Mahakumbh 2025 Live: संगम नोज पर फोर्स तैनात...लगातार अनाउंसमेंट, माघी पूर्णिमा से पहले बढ़ी भीड़; घाट जाम
{"_id":"67a8014139b0768b0803fd03","slug":"mahakumbh-prayagraj-2025-live-updates-devotees-sangam-ghats-snan-maha-kumbh-mela-photos-videos-news-in-hindi-2025-02-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025 Live: संगम नोज पर फोर्स तैनात...लगातार अनाउंसमेंट, माघी पूर्णिमा से पहले बढ़ी भीड़; घाट जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 09 Feb 2025 07:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2025 07:16 PM IST
खास बातें
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: कविता कृष्णमूर्ति के बाद आज शाम श्रद्धालु प्रख्यात गायक सुरेश वाडेकर की स्वर लहरियों का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
महाकुंभ 2025
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:15 PM, 09-Feb-2025
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम घाट पर हुई संध्या आरती
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में त्रिवेणी संगम घाट पर संध्या आरती की गई। pic.twitter.com/S3tZNFzwLm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
07:14 PM, 09-Feb-2025
उत्तराखंड में 2027 में होगा महाकुंभ का आयोजन
प्रयागराज में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में 2027 में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा और हम संतों, साधुओं और धार्मिक संगठनों के लोगों के साथ चर्चा करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि महाकुंभ में बेहतरीन व्यवस्थाएं हों और लोगों को इसका बेहतरीन लाभ मिले।
विज्ञापन
05:56 PM, 09-Feb-2025
सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने संगम में लगाई डुबकी
तीर्थराज प्रयाग पहुंचे सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने संगम में डुबकी लगाई है। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत किया।
05:35 PM, 09-Feb-2025
श्रद्धालुओं को प्रसाद और पानी का वितरण
नगर पंचायत कोरांव के चेयरमैन ने महाकुंभ से स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद और पानी का वितरण किया।05:30 PM, 09-Feb-2025
संगम नोज पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
संगम नोज पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। यूपी पुलिस और बीएसएफ जवान लगातार श्रद्धालुओं को चेतावनी दे रहे हैं। पुलिस चेतावनी जारी कर रही है कि देर तक घाट पर न ठहरें। स्नान कर वापस लौट जाएं। जैसे-जैसे श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ता है। वैसे ही रास्ते से रस्सियों से बेरिकेडिंग कर दी जाती है और रस्से से एरिया ब्लॉक कर दिया जाता है।


05:28 PM, 09-Feb-2025
स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
त्रिवेणी संगम से श्रद्धालु स्नान कर लौट रहे हैं। श्रद्धालुओं की कतारें दिख रही हैं। लेटे हनुमान जी के दर्शन के लिए लंबी लाइनें हैं। संगम नोज पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:53 PM, 09-Feb-2025
संगम नगरी में आज रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़
03:52 PM, 09-Feb-2025
मलाका हाईवे पर गाड़ी में आग
मलाका हाईवे पर एक गाड़ी में आग लग गई है। लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई है।03:13 PM, 09-Feb-2025
सच्चे भक्तों को ग्लैमर में कोई दिलचस्पी नहीं है: महंत धर्मेंद्र दास
उदासीन अखाड़ा बंधुआ कला छावनी के प्रमुख और अखिल भारतीय उदासीन सांप्रदायिक संगत के अध्यक्ष महंत धर्मेंद्र दास ने कहा कि महाकुंभ ग्लैमर और पांच सितारा संस्कृति का केंद्र नहीं है। यह साधुओं, भक्तों और सनातन आस्था का केंद्र है। साधुओं का एक वर्ग महाकुंभ में वायरल सनसनी के बारे में हो रही चर्चा से नाखुश है। आगे कहा कि इससे ध्यान भटकता है कि यह त्योहार वास्तव में किस बारे में है। वो है आध्यात्मिकता और भक्तों की आस्था। पिछले महीने महाकुंभ की शुरुआत के बाद से कई प्रभावशाली लोगों, मॉडलों और अभिनेताओं ने समय बिताया है।03:12 PM, 09-Feb-2025