Prayagraj Magh Mela Snan Live: वसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छह बजे तक 3.40 करोड़ लोगों के स्नान का दावा
{"_id":"6972db287ab30c163b0d1f30","slug":"prayagraj-magh-mela-snan-2026-live-massive-crowd-of-devotees-gathered-at-sangam-occasion-of-vasant-panchami-2026-01-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Magh Mela Snan Live: वसंत पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छह बजे तक 3.40 करोड़ लोगों के स्नान का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 23 Jan 2026 07:02 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:02 PM IST
खास बातें
Prayagraj Magh Mela Basant Panchami Snan Sangam Live Updates : प्रयागराज के संगम पर आज शुक्रवार सुबह माघ मेला में वसंत पंचमी स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घने कोहरे और ठंड को मात देते हुए लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
संगम पर स्नान
- फोटो : X/@myogiadityanath
लाइव अपडेट
07:00 PM, 23-Jan-2026
छह बजे तक 3.40 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान
मेला प्रशासन का दावा है कि माघ मेले में वसंत पंचमी पर शाम छह बजे तक 3.40 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाई।06:29 PM, 23-Jan-2026
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने पहुंचे संजय सिंह
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। संजय सिंह ने कहा कि शंकराचार्य जी को संगम स्नान से रोककर यूपी सरकार ने घोर अपराध किया है। इससे बड़ा अपराध उनसे शंकराचार्य होने का साक्ष्य मांगकर किया है।
विज्ञापन
05:44 PM, 23-Jan-2026
गोविंदा पहुंचे प्रयागराज
फिल्म अभिनेता गोविंदा प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता भी साथ में मौजूद रहे।05:29 PM, 23-Jan-2026
3 करोड़ 20 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई
वसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व पर शाम 4 बजे तक लगभग 3 करोड़ 20 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।02:55 PM, 23-Jan-2026
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बिगड़ी तबीयत
मौनी अमावस्या 18 जनवरी से ही माघ मेले में धरने पर बैठे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ गई। उनको बुखार हो गया है। खुले आसमान के नीचे छह दिन से बैठने के कारण उनका स्वास्थ्य में खराबी आई है। चिकित्सकों से परामर्श लिया गया है। फिलहाल वह आराम कर रहे हैं और लोगों से मुलाकात करने से बच रहे हैं। शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज ने तबीयत खराब होने की पुष्टि की है।02:54 PM, 23-Jan-2026
दो बजे तक 2.90 करोड़ लोगों ने किया स्नान
वसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व पर दोपहर 2 बजे तक लगभग 2 करोड़ 90 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:38 PM, 23-Jan-2026
सीएम योगी ने वसंत पंचमी पर स्नान करने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि वसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी में पुण्य स्नान का सौभाग्य प्राप्त कर रहे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई। पावन संगम में 'आस्था की डुबकी' सभी के लिए शुभ-फलदायी हो, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों, माँ गंगा से यही प्रार्थना है।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी में पुण्य स्नान का सौभाग्य प्राप्त कर रहे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 23, 2026
पावन संगम में 'आस्था की डुबकी' सभी के लिए शुभ-फलदायी हो, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों, माँ गंगा से यही प्रार्थना है। pic.twitter.com/SStRrYqscz
02:07 PM, 23-Jan-2026
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी की सीएम योगी पर तीखी टिप्पणी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज सरकार ने सीएम योगी के बयान पर कड़ी टिप्पणी की है। माघ मेला स्थित शंकराचार्य शिविर से मोबाइल पर योगीराज ने कहा कि ऐसा कहने वाले उत्तराखंड की तरह मिशन कालमेनि चलाएं और खोज लें। उन्हें बगल में ही कालमेनि मिल जाएंगे। शंकराचार्य के प्रवक्ता ने कहा कि यह बताने की जरूरत नहीं है कि कालमेनि कहां हैं। जिनके पास खाने को नहीं था। वह देखते-देखते करोड़ों की गाड़ियों में घूमने लगे।
01:59 PM, 23-Jan-2026
पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने संगम में डुबकी लगाई
पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती संगम स्नान के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में शिष्यों और साधु संतों के साथ वह संगम नोज तक कार से आए। इसके बाद शिष्य उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर संगम तक ले गए। घंटा घड़ियाल की गूंज और गंगा मैया के जयकारों के बीच उन्होंने डुबकी लगाई।
12:37 PM, 23-Jan-2026