीपोत्सव 2025 की सभी सनातन धर्म मानने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या एक ऐसी नगरी है जहां धर्म मानव स्वरूप में उत्पन्न हुआ है। हमने 2017 में दीपोत्सव का शुभारंभ किया और सभी के सहयोग से दीपोत्सव की परंपरा प्रारंभ हुई। 2017 में एक लाख 71 हजार दीप जलाए गए थे और अब लाखों लाख दीप अयोध्या में प्रज्ज्वलित हो रहे हैं।
03:36 AM, 19-Oct-2025

मुख्यमंत्री योगी ने किया राजतिलक

मुख्यमंत्री योगी ने किया राजतिलक। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक किया। श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दौरान रामकथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। सीएम योगी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का भी तिलक कर माल्यार्पण किया और आरती उतारी।

प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, राकेश सचान व सतीश शर्मा ने भी आरती उतारी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत रामनगरी के संत महंतों ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। रामकथा पार्क में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में संत, महंत, श्रद्धालु और पर्यटक राज्याभिषेक समारोह का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:24 AM, 19-Oct-2025

एक बार फिर त्रेता युग जीवंत हो गया, सीएम योगी ने की अगवानी

रामनगरी में दीपोत्सव पर एक बार फिर त्रेता युग जीवंत हो गया। पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूप रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों के साथ भगवान के स्वरूपों की अगवानी की। यहां राम जानकी की वंदना के साथ भरत मिलाप भी हुआ। उनके साथ अन्य मंत्रियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ संत, महंत, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी मौजूद हैं।
02:56 AM, 19-Oct-2025

राम की पैड़ी पर बिछाए गए 29 लाख 25 हजार 051 दीये

राम की पैड़ी पर 29 लाख 25 हजार 051 दीये बिछा दिए गये हैं। दीपोत्सव पर 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस कार्य में 33000 वालंटियर्स लगाए गए हैं।
02:35 AM, 19-Oct-2025

सीएम पहुंचे, दोनों डिप्टी सीएम दीपोत्सव में भाग नहीं लेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। उनके साथ कई मंत्री मौजूद हैं। रामकथा पार्क में उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। जहां जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सीएम यहां से सरयू अतिथि गृह पहुंच गए। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का अयोध्या दौरान अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है।
02:34 AM, 19-Oct-2025

दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बिछाए गए 29 लाख दीयों में बाती डालने का काम शुरू

दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बिछाए गए 29 लाख दीयों में बाती डालने का काम शुरू हो गया है। बाती डालने के बाद दीयों में सरसों का तेल डाला जाएगा। जिला प्रशासन की सख्ती वॉलिंटियर्स पर भारी पड़ रही है। परिचय पत्र के साथ आधार कार्ड की भी चेकिंग की जा रही है। इसके चलते बड़ी संख्या में वॉलिंटियर राम की पैड़ी के घाटों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। अवध विश्वविद्यालय के अधिकारी ने माइक से घोषणा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी एसएस मिश्रा को राम की पैड़ी के घाट पर बुलाया गया है। उच्च अधिकारियों से बात करने का अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखा जा रहा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed