{"_id":"6aa2cb25355942b7a909fed5","slug":"jaipur-80-motorcycle-theft-two-vehicle-thieves-arrested-51-bikes-recovered-pratap-nagar-police-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: 80 बाइक चोरी का खुलासा, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; 51 मोटरसाइकिलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: 80 बाइक चोरी का खुलासा, दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; 51 मोटरसाइकिलें बरामद
Thu, 10 Sep 2026 08:52 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:52 PM IST
सार
जयपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर करीब 80 बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 51 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद करीब 80 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का पर्दाफाश किया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 51 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सवाई माधोपुर जिले के निवासी शेर सिंह और कमलजीत उर्फ कमल के रूप में हुई है।
100 सीसीटीवी कैमरों से खुला चोरी का रास्ता
लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई थी। प्रताप नगर थानाधिकारी विक्रांत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने वाहन चोरी के संभावित स्थान और हॉटस्पॉट चिह्नित किए। इसके बाद करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तारणपुर निवासी शेर सिंह (26) और रामड़ी निवासी कमलजीत उर्फ कमल (33) को गिरफ्तार किया।
कैटरिंग करते-करते बना लिