Medhavi Samman Samaroh Live: मेधावियों को मिलेंगे 25-25 हजार, सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने किया एलान
{"_id":"66b1a88bcd1a44e0d402ae7c","slug":"amarujala-medhavi-samman-samaroh-live-hp-cm-sukhvinder-singh-sukhu-honored-222-toppers-shimla-news-in-hindi-2024-08-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Medhavi Samman Samaroh Live: मेधावियों को मिलेंगे 25-25 हजार, सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 06 Aug 2024 12:42 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:42 PM IST
खास बातें
HP CM Sukhu Medhavi Samman Samaroh Live: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2024 मंगलवार को शिमला राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समारोह में होनहारों को सम्मानित किया। उन्होंने अपनी तरफ से मेधावियों को 25-25 हजार रुपये देने का एलान किया। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
शिमला में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, सीएम सुक्खू ने होनहारों को किया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:31 PM, 06-Aug-2024
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सम्मानित 220 टॉपरों को 25-25 हजार रुपये अपनी तरफ से देने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आर्थिक तंगी से जूझ रही है, आपदा से जूझ रही है। लेकिन सरकार बेघर हो चुके लोगों को बसाने का काम कर रही है। कहा कि आने वाला कल हिमाचल का है।
12:26 PM, 06-Aug-2024
आज हर जगह बेटियां आगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर जगह बेटियां आगे हैं। आज के समारोह में काफी संख्या में बेटियों ने सम्मान पाया। कोई भी आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर, आईपीएस बन सकता है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए लगन, दृढ़ इच्छा शक्ति चाहिए। मेरी इच्छा राजनीति में जाने की थी और आज मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचा हूं।

12:20 PM, 06-Aug-2024
आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने के लिए नीतियों में बदलाव किया: सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने मेधावियों को संबोधित करते हुए अमर उजाला को कार्यक्रम के लिए बधाई दी। कहा कि जब कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश की आर्थिक हालत बहुत खराब थी। प्रदेश कंगाली के द्वार पर पहुंच चुका था। हमने इस आर्थिक चुनौती का सामना किया। हमे कर्जा चुकाने के लिए कर्जा लेना पड़ता था। हमने नीतियों में बदलाव किया और आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की दिशा में काम किया। एक साल में ही अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत का सुधार हुआ। हमने क्वालिटी एजुकेशन न के लिए फैसला लिया। गुणात्मक शिक्षा में हम देश में अठारहवें स्थान पर पहुंच चुके हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद छह हजार पद स्वीकृत किए। 10 साल के अंदर प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा होने वाला है।

12:11 PM, 06-Aug-2024
शिक्षा मंत्री ने कहा कि 6 हजार से अधिक प्री-प्राइमरी स्कूलों को शुरू किया जा रहा है। करीब 800 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्कूलों की अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला समूह को बधाई दी। कहा कि दो दशक से अधिक समय से अमर उजाला यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जो बड़ी बात है।
12:06 PM, 06-Aug-2024
शिक्षकों के सात हजार पद भर रहे: रोहित ठाकुर
कार्यक्रम के विशेष अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित शर्मा ने मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि पहले जहां प्रदेश में 200 स्कूल थे और आज 16 हजार स्कूल हैं। करीब 10 हजार प्राइमरी स्कूल हैं। शिक्षकों के सात हजार पद भरे जा रहे हैं। कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिली है। कहा कि बिना शिक्षक व एक शिक्षक के सहारे चल रहे अधिक विद्याथी संख्या वाले स्कूलों में वैचवाइज भर्ती किए जा रहे टीजीटी शिक्षकों को भेजा जाएगा। प्रिंसिपलों व सहायक प्रोफेसरों के पद भरे गए हैं।

11:55 AM, 06-Aug-2024
सीएम ने प्रायोजकों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम के प्रायोजक आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी, माशवी आईआईटी मेडिकल शिमला, अरनी विश्वविद्यालय काठगढ़ कांगड़ा और सिरड़ा ग्रुफ ऑफ इंस्टीट्यूशंन सुंदरनगर मंडी को भी सम्मानित किया। अमर उजाला समूह के सलाहकार संपादक उदय कुमार सिन्हा की ओर से मुख्य अतिथि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विशेष अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

11:46 AM, 06-Aug-2024
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 12वीं कक्षा के टॉपरों को सम्मानित किया। पहले कला संकाय के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसके बाद साइंस संकाय के टॉपरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।

11:41 AM, 06-Aug-2024
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024 शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू होनहारों को सम्मानित कर रहे हैं। पहले 10वीं कक्षा के होनहारों को सम्मानित किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी समारोह में मौजूद हैं।

11:32 AM, 06-Aug-2024
इस दौरान अमर उजाला के सलाहकार संपादक उदय कुमार की ओर से समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विशेष अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित किया गया। इससे पहले आरकेएमवी कॉलेज शिमला की छात्राओं से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
11:16 AM, 06-Aug-2024
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024 शिमला के राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू थोड़ी ही देर में होनहारों को नवाजेंगे। मुख्यमंत्री समारोह में पहुंच चुके हैं। उनके साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी मौजूद हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित तक कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन