HP Budget Session Live: धनीराम शांडिल बोले- हिमकेयर योजना की लंबित राशि 31 मार्च तक होगी जारी
{"_id":"65d6e662ecf12691980c68e0","slug":"hp-assembly-budget-session-live-update-today-bjp-mlas-demonstrated-against-the-govt-2024-02-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"HP Budget Session Live: धनीराम शांडिल बोले- हिमकेयर योजना की लंबित राशि 31 मार्च तक होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 22 Feb 2024 02:49 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:49 PM IST
खास बातें
विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:28 PM, 22-Feb-2024
शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खातों में 15-15 लाख कहां डले, 1500 रुपये देने की तो शुरुआत कर दी : बाली
बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए नगरोटा बगवां के कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश पर आपदा आई ताे विशेष पैकेज की बात हो रही थी तो विपक्ष के साथी कहां थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गारंटियों के लिए संवेदनशील है। जो यह पूछ रहे हैं कि खाते में 1500-1500 रुपये महिलाओं के खाते में क्यों नहीं डाले। वह पूछते हैं कि कहा गया था कि हर किसी के खाते में पंद्रह-पंद्रह लाख रुपये डाले जाएंगे। इसका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि 1500-1500 रुपये देने की तो लाहौल स्पीति से शुरुआत की जा चुकी है। दूध, मक्की, गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करना बड़ी गारंटियां हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट में बहुत सी ऐसी घोषणाएं की हैं, विभिन्न वर्गों के लिए काम किया है। पर्यटन जिला की डीपीआर बन गई है। जब काम दिखेगा तो ही चीजें सामने आ जाएंगी। विपक्ष से हाथ जोड़कर विनती है कि एक साल के अंदर हिमाचल प्रदेश रिपोर्ट कार्ड न बनाया जाए। हमारा रिपोर्ट कार्ड पांच साल में बनेगा। परमार जी, मैं आपका भतीजा हूं रघुवीर सिंह बाली ने कहा - अच्छा हुआ कि विपिन सिंह परमार भी आ गए। इन्होंने मुझे कहा कि अच्छा बोलना है। मैं आपका भतीजा हूं। यहां कई लोग बैठे हैं। उन्होंने मेरे पिता जी के साथ काम किया है। मेरे लिए चाचा-ताया समान हैं।

02:03 PM, 22-Feb-2024
सदन में हुआ हंगामा
बजट पर नहीं बोलने व केंद्र सरकार को कोसने के मामले पर सदन में खूब हंगामा हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बजट पर चर्चा के दौरान केंद्र को जमकर कोसा। कहा कि वित्तीय लाभ बंद कर दिए और अब समय आ गया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक विपिन परमार ने कहा कि मंत्री को बजट पर बोलने के लिए कहा और केंद्र के खिलाफ बोलने पर आपत्ति जताई।

