फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Farmers in Banbasa distressed as their paddy remains unweighed

Pithoragarh News: धान की तोल नहीं होने से बनबसा के किसान परेशान

Sat, 17 Oct 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers in Banbasa distressed as their paddy remains unweighed
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में धान खरीद की तौल नहीं होने से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने शासन-प्रशासन से शीघ्र धान की तौल शुरू कराने की मांग की है। बनबसा में फागपुर गेट के समीप पहली अक्तूबर से धान खरीद केंद्र स्थापित किया गया है। वहां धान तौल को लेकर पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बनबसा में धान क्रय केंद्र में अभी तक धान तौल नहीं शुरू होने से काश्तकार परेशान हैं। बनबसा केंद्र व्यवस्थापक सुरेश मेहता ने बताया कि पहली अक्तूबर से खोले गए बनबसा धान खरीद केंद्र में अब तक 238 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। उन्होंने बताया कि इस बार बनबसा में धान खरीद का जिम्मा सरकार ने उत्तराखंड राज्य कोऑपरेटिव फेडरेशन यानी यूसीसी को सौंपा है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि धानमिल और फैक्टरियों का पंजीकरण नहीं हो पाने से धान तौल में देरी हुई है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने इस संबंध में आरएफसी से वार्ता कर जल्द तौल शुरू कराने को कहा है। बताया गया कि जल्द ही बनबसा धान क्रयकेंद्र में तौल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed