Rajasthan Board 8th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं में कुल 94.50 परसेंट स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की
{"_id":"646470a19e7a925008081af6","slug":"rbse-8th-result-2023-live-update-bser-rajasthan-board-8th-class-result-today-at-rajeduboard-rajasthan-gov-in-2023-05-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Board 8th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं में कुल 94.50 परसेंट स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 17 May 2023 04:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 17 May 2023 04:36 PM IST
खास बातें
RBSE Rajasthan Board 8th class result Live: राजस्थान बोर्ड के 8वीं कक्षा के बच्चों का रिजल्ट जारी हो गया है। 94.50 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास हुए हैं। आठवीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 13 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
8वीं कक्षा का रिजल्ट
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:20 PM, 17-May-2023
RBSE 8th Result 2023: इस प्रकार रहेगा ग्रेडिंग सिस्टम
A+91 से 100 अंकA 76 से 90 अंक
B 61 से 75 अंक
C 41 से 60 अंक
D 0 से 40 अंक
04:07 PM, 17-May-2023
RBSE 8th Result 2023: रिकॉर्ड समय में जारी हुआ परिणाम
शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि आठवीं बोर्ड का परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम शाला दर्पण पोर्टल के 5वीं-8वीं पेज के रिजल्ट टैब में उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
04:04 PM, 17-May-2023
RBSE 8th Result 2023: शिक्षामंत्री ने विद्यार्थियों को फोन पर दी बधाई
शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने A ग्रेड प्राप्त करने वाली अजमेर की सबरीन बानो तथा उदयपुर के जय सोनी से दूरभाष पर बात की तथा इन्हें बेहतर परिणाम की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।03:59 PM, 17-May-2023
RBSE 8th Result 2023: जयपुर में सबसे ज्यादा और जैसलमेर में सबसे कम ने दी परीक्षा
जयपुर जिले के सर्वाधिक 1 लाख 23 हजार 933 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं जैसलमेर से सबसे कम 14 हजार 303 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षा में ग्रेडिंग प्रणाली का प्रावधान था। इस आधार पर 95 हजार 226 परीक्षार्थियों ने ए ग्रेड, 4 लाख 74 हजार 924 परीक्षार्थियों ने बी ग्रेड, 5 लाख 76 हजार 782 परीक्षार्थियों ने सी ग्रेड एवं 86 हजार 770 परीक्षार्थियों ने डी ग्रेड प्राप्त किया। वहीं 86 हजार 777 परीक्षार्थी पूरक घोषित हुए।03:56 PM, 17-May-2023
RBSE 8th Result 2023: कुल परीक्षा परिणाम 94.50 प्रतिशत रहा
शिक्षा निदेशालय के शिक्षा विभागीय परीक्षा के पंजीयक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 13 लाख 5 हजार 355 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।शिक्षा मंत्री ने बताया कि 12 लाख 33 हजार 702 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। कुल परीक्षा परिणाम 94.50 प्रतिशत रहा।03:52 PM, 17-May-2023
राजस्थान बोर्ड 8वीं में इस बार कुल 94.50 परसेंट स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा में इस साल 12,33,702 स्टूडेंट्स ने एग्जाम पास किया है। करीब 13 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 17-May-2023
RBSE अजमेर ने कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 94.50 फीसदी स्टूडेंट्स इस परीक्षा में पास हुए हैं। परिणाम दोपहर एक बजे घोषित किए गए। परिणाम की घोषणा के साथ रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर रिजल्ट लाइव हो चुका है।
01:19 PM, 17-May-2023
राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी को अपना रिजल्ट देखने के लिए https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx वेबसाडट पर जाएं।
01:03 PM, 17-May-2023
रिजल्ट जारी होने में कुछ देर हो रही है। हालांकि रिजल्ट जारी होने की तरीख और समय की जानकारी शिक्षामंत्री ने खुद ट्वीट के माध्यम से दी थी। रिजल्ट दोपहर 12 बजे जारी होना था। जानकारी के अनुसार तकनीकी अड़चन के चलते रिजल्ट में कुछ देरी हो रही है। विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। कुछ ही देर में रिजल्ट https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx वेबसाडट पर अपडेट होगा।
12:28 PM, 17-May-2023
RBSE 8th Result 2023 : पिछले साल नहीं बनी थी मेरिट लिस्ट
2022 में यानी पिछले साल मेरिट लिस्ट नहीं बनी थी। पिछले साल दो साल के गैप के बाद रिजल्ट जारी हुआ था, क्योंकि कोरोना के कारण साल 2020 और 2021 में एग्जाम नहीं हो पाए थे।