01:10 PM, 22-Feb-2024
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा है कि 31 मार्च तक हिमकेयर योजना की लंबित राशि जारी कर दी जाएगी। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा कि 254 करोड़ रुपये की देनदारी है। हिमकेयर और सहारा योजना को बंद करने का कोई विचार नहीं है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा विधायक जनकराज और रणधीर शर्मा ने योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों की 16.34 कराड़ रुपये की देनदारी लंबित है। मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना एक जनवरी 2019 से मुख्यमंत्री सहारा योजना 15 जुलाई 2019 से शुरू हुई है। हिमकेयर योजना के तहत 8.53 लाख परिवार तथा सहारा योजना के तहत फरवरी तक 31,062 लाभार्थी पंजीकृत हैं। सहारा योजना के तहत जिन पात्र लाभार्थियों ने अपने प्रमाणपत्र जमा करवा दिए हैं, उन्हें जनवरी 2024 तक की किस्त जारी कर दी गई है। जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2024 तक हिमकेयर योजना के तहत 1,36,015 नए परिवारों का पंजीकरण किया गया है। कोई भी मामला लंबित नहीं है। सहारा योजना के तहत 6257 नए मामले स्वीकृत किए गए और वर्तमान में 543 मामले लंबित हैं। हिमकेयर योजना के तहत प्रदेश में 137 सरकारी व 146 निजी अस्पताल सूचीबद्ध है।
वर्तमान में 249 स्वास्थ्य संस्थानों की देनदारियां लंबित हैं। हिमकेयर योजना के तहत निजी अस्पतालों ने लाभ प्रदान करना बंद नहीं किया है। इससे पूर्व भाजपा विधायक जनक राज ने कहा कि हिमकेयर योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमकेयर की देनदारियां लंबित हैं, फिर भी सरकार कह रही है कि कोई देनदारी नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हकीकत है कि बातों को छुपाया जा रहा है। एक निजी अस्पताल के मालिक मुझे बताया कि कि पांच करोड़ रुपये से ज्यादा उनकी देनदारियां है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर को सरकारी अस्पतालों में भी नहीं देखा जा रहा है। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की पर्वतमाला योजना में इन मंदिरों तक रोपवे पहुंचाने का प्रस्ताव बनाना चाहिए। इन प्रस्तावों को मंजूर करवाने में हम भी पूरा सहयोग करेंगे। जयराम ठाकुर ने बिजली महादेव रोपवे मामले को लेकर स्थानीय लोगों को विश्वास में लेने के बाद आगामी कार्यवाही करने की अपील की। भाजपा विधायक रीना कश्यप ने हाब्बन-चूड़धार रज्जू मार्ग बनाने की मांग उठाई। इस पर धर्माणी ने कहा कि इसे पर्वतमाला योजना में भेजा गया है। भरमौर में भी रज्जूमार्ग प्रस्तावित किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने भी कांगड़ा में बनने वाले रोपवे का मामला उठाया। विधायक विनाेद कुमार ने नाचन और डॉ. जनकराज ने भरमौर में बनने वाले रोपवे का मामला उठाया।

12:52 PM, 22-Feb-2024
हिमाचल में ही बनेगा श्रीनयना देवी मंदिर रोपवे का टेक ऑफ प्वाइंट : धर्माणी
नगर एवं ग्राम योजना मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि श्रीनयना देवी मंदिर तक जाने वाले रोपवे का टेक ऑफ प्वाइंट हिमाचल में ही बनेगा। पंजाब के साथ इस मामले को लेकर बात नहीं बन रही है। ऐसे में अब हिमाचल की सीमा में ही निर्माण करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बिजली महादेव रोपवे को लेकर सत्ता और विपक्ष के सदस्यों को मिलकर विरोध कर रहे लोगों को समझाने का आह्वान भी किया। धर्माणी ने बताया कि केंद्र सरकार को पर्वतमाला योजना के तहत प्रदेश से 21 रोपवे के प्रस्ताव भेजे गए हैं। प्रश्नकाल के दौरान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा विधायक रीना कश्यप, रणधीर शर्मा, विनोद कुमार और कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने रोपवे से जुड़े मामले उठाए। धर्माणी ने श्रीनयना देवी मंदिर के लिए प्रस्तावित रोपवे को न बनने पर चिंता जाहिर की। कहा कि सरकार ने डीपीआर बनाने के लिए एक कंसल्टेंट चुन लिया है। कंसल्टेंट की रिपोर्ट आते ही इस पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार रोपवे निर्माण को लेकर कोई राजनीति नहीं कर रही है। रोपवे निर्माण के लिए पंजाब की तरफ वाला प्वाइंट बदलना होगा। इसे पंजाब की जगह हिमाचल प्रदेश में बनाना पड़ेगा। इससे पूर्व भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि वर्ष 2010 से आनंदपुर-श्रीनयना देवी रोपवे की फाइल घूम रही है। इस रोपवे के बनने से लाखों लोगों को लाभ होगा। इसमें राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

11:42 AM, 22-Feb-2024
HP Budget Session Live: धनीराम शांडिल बोले- हिमकेयर योजना की लंबित राशि 31 मार्च तक होगी जारी
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायक दल ने उद्योगों के उजड़ने, नई स्थापनाएं नहीं कर पाने, बेरोजगारी को दूर नहीं करने जैसे आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा विधायकों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां उठाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन