फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kotputli Borewell Accident Live:बोरवेल में चेतना अब 120 फीट नीचे, पाइलिंग मशीन मंगाई गई, परिवार वाले नाराज

Wed, 25 Dec 2024 12:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Dec 2024 12:51 PM IST
खास बातें

Borewell Accident in Rajasthan Kotputli Live: कोटपूतली जिले में 700 फीट गहरे बोरवेल में सोमवार से फंसी 3 वर्षीय चेतना का रेसक्यू ऑपरेशन जारी है। अब वो 120 फीट पर है। पहले उसकी स्थिति 150 फीट नीचे थी। चेतना के परिवार वाले प्रशासन के काम से नाराज हैं।

विज्ञापन
Kotputli Borewell Accident Live Updates Rescue Operation Continues Rajasthan News in Hindi
मासूम चेतना - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:26 PM, 24-Dec-2024
पाइलिंग मशीन मंगाई गई
प्रशासन का कहना है कि बच्ची को बचाने के अन्य साधनों पर विचार किया गया। इसके बाद पाइलिंग मशीन मंगवाई गई है। मशीन से बोरवेल के पैरलल में बोरिंग की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ बच्ची को एल हुक में फंसाकर ऊपर लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब करीब 30 फीट तक बच्ची ऊपर आ चुकी है। यानि बोरवेल में उसकी स्थिति अब 120 फीट पर है। दूसरी तरफ  प्रशासन के काम करने के तरीके से चेतना के परिवार वाले नाराज है। उसके दादा ने मीडिया को बताया कि 28 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। बच्ची को निकाला नहीं गया है। जमीन खोदने के लिए मशीन लाने की बात हो रही है। पर अभी तक मशीन नहीं दिख रही है। 
03:52 PM, 24-Dec-2024

15 फीट ऊपर की तरफ आई चेतना
कोटपूतली में सोमवार दोपहर 2 बजे से बोरवेल में फंसी हुई चेतना को 15 फीट ऊपर की तरफ खींचने में सफलता मिली है। हालांकि ये सफलता चार बार के प्रयास के बाद सामने आई है। बोरवेल 700 फीट गहरा है। इसमें चेतना पहले 150 फीट नीचे थी। रेस्क्यू ऑपरेशन में रिंग रॉड और अंब्रेला तकनीक से बच्ची को ऊपर की तरफ खींचा गया। इससे उसकी स्थिति 135 फीट हो गई है। 

विज्ञापन
02:24 PM, 24-Dec-2024
नए कैमरे को इंस्टॉल करने के कारण देरी
नए कैमरे के लिए केबल लगाई जा रही है। कैमरे को बोरवेल में सेट करने के दौरान उसके अंदर मिट्टी जाने से वापस बाहर निकालकर साफ किया गया। इसके बाद वापस सेट करने का प्रयास किया जा रहा है।
01:59 PM, 24-Dec-2024
01:08 PM, 24-Dec-2024
एसडीएम ने क्या कहा
एसडीएम बृजेश चौधरी ने बताया कि चेतना को सकुशल बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। बच्ची जिस स्थिति में अटकी हुई है। उसके नीचे थोड़ा दलदल और गीली मिट्टी है, जिससे कुछ दिक्कत आ रही है। बच्ची के नीचे की तरफ रिंग लग गई है। जिसकी मदद से उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही बच्ची को ऑक्सीजन पाइपलाइन की मदद से लगातार दी जा रही है।
01:00 PM, 24-Dec-2024
बच्ची को बाहर निकालने की प्रक्रिया हुई तेज
18 घंटे से बोरवेल में भूखी प्यासी 3 साल की चेतना को बाहर निकलने के प्रयास और तेज हो गया है। बता दें बोरवेल 700 फीट है और चेतना 150 फीट पर फंसी हुई है। जल्द ही दूसरा प्रयास शुरू होगा। जगह कम होने के कारण खाद्य सामग्री नीचे भेजने में प्रशासन फेल हो गया। रिंग रॉड और अंब्रेला टेक्नोलॉजी से बच्ची को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात करीब 1 बजे पहला प्रयास असफल रहा। रिंग बच्ची के कपड़ों में फंसने के बाद बच्ची को बाहर निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:44 PM, 24-Dec-2024
ग्रामीणों को उम्मीद सही-सलामत निकलेगी चेतना
घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ है। सभी लोग बच्ची के सकुशल बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। रेस्क्यू टीम लगातार बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
11:33 AM, 24-Dec-2024
सरियों की सहायता से बोरवेल में उतारी गई रिंग
बांदीकुई व दौसा में बोरवेल में गिरने वालों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले तीन युवकों को भी एसडीआरएफ की टीम अपने साथ लेकर पहुंची है। टीम में शामिल जगमाल, नाथूराम व बलराम को बोरवेल में गिरी मोटर बाहर निकालने का अनुभव है। इन्होंने लोहे की रिंग बनाकर सरियों की सहायता से रिंग को नीचे बोरवेल में उतारा है।
 
11:05 AM, 24-Dec-2024
बच्ची चेतना की मां धोली देवी हादसे के बाद से ही लगातार रो रही हैं
10:54 AM, 24-Dec-2024
लाइव रेक्स्यू ऑपरेशन
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed