फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025 Live: 68 पाकिस्तानी हिंदुओं का एक समूह पहुंचा प्रयागराज, आज 71.74 लाख से ज्यादा ने लगाई डुबकी

Thu, 06 Feb 2025 08:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 08:14 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अब तक 39 करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। आज सीएम नायब सैनी ने संगम में डुबकी लगाई। 

विज्ञापन
Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Sangam Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi
68 पाकिस्तानी हिंदुओं का एक समूह प्रयागराज पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:12 PM, 06-Feb-2025

68 पाकिस्तानी हिंदुओं का एक समूह प्रयागराज पहुंचा

त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए 68 पाकिस्तानी हिंदुओं का एक समूह प्रयागराज पहुंचा। पाकिस्तान के सिंध से आए श्रद्धालु गोविंद राम मखीजा ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि सिंध से पवित्र स्नान करने के लिए यहां आए हैं। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। हमें रहने के लिए आरामदायक टेंट मिला है और स्वादिष्ट भोजन भी मिल रहा है।
07:19 PM, 06-Feb-2025

आज संगम में शाम छह बजे तक 71.74 लाख से अधिक लोगों ने किया स्नान

प्रयागराज में 6 फरवरी को शाम छह बजे तक 61.75 लाख श्रद्धालु पहुंचे, वहीं आज अब तक 71.74 लाख से अधिक लोगों ने स्नान किया है। वहीं 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास में हैं। पांच फरवरी तक संगम में अब तक कुल 38.97 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है।
विज्ञापन
07:10 PM, 06-Feb-2025

प्रयागराज में ऑनलाइन क्लास 7 से 12 फरवरी तक, बीएसए का आदेश

प्रयागराज में ऑनलाइन कक्षाएं कक्षा आठ तक के स्कूलों में सात से 12 फरवरी तक चलेंगी। बीएसए ने आदेश जारी किया है। जाम के चलते बच्चों को परेशानी हो रही है। जिसको देखते हुए बीएसए ने आदेश जारी किया। 
07:08 PM, 06-Feb-2025

नाव पर सवार होकर हरियाणा सीएम ने परिवार संग किया दौरा

06:04 PM, 06-Feb-2025

भिक्षुओं ने महाकुंभ में लगाई डुबकी

महाकुंभ में बौद्ध धर्म के भंते, लामा और भिक्षुओं ने त्रिवेणी के तट पर गंगा स्नान किया है।

05:52 PM, 06-Feb-2025

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे प्रयागराज

उत्तर प्रदेश से प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे। जहां अरैल स्थित स्वामी चिदानंद सरस्वती के शिविर परमार्थ निकेतन आश्रम में उनका स्वागत किया गया। वहीं अरैल घाट पर आयोजित गंगा आरती में उन्होंने हिस्सा भी लिया। प्रयागराज पहुंचने पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारत की संस्कृति का मूल आधार भारत की आस्था व भक्ति की शक्ति में निहित है। उन्होंने परमार्थ निकेतन शिविर के ईको फ्रेंडली पहलुओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वामी जी अपने से पहले अपनी प्रकृति व संस्कृति के संरक्षण के विषय में सोचते व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:08 PM, 06-Feb-2025

महाकुंभ केवल आस्था का संगम नहीं: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाकुंभ केवल आस्था का संगम नहीं है। बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत धरोहर है। यह आयोजन भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रतीक है। जिसे आज पूरा विश्व देख रहा है। गौरव की अनुभूति कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस विराट आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि महाकुंभ 2025 सनातन धर्म की दिव्यता और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक बनेगा।
04:39 PM, 06-Feb-2025

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने परिवार संग किया स्नान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को संगम में सपरिवार स्नान किया। त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री सैनी का कुंभ कलश भेंट कर भव्य स्वागत किया और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उनका अभिनंदन किया।
04:15 PM, 06-Feb-2025

महाकुंभ की भव्यता देख योगी के कायल हुए गोवा के सीएम

प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 का आयोजन हर दिन के साथ दिव्यता व भव्यता के नए सोपानों की ओर अग्रसर है। इसी क्रम गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा योजना' के तहत पहली तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने महाकुम्भ में हुई व्यवस्थाओं को लेकर जमकर सराहा। आगे कहा कि महाकुम्भ 2025 विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित आध्यात्मिक आयोजन है। 40 करोड़ से अधिक लोग इसमें भाग ले रहे हैं, और इतने बड़े आयोजन की व्यवस्थाएं करना निश्चित रूप से एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। योगी आदित्यनाथ जी ने इसे सफल बनाने के लिए शानदार व्यवस्थाएं की हैं। हम गोवा के तीर्थयात्रियों को इस पवित्र आयोजन में शामिल होने का अवसर प्रदान कर गर्व महसूस कर रहे हैं। 
03:45 PM, 06-Feb-2025

प्रयागराज में शास्त्री पुल पर भीषण जाम।

महाकुंभ की वजह से प्रयागराज शहर में भी यातायत की समस्या देखी जा रही है। आज शास्त्री पुल पर भीषण जाम देखने को मिला। वहीं जाम के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed