फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allahabad Phulpur Lok Sabha Result Live : इलाहाबाद में कांग्रेस की 40 साल बाद वापसी, फूलपुर में भाजपा की जीत

Tue, 04 Jun 2024 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 08:25 PM IST
खास बातें

प्रयागराज जिले की दो लोकसभा सीटों इलाहाबाद और फूलपुर का चुनाव परिणाम आ गया है। इलाहाबाद में 40 साल बाद कांग्रेस ने वापसी की है। पहले दोनों सीटें भाजपा के खाते में थीं। कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह ने भाजपा के नीरज त्रिपाठी को पराजित कर दिया। जबकि भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल भाजपा की फूलपुर सीट बचाने में सफल रहे। कड़े मुकाबले में उन्होंने सपा के अमरनाथ मौर्य को पराजित कर दिया। 

विज्ञापन
Allahabad Phulpur Lok Sabha Result Live: Whose flag will wave in Allahabad, Phulpur, counting of votes from 8
मुंडेरा मंडी, मतगणना स्थल। - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

08:11 PM, 04-Jun-2024
जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते फूलपुर के सांसद प्रवीण सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज क्षेत्र की चार लोकसभा सीटों पर तीन पर इंडिया गठबंधन और एक पर भाजपा को जीत मिली है। पहले यह चारों सीटों भाजपा के खाते में थीं। मंगलवार को हुए मतगणना में इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को 46 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। जबकि भाजपा कड़े मुकाबले में फूलपुर सीट बचाने में सफल रहीं।

भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल ने सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य को करीब 4800 मतों से शिकस्त दी। इसी तरह सपा ने कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में भाजपा के किले को भेद दिया। कौशाम्बी जो कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का गृह जनपद भी है वहां पर सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने भाजपा के दो बार के सांसद विनोद सोनकर को एक लाख से अधिक मतों से पराजित कर दिया। इसी तरह प्रतापगढ़ में सपा के एसपी सिंह पटेल ने कांग्रेस के निवर्तमान सांसद संगमलाल गुप्ता को पटखनी दी। 
05:18 PM, 04-Jun-2024

फूलपुर में सपा ने फिर बनाई बढ़त

फूलपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला बेहद कांटे का चल रहा है। दिन भर कभी भाजपा तो कभी सपा प्रत्याशी आगे चलते रहे। यह स्थित शाम पांच बजे के बाद अंतिम दौर तक चला रहा। सपा प्रत्याशी ने अमरनाथ मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह पटेल को करीब चार हजार से अधिक मतों से पीछे कर दिया। इससे भाजपा के खेमे में खलबली मची रही। 
विज्ञापन
03:42 PM, 04-Jun-2024
इलाहाबाद संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के मुंडेरा मंडी पहुंचे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। उज्ज्वल रमण सिंह करीब 42 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। 

 

 


 

 

03:31 PM, 04-Jun-2024
मुंडेरा मंडी पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

इलाहाबाद सीट पर कांग्रेस की बढ़त के बाद यहां पर कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। 

02:04 PM, 04-Jun-2024
इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस 27638 मतों से आगे चल रही है। नीरज त्रिपाठी( भाजपा) 186415, उज्जवल रमण सिंह (कांग्रेस) 214053 और बसपा के रमेश पटेल 21375 मत पाकर मैदान में हैं। 
02:02 PM, 04-Jun-2024

फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल 5247 वोटों से आगे चल रही है। प्रवीण पटेल (भाजपा) 152886 और अमरनाथ मौर्या (सपा) 147639 मत। जगन्नाथ पाल ( बसपा ) 26049 वोट पा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:45 PM, 04-Jun-2024
कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह इलाहाबाद सीट पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह फिलहाल भाजपा के नीरज त्रिपाठी से 22398 मतों से आगे चल रहे हैं. इसी तरह फूलपुर से भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल सपा के अमरनाथ मौर्य से महज 242 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। यहां पर लड़ाई बेहद कांटे की दिख रही है। सभी सपा तो कभी भाजपा प्रत्याशी मामूली मतों से आगे पीछे हो रहा है। 
12:22 PM, 04-Jun-2024

इलाहाबाद में कांग्रेस की बढ़त और हुई अधिक

कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह 136086 मत पाकर भाजपा के नीरज त्रिपाठी से 12279 मतों से आगे चल रहे हैं। नीरज त्रिपाठी को 123807 मत मिले हैं। बसपा के रमेश पटेल 12346 पर लड़ रहे हैं। 

12:03 PM, 04-Jun-2024
इलाहाबाद संसदीय सीट पर कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह की बढ़त कुछ कम हो गई है। फिलहाल वह 7183 मतों से भाजपा से आगे चल रहे हैं। उज्ज्वल रमण सिंह कांग्रेस को 119212 और भाजपा के नीरज त्रिपाठी को 112029 मत मिले हैं। 
11:57 AM, 04-Jun-2024
फूलपुर संसदीय सीट  पर सपा के अमरनाथ मौर्य भाजपा के प्रवीण सिंह पटेल से मात्र 243 मतों से आगे चल रहे हैं। सपा के अमरनाथ मौर्या को 74687 और भाजपा के प्रवीण पटेल को 74444
मत मिले हैं। 

इसी तरह इलाहाबाद संसदीय सीट पर कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह भाजपा के नीरज त्रिपाठी से 8958 मतों से आगे चल रहे हैं। उज्जवल रमण सिंह को 109381 और भाजपा के नीरज त्रिपाठी को 100423 मत मिले हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed