Agneepath Scheme Protest: अलीगढ़ में हाई अलर्ट पर प्रशासन, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
{"_id":"62b02652cac42a5e4c22a6a1","slug":"administration-on-high-alert-over-agneepath-scheme-protest-and-call-for-bharat-bandh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Agneepath Scheme Protest: अलीगढ़ में हाई अलर्ट पर प्रशासन, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 20 Jun 2022 08:10 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 20 Jun 2022 08:10 PM IST
खास बातें
अलीगढ़ के टप्पल में अग्निपथ योजना के विरोध में हुए बवाल व रविवार को भारत बंद के आव्हान पर पुलिस प्रशासन रहा हाई अलर्ट पर है। एसएसपी, डीएम के नेतृत्व में हाई अलर्ट क्षेत्र टप्पल, जट्टारी, खैर कस्बे में फोर्स ने बुलडोजर के साथ फ्लैग मार्च किया। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है और हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी की गई है। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट-
विज्ञापन
हाई अलर्ट पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:08 PM, 20-Jun-2022
अग्निपथ के विरोध में बदायूं में नहीं दिखा भारत बंद का असर
केंद्र सरकार की ओर से सेना भर्ती के लिए जारी किए गए अग्निपथ योजना को लेकर कई दिनों से बवाल चल रहा है। इसी बीच एक वायरल मैसेज में सोमवार को भारत बंद का एलान किया गया था, लेकिन इसका असर बदायूं में देखने के लिए नहीं मिला। हालांकि, अधिकारियों ने दिनभर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी।
सेना भर्ती को लेकर जारी गए अग्निपथ योजना का लगातार विरोध हो रहा है। इसको लेकर शासन लगातार जिला स्तरीय अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं और पल-पल की रिपोर्ट पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, शनिवार को अग्निपथ को लेकर युवाओं में कुछ सरगर्मी देखने को मिली थी। युवाओं ने कुछ जगहों पर प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। कुछ युवाओं को थाने में भी ले जाना पड़ गया था। इसी बीच सोमवार को भारत बंद को लेकर मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। ऐसे में जिला प्रशासन ने पहले से और ज्यादा सख्ती बरती।
सेना भर्ती को लेकर जारी गए अग्निपथ योजना का लगातार विरोध हो रहा है। इसको लेकर शासन लगातार जिला स्तरीय अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं और पल-पल की रिपोर्ट पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, शनिवार को अग्निपथ को लेकर युवाओं में कुछ सरगर्मी देखने को मिली थी। युवाओं ने कुछ जगहों पर प्रदर्शन करने की कोशिश की थी। कुछ युवाओं को थाने में भी ले जाना पड़ गया था। इसी बीच सोमवार को भारत बंद को लेकर मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। ऐसे में जिला प्रशासन ने पहले से और ज्यादा सख्ती बरती।
06:50 PM, 20-Jun-2022
संत कबीर नगर: अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने हाईवे पर लगाया जाम
अग्निपथ के विरोध में सोमवार को युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेदुला चौराहे के पास जाम लगा दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ हटाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
06:49 PM, 20-Jun-2022
देवरिया: बवालियों के चेहरे को बेनकाब करने में जुटी पुलिस
देवरिया शहर में अग्निवीर योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले बवालियों का चेहरा बेनकाब करने में पुलिस जुट गई है। विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शन के दौरान का फोटो पुलिस ने जुटाया है। इनकी पहचान कर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
05:22 PM, 20-Jun-2022
युवाओं ने जाम किया मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को छात्रों व युवाओं ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स और खुफिया तंत्र पहुंच गया। तुरंत ही रूट डायवर्जन कर हंगामा कर रहे युवाओं को तितर-बितर किया।
03:07 PM, 20-Jun-2022
दिल्ली: कापासेड़ा बॉर्डर पर बैरिकेड
दिल्ली पुलिस की ओर से कापासेड़ा बॉर्डर पर बैरिकेड लगाए गए हैं। दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस यह जानना चाहती है कि हरियाणा के रास्ते से कोई संदेश दिल्ली शहर में प्रवेश तो नहीं कर रहा है।01:57 PM, 20-Jun-2022
युवाओं को एसपी ने समझाने का किया प्रयास
एसपी एस. आनंद ने युवाओं को समझाया कि अगर विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून विरोधी गतिविधियां हुईं तो उनका (युवाओं का) करियर दाव पर लग सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि अपनी बात को उचित मंच पर रखें, लेकिन कानून विरोधी कोई भी काम न करें। एसपी ने युवाओं को अग्निपथ योजना के लाभ समझाने का प्रयास किया लेकिन वे संतुष्ट नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:55 PM, 20-Jun-2022
शाहजहांपुर: युवाओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर में अग्निपथ योजना से असंतुष्ट युवाओं ने सोमवार दोपहर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में एसपी एस. आनंद को ज्ञापन दिया। इस दौरान युवाओं ने एसपी से साफ तौर पर कहा कि इस योजना के पक्ष में वे लोग नहीं हैं। अगर यह योजना वापस नहीं हुई तो वे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।01:13 PM, 20-Jun-2022
सोशल मीडिया पर है नजर
घटना से संबंधित मामलों में अभी तक 11 कोचिंग संचालकों सहित 68 लोगों को जेल भेजा गया है। पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किए गए उपद्रवियों की तलाश करने के साथ सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है।01:12 PM, 20-Jun-2022
उपद्रव करने पर होगी कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि अगर कोई उपद्रव करेगा या किसी प्रकार से कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, टप्पल में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में चार मुकदमे दर्ज करने के साथ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में विभिन्न थानों में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं।01:11 PM, 20-Jun-2022