फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atiq Ashraf Murder: अतीक और अशरफ के शवों को दफनाया गया, जनाजे में मौजूद रहे करीबी रिश्तेदार

Sun, 16 Apr 2023 11:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Apr 2023 11:15 PM IST
खास बातें

Atiq Ahmed Shot Dead Live News in Hindi: प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई। यहां पढ़ें हत्याकांड से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder Live Updates: Atique Ahmed And Ashraf Murdered In Prayagraj Calvin Hospital News In Hindi
अतीक और अशरफ के शवों को ले जाते लोग - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:25 PM, 16-Apr-2023

अतीक और अशरफ के शवों को दफनाया गया

अतीक और अशरफ के शवों को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया। दोनों के जनाजे में अतीक के दो नाबालिग बेटे और अशरफ की बेटियों के अलावा करीबी रिश्तेदार शामिल हुए।
07:56 PM, 16-Apr-2023

पुलिस ने शाइस्ता के पहुंचने की पुष्टि नहीं की

पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता के कब्रिस्तान पहुंचने की बात का खंडन किया है। बुर्के में आने वाली महिलाओं की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इनामी शाइस्ता भी कब्रिस्तान पहुंच सकती है। 
विज्ञापन
07:51 PM, 16-Apr-2023

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता पहुंची कब्रिस्तान

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता भी कब्रिस्तान पहुंची है। शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम था और फरार थी। इससे अतीक अहमद के दोनों नाबालिग लड़के अपने पिता और चाचा अशरफ के सुपुर्द ए खाक में शामिल होने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे।
07:25 PM, 16-Apr-2023

अतीक के दोनों नाबालिग लड़के और अशरफ की बेटियां पहुंचे कब्रिस्तान

अतीक अहमद के दोनों नाबालिग लड़के अपने पिता और चाचा अशरफ के सुपुर्द ए खाक में शामिल होने के लिए कब्रिस्तान पहुंचे हैं। दोनों को बाल सुधार गृह से कब्रिस्तान ले जाया गया है। साथ ही अशरफ की दोनों बेटियां भी कब्रिस्तान पहुंची हैं। 
07:11 PM, 16-Apr-2023

अतीक-अशरफ के कई रिश्तेदार कब्रिस्तान पहुंचे

पोस्टमार्टम के बाद अतीक और अशरफ के शव सीधे कब्रिस्तान पहुंचे। पहले से ही यहां अतीक और अशरफ के कई रिश्तेदार पहुंचे हैं। अब से कुछ देर बाद दोनों को दफनाया जाएगा। यहां दोनों को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं।
06:39 PM, 16-Apr-2023

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अतीक को आठ गोली लगीं थी

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शवों को पोस्टमार्टम के बाद सीधे कब्रिस्तान ले जाए जा रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अतीक को आठ गोलियां लगी थीं, जबकि अशरफ को पांच गोली लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:28 PM, 16-Apr-2023

अतीक-अशरफ के शव ले जाए जा रहे कब्रिस्तान

अतीक-अशरफ के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। दोनों के शवों को अस्पताल से सीधे कब्रिस्तान ले जाया जा रहा है।
06:22 PM, 16-Apr-2023

कोर्ट ने तीन हमलावरों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

तीनों हमलावरों की प्रयागराज जिला कोर्ट में पेशी हुई। अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। 
06:15 PM, 16-Apr-2023

अतीक का पोस्टमार्टम खत्म

दोनों शवों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था। सुबह 10 बजे के करीब पोस्टमार्टम शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों को आज ही दफनाया जाएगा, इसकी तैयारी की जा रही है। शनिवार को ही अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के शव को दफनाया गया था।
05:58 PM, 16-Apr-2023

प्रयागराज जिला कोर्ट के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रयागराज जिला कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। करीब 150 जवानों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि अब से कुछ देर बाद तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed