फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PCC: Residents of Shiv Shakti Apartments in Sector-71 troubled by crumbling water tank slabs.

पीसीसी : सेक्टर-71 के शिव शक्ति अपार्टमेंट निवासी टंकियों के टूटते स्लैब से परेशान

Thu, 08 Oct 2026 08:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
PCC: Residents of Shiv Shakti Apartments in Sector-71 troubled by crumbling water tank slabs.
हर महीने जर्जर स्लैब टूटने से तेज धमाके की आवाज, पानी की टंकियां भी हो रहीं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


नोएडा। सेक्टर-71 स्थित शिव शक्ति अपार्टमेंट में जर्जर हो चुके टंकियों के स्लैब लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। निवासियों के अनुसार अपार्टमेंट में आए दिन जर्जर स्लैब टूटकर गिरते हैं। इनके टूटने से तेज धमाके जैसी आवाज आती है, जिससे आसपास रहने वाले लोग सहम जाते हैं। स्लैब टूटने के दौरान पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। इससे कई बार पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण जल संकट की स्थिति बनने लगती है।


शिव शक्ति अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए के अनुसार, अपार्टमेंट में करीब 1680 परिवार रहते हैं। यहां चार ब्लॉक हैं और प्रत्येक ब्लॉक में करीब 420 परिवार रहते हैं। बड़ी संख्या में परिवारों के रहने के कारण पानी की नियमित आपूर्ति बेहद जरूरी है। निवासियों का कहना है कि जर्जर स्लैब और टंकियों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से परेशानी लगातार बनी हुई है। बारिश और पानी जमा होने के कारण इन हिस्सों से नीचे स्थित फ्लैटों में सीपेज की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में दीवारों और छतों में नमी आने से फ्लैटों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण से जर्जर स्लैब की मरम्मत, पानी की टंकियों की सुरक्षा और खाली प्लाटों के उचित रखरखाव की मांग की है।
विज्ञापन

सेक्टर 82 उद्योग विहार में भी टूटी टंकियों की स्लैब
सेक्टर 82 उद्योग विहार अपार्टमेंट में भी जर्जर हो चुकी पानी की टंकियों की स्लैब टूटने लगी है। इसके चलते उनपर रखी भारी भरकम पानी की टंकिया गिरने से तेज धमाके जैसी आवाज आ रही है। वहीं दूसरी तरफ टंकियां क्षतिग्रस्त होने के चलते जलसंकट भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण के शिकायत कर जल्द समाधान और स्लैबों की मरम्मत या नवीनीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हमारे अपार्टमेंट के अधिकतर टॉवरों की टंकियों के स्लैब टूट चुके हैं, जो बचे हैं वो टूटने की कगार पर हैं-संजय शुक्ला, महासचिव, शिव शक्ति अपार्टमेंट
स्लैब टूटने से अचानक तेज धमाके की आवाज आती है, इससे अक्सर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है-राजेश कुमार, उपाध्यक्ष, शिव शक्ति अपार्टमेंट
हमारे अपार्टमेंट भी 20 साल से ज्यादा पुराने हो चुके हैं, जिसके चलते बिल्डिंग जर्जर होने लगी है, स्लैब टूट रहे हैं-मयंक चौहान, सेक्टर 82 उद्योग विहार
अपार्टमेंट में ऊपरी हिस्से में खाली पड़े प्लाटों का रख रखाव न होने से नीचे के फ्लैटों में सीपेज की दिक्कत आने लगी है-चरतलाल, सेक्टर 71, सांई अपार्टमेंट ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed