CM Yogi Aligarh Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ दौरा बीच में छोड़ लखनऊ निकले, लखनऊ अग्निकांड पर जताया शोक
{"_id":"6a38be919f59385aff02d228","slug":"cm-yogi-adityanath-aligarh-visit-live-update-2026-06-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Aligarh Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ दौरा बीच में छोड़ लखनऊ निकले, लखनऊ अग्निकांड पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 22 Jun 2026 10:18 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:18 AM IST
खास बातें
CM Yogi Adityanath Aligarh Visit: यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आज अलीगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। 393 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ उनके दौरे की पल-पल की अपडेट यहां देखें...
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ जनसभा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
लाइव अपडेट
05:07 PM, 22-Jun-2026
लखनऊ अग्निकांड की खबर सुन भावुक हुए सीएम, बीच में छोड़ा कार्यक्रम
संबोधन के आखिरी क्षणों में मुख्यमंत्री को लखनऊ में हुए एक बड़े हादसे की जानकारी मिली। मंच से ही इसकी जानकारी साझा करते हुए सीएम योगी ने कहा "मुझे अभी तुरंत जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक दुखद दुर्घटना हुई है, जहां एक अग्निकांड की चपेट में कुछ बच्चे आ गए हैं। इस वजह से मुझे तुरंत वहां जाना पड़ रहा है। जिन परिवारों ने अपने बच्चों और नौजवानों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने इस मामले में तत्काल उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।"
जल्द दोबारा अलीगढ़ आने का वादा
लखनऊ में आपात स्थिति के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ आगे का कार्यक्रम जारी नहीं रख सके। उन्होंने अलीगढ़ की जनता से माफी मांगते हुए वादा किया कि वे भविष्य में बहुत जल्द दोबारा अलीगढ़ आएंगे और जनता के बीच रहकर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

04:36 PM, 22-Jun-2026
अलीगढ़ को दी करोड़ों की सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा में बोले यह
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला नुमाइश मैदान पहुंचा। मंच पर जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। सीएम ने अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभाओं और नगर निगम के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चैक प्रदान किए। योगी आदित्यनाथ से पहले कोल विधायक अनिल पाराशर और सांसद सतीश गौतम ने अपनी बात रखी।
सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा में यह बोले
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ के विकास, ऐतिहासिक धरोहरों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
महापुरुषों की स्मृतियों को किया नमन
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ की पावन भूमि को नमन किया। उन्होंने कहा "मैं सबसे पहले 1915 में अफगानिस्तान में भारत की पहली निर्वाचित सरकार का गठन कर आजादी का शंखनाद करने वाले राष्ट्र नायक राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी की स्मृतियों को नमन करता हूं। इसके साथ ही, अलीगढ़ को स्वतंत्र भारत में एक नई पहचान दिलाने वाले श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह जी की स्मृतियों को भी नमन करता हूं।"
ताला नगरी से 'डिफेंस कॉरिडोर' तक का सफर
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि अलीगढ़ को पहले सिर्फ 'ताला नगरी' के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज यह हार्डवेयर के वर्ल्ड क्लास सेंटर के रूप में विकसित हो चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के विजन के तहत अलीगढ़ में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण नोड स्वीकृत किया गया है। अब अलीगढ़ में देश की रक्षा सेनाओं के लिए आधुनिक हथियार और उपकरण तैयार होंगे। इसके अलावा, जिले में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना, नए हाईवे, पॉलिटेक्निक, अस्पताल और कॉलेजों का निर्माण तेजी से चल रहा है।
विकास के लिए अच्छे जनप्रतिनिधि जरूरी
सुरक्षा और सुशासन पर जोर देते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब जनता अच्छे और विकासपरक दृष्टिकोण वाले जनप्रतिनिधियों को चुनकर भेजती है, तभी विकास कार्य धरातल पर उतरते हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि विकास के साथ-साथ प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है।

03:41 PM, 22-Jun-2026
जनसभा से पहले मुस्लिम समुदाय ने लगाए योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे
नुमाइश मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा में मुस्लिम समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या देखने को मिली। सभा स्थल पर पहुंचे कई लोग टोपी पहनकर योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। मुस्लिम समाज के उपस्थित लोगों ने कहा कि वर्तमान सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं और कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों का लाभ सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। सभा में शामिल लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और बिना भेदभाव के विकास कार्य करा रहे हैं।
02:59 PM, 22-Jun-2026
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचे सीएम योगी
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक संपन्न करने के बाद कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री का काफिला कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच विश्वविद्यालय परिसर से निकला। उनके प्रस्थान के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने तक यातायात को नियंत्रित किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां जन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों और नई कार्ययोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक ले रहे हैं। इसी बैठक में 5150 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव सीएम के सामने रखे जाने हैं। यहां के बाद सीएम योगी नुमाइश मैदान पर लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

02:38 PM, 22-Jun-2026
दोपहर के भोजन उपरांत सीएम योगी का काफिला पहुंचेगा कलेक्ट्रेट
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में निरीक्षण के बाद दोपहर का भोजन करेंगे। वहां से वह आईटीएम हेलीपैड से एएमयू विश्वविद्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से उनका काफिला कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेगा। वहां पर अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों और नई कार्ययोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक होगी। इसी बैठक में 5150 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव सीएम के सामने रखे जाएंगे। उसके बाद जनपदीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की हाई-लेवल समीक्षा बैठक होगी। बैठकों के बाद सीएम योगी नुमाइश मैदान पर अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभाओं और नगर निगम के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वहीं पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद सीएम सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
01:59 PM, 22-Jun-2026
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर आईटीएम पर उतरा, वहां से उनका काफिला राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचा। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय प्रशासन और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सभागार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:55 PM, 22-Jun-2026
डीएम कार्यालय को फूलों से सजाया गया, पहुंचने लगे भाजपा नेता
डीएम कार्यालय सजाया गया
- फोटो : अमर उजाला
01:49 PM, 22-Jun-2026
बहुजन विद्यार्थी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन कुमार को पुलिस ने किया नजरबंद
बहुजन विद्यार्थी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे बहुजन विद्यार्थी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन कुमार को सोमवार को पुलिस ने उनके गांव अमरौली स्थित आवास पर नजरबंद कर लिया। बताया गया कि गगन कुमार मुख्यमंत्री से मिलकर छात्रों की समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखना चाहते थे। इससे पहले ही पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। संगठन ने इसे छात्रों की आवाज दबाने की कार्रवाई बताते हुए विरोध जताया है।
01:29 PM, 22-Jun-2026
भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष किए नजर बंद
भाकियू टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नजर बंद
- फोटो : स्वयं
अलीगढ़ में भाकियू टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह को गंगीरी के गांव बिलोना आवास पर पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। साथ में सतीश यादव, पंकज यादव, रिंकू यादव, हरी किशन यादव, सुरेश चंद्र यादव, बादाम सिंह मौजूद हैं।
01:13 PM, 22-Jun-2026
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को सुरक्षा कर्मियों ने घेरा, सीएम के आने का इंतजार
सीएम योगी आदित्यनाथ आज सबसे पहले राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यूनिवर्सिटी परिसर को सुरक्षा कर्मियों ने घेर लिया है। सभी को सीएम के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन