फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025 News Live: मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 25 लाख, आज अब तक 7.64 करोड़ लोगों ने किया स्नान

Wed, 29 Jan 2025 09:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Jan 2025 09:58 PM IST
खास बातें

Mahakumbh Stampede on Mauni Amavasya Live News Updates in Hindi: महाकुंभ मेले में भगदड़ के बाद अखाड़े अमृत स्नान कर रहे हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस भीड़ को व्यवस्थित करने की हर संभव कोशिश कर रही है। आम लोगों के लिए भी स्नान की कई घाटों पर व्यवस्था की गई है। प्रशासन का अनुरोध है कि आप जहां पर भी हैं वहीं स्नान का लाभ ले लीजिए। संगम नोज की तरफ न जाएं। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 News Today Live Updates Stampede in Kumbh Mauni Amavasya Amrit Snan Photos Videos News in Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : X/CMO

लाइव अपडेट

09:54 PM, 29-Jan-2025
भगदड़ मामले में बंगाल सरकार स्थिति का जायजा लेने के लिए यूपी भेजेगी टीम
पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महाकुंभ में एक टीम भेजने का फैसला किया है। जो वहां भगदड़ के बाद राज्य के तीर्थयात्रियों की स्थिति के बारे में उत्तर प्रदेश प्रशासन से कोई जानकारी नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय से अधिकारियों की एक टीम स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रयागराज जाएगी। मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए लाखों तीर्थयात्रियों के बीच संगम क्षेत्र में सुबह-सुबह मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए।
08:52 PM, 29-Jan-2025
रात 8 बजे तक 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन आज शाम 6 बजे तक 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है तो वहीं कल्पवास में 10 लाख लोग हैं। 28 जनवरी तक 19.94 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया है। 
विज्ञापन
08:27 PM, 29-Jan-2025
सांसद राघव चड्ढा बोले- मामले की समीक्षा हो, ताकि कोई दोबारा घटना न हो
महाकुंभ भगदड़ मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि महाकुंभ में हम सनातनी हिंदुओं के लिए आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा महापर्व 144 साल बाद मनाया जा रहा है। लेकिन आज वहां जो सुबह-सुबह दुर्घटना घटी है। जानकारी मिल रही है कि भगदड़ मचने से 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। मुझे लगता है इससे ज्यादा दुखद खबर कोई नहीं हो सकती थी। मुझे लगता है पूरे देश का दिल दहल गया है। मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और उनकी आत्माओं को शांति दें और जो लोग घायल हुए हैं वो जल्द से जल्द ठीक हो और सरकार ने जो व्यवस्थाएं की हैं। उन पर एक बार फिर से समीक्षा करें और उसमें सुधार करें ताकि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।
08:25 PM, 29-Jan-2025
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- मैं यूपी सरकार के साथ संपर्क में हूं
महाकुंभ भगदड़ पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कुंभ को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। घटना में जिन श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है मैं उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उस घटना में असम के एक श्रद्धालु का भी निधन हुआ है। हम उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए यूपी सरकार के साथ संपर्क में हैं।
08:11 PM, 29-Jan-2025
सीएम योगी बोले- महाकुंभ भगदड़ मामले की होगी जांच
महाकुंभ में बीती रात हुए 30 श्रद्धालुओं की मौत की घटना की जांच न्यायिक आयोग करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी दी है। तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग से जांच कराने का आदेश दिया है। वहीं दूसरी तरफ मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने का निर्देश भी दिया है।
07:38 PM, 29-Jan-2025
सीएम योगी बोले- मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 25 लाख रुपये
सीएम योगी ने भारी भीड़ को हादसे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे। प्रशासन पूरी तरह से चौकस था। वह बात करते-करते भावुक हो गए। सीएम योगी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:23 PM, 29-Jan-2025
आज शाम 6 बजे तक 6.99 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन आज शाम 6 बजे तक 6.99 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है तो वहीं कल्पवास में 10 लाख लोग हैं। 28 जनवरी तक 19.94 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया है। वहीं इस महाकुंभ में रेसलर द ग्रेट खली भी पहुंचे। 
 


 
06:54 PM, 29-Jan-2025
25 मृतकों के शवों की पहचान हुई: महाकुंभ डीआईजी वैभव कृष्ण
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुई भगदड़ मामले में प्रशासन की ओर से जानकारी साझा कर दी गई है। महाकुंभ डीआईजी वैभव कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ में रात 1-2 बजे के बीच भगदड़ हुई थी। जिसमें 90 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें से 30 लोगों की मौत हो गई है। 25 लोगों की पहचान हो गई है और बाकी 5 की पहचान की जा रही है।
06:42 PM, 29-Jan-2025
महाकुंभ भगदड़ मामले में प्रशासन ने जारी किया मौतों का आंकड़ा
महाकुंभ मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है। 90 लोगों को अस्पताल लगाया गया। जिसमें से 30 लोगों ने दम तोड़ दिया, इनमें से 25 लोगों की शिनाख्त हो गई है। जिसमें कर्नाटक के चार, गुजरात के एक श्रद्धालु की मौत हुई है। 60 लोग घायल हैं। बैरिकेड्स टूटने की वजह से भगदड़ हुई।
 
06:06 PM, 29-Jan-2025
महाकुंभ भगदड़ मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान आया सामने
महाकुंभ भगदड़ मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि भगदड़ के चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मृतकों के प्रति मैं अपनी और अपनी पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि प्रकट करता हूं। जो भी लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। उनके भी जल्द स्वस्थ होने की कमना करता हूं। ये घटना दुखद है। किस कारण से इतनी बड़ी घटना घटी है। उस पर पीएम मोदी लगातार निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भी लगातार संपर्क में हैं। भविष्य में ये घटना न घटे इस बात को हमारी सरकार सुनिश्चित कर रही है। ये घटना कैसे घटी इसकी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed