फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Metro Inauguration: सुबह 6 से रात 10 बजे तक करें मेट्रो में सफर, जानें किराया और कितने स्टेशनों तक चलेगी?

Wed, 06 Mar 2024 12:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Mar 2024 12:09 PM IST
खास बातें

Agra Metro Inauguration Updates: आगरा मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता से वर्चुअल जुड़े। उनके हरी झंडी दिखाते ही मेट्रो दौड़ पड़ी। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। ताजमहल भूमिगत स्टेशन से इसकी शुरुआत हुई। 

विज्ञापन
Agra Metro Inauguration Live Update PM Modi Virtually Inaugurated Agra Metro Know Stations Route Map and More
Agra: सुबह 6 से रात 10 बजे तक करें मेट्रो में सफर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:57 AM, 06-Mar-2024

ताज पूर्वी से मनकामेश्वर स्टेशन तक चलेगी मेट्रो

मेट्रो ट्रेन में बृहस्पतिवार से आमजन सफर कर सकेंगे। सुबह 6:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक मेट्रो चलाई जाएगी। ताज पूर्वी से मनकामेश्वर स्टेशन तक ट्रेन चलेगी। टिकट ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। ताज पूर्वी स्टेशन से मनकामेश्वर स्टेशन तक का 20 रुपए किराया लगेगा।

11:34 AM, 06-Mar-2024

सीएम योगी ने आगरा मेट्रो में किया सफर

सीएम योगी ने आगरा मेट्रो में किया सफर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल स्टेशन से ताज पूर्वी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में सफर किया। उनके साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
11:21 AM, 06-Mar-2024

स्कूली बच्चों ने किया मेट्रो पर सफर

स्कूली बच्चों ने किया मेट्रो पर सफर - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो ट्रेन में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एक के 32 बच्चे चुने गए थे। इन्होंने ताजमहल स्टेशन से ताजपूर्वी तक सफर किया। इनकी ट्रेन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाई थी। आगरा मेट्रो ट्रेन में पहली बार सफर करने पर बच्चे बेहद उत्साहित दिखे। इनके प्रधानाचार्य राजेश पांडे ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि पूरे शहर में हमारे विद्यालय के बच्चे मेट्रो ट्रेन में सफर करने के लिए चुने गए।
11:10 AM, 06-Mar-2024

आगरावासियों को होली से पहले मिली मेट्रो ट्रेन की सौगात-सीएम योगी

मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर बोलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरावासियों को होली से पहले मेट्रो ट्रेन की सौगात मिली है। देश में सबसे कम समय में आगरा में मेट्रो स्टेशन तैयार हुए। आगे के प्रोजेक्ट को भी इसी तरह तेजी से कार्य करने के लिए मेट्रो अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मेट्रो के चलने से शहर की यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी। यह शहर शिवाजी महाराज के गौरव से भी जुड़ा है। उन्होंने आगरा शहर के विकास के लिए कहा कि डबल इंजन सरकार के चलते ही आगरा में गंगाजल, एयरपोर्ट, आईटी सेक्टर समेत कई विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
10:26 AM, 06-Mar-2024

पीएम ने दिखाई हरी झंडी, दौड़ पड़ी मेट्रो

कोलकाता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन किया। पीएम के हरी झंडी दिखाते ही मेट्रो अपने सफर पर दौड़ पड़ी। लोगों को इस पल का लंबे समय से इंतजार था। मेट्रो के दौड़ते ही उनमें खासा उत्साह दिखा। 
10:22 AM, 06-Mar-2024

स्टेशन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

स्टेशन पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेट्रो स्टेशन पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 AM, 06-Mar-2024

स्टेशन पर रखे आगरा मेट्रो के मॉडल को देखते लोग

मेट्रो स्टेशन पर रखे रूट के मॉडल को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल भूमिगत स्टेशन पर आगरा मेट्रो का मॉडल रखा गया है। इसमे मेट्रो का रूट और स्टेशन प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम शुरू होने से पहले लोगों ने इसे देखकर रूट की जानकारी ली। 
10:03 AM, 06-Mar-2024

दुल्हन की तरह सजाया गया मेट्रो स्टेशन

दुल्हन की तरह सजाया गया मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
उद्घाटन से पहले मेट्रो स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसे देखने के लिए हर कोई लालायित है। हालांकि अभी आमजन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।   
09:49 AM, 06-Mar-2024

मेट्रो का फतेहपुर सीकरी से फतेहाबाद तक हो विस्तार- एसपी सिंह बघेल

मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन का फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर, खेरागढ़, फतेहाबाद तक विस्तार होना चाहिए। इससे गांव से रोजाना आने वाले लोगों को विशेष सुविधा होगी। उन्होंने एमजी रोड पर एलिवेटेड के बजाय भूमिगत स्टेशन बनाने की जरूरत बताई। कहा कि भले ही इसमें देर हो जाए। इसके लिए मुखमंत्री से मांग करेंगे।
09:44 AM, 06-Mar-2024

जांच के बाद ही दिया जा रहा प्रवेश

मेट्रो के उद्घाटन पर सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ देर में ताजनगरी पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। हर किसी को गेट पर जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।  
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed