UP Board Result 2022 Live: छात्रों का इंतजार हुआ खत्म,18 जून को आएगा परिणाम, समय भी हुआ निर्धारित
{"_id":"62abf8d0d72a7046356a12ea","slug":"upmsp-declare-up-board-10th-12th-2022-result-check-live-updates-and-direct-link","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2022 Live: छात्रों का इंतजार हुआ खत्म,18 जून को आएगा परिणाम, समय भी हुआ निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 17 Jun 2022 07:36 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 17 Jun 2022 07:36 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 18 जून को यूपी बोर्ड 2022 के परिणामों की घोषणा करेगा। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के तमाम विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बेसब्री से इंतजार है।
परिणाम जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड के नतीजे देखें अमर उजाला डॉट कॉम पर
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:36 PM, 17-Jun-2022
ई-मेल पर आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
इस बार छात्र-छात्राओं की अपनी ई-मेल आईडी पर यूपी बोर्ड का रिजल्ट आएगा। डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सचिव यूपी बोर्ड दिब्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सभी विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल की वेबसाइट और सभी शिक्षकों की ई-मेल आईडी भी बनवाई जाएगी।
06:49 PM, 17-Jun-2022
आंकड़ों में छात्र-छात्राएं
यूपी बोर्ड हाईस्कूल में पंजीकृत 27 लाख 81 हजार 654 विद्यार्थियों में 15 लाख 53 हजार 198 बालक और 12 लाख 28 हजार 456 बालिकाएं हैं जबकि इंटरमीडिएट में पंजीकृत 24 लाख 11 हजार 35 विद्यार्थियों में 13 लाख 24 हजार 200 बालक और 10 लाख 86 हजार 835 बालिकाएं हैं।
विज्ञापन
06:36 PM, 17-Jun-2022
सीएम योगी ने अधिकारियों संग बैठक कर समय पर परिणाम जारी करने के दिए थे निर्देश
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठकर यूपी बोर्ड के परिणाम को समय पर जारी करने के निर्देश दिए थे। इसके मद्देनजर माना जा रहा है कि बोर्ड ने परिणाम शनिवार को जारी करने का फैसला लिया है।
06:19 PM, 17-Jun-2022
करीब दो करोड़ लोगों को इंतजार कल होगा खत्म
यूपी बोर्ड के परिणाम जारी होने को लेकर न केवल 48 लाख परीक्षार्थी बल्कि उनके माता-पिता, मित्र - परिचितों और शिक्षक गण आदि समेत करीब दो करोड़ लोगों को इंतजार खत्म हो जाएगा।06:07 PM, 17-Jun-2022
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://results.amarujala.com/ पर जाएं।
- यहां होम पेज पर ही आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
- 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे।
06:03 PM, 17-Jun-2022
रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से भी देखा जा सकेगा परिणाम
जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूपी बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जून में ही घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:27 PM, 17-Jun-2022
यहां देखा जा सकेगा परीक्षा परिणाम
विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी देख सकते हैं।05:27 PM, 17-Jun-2022
वर्ष 2021 में 29 लाथ 82 हजार 55 परीक्षार्थी हुए थे उत्तीर्ण
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2021 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 29,96,031 परीक्षार्थियों में से 29,82,055 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।05:25 PM, 17-Jun-2022
47 लाख 75 हजार 749 छात्रों ने दी थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 24 मार्च से 13 अप्रैल तक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। वहीं, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 47,75,749 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।
05:10 PM, 17-Jun-2022
18 जून को जारी होगा परीक्षा परिणाम
18 जून को जारी होगा 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी घोषणा कर दी है। 10वीं का परिणाम दोपहर दो बजे और 12वीं का परिणाम शाम चार बजे घोषित किया जाएगा।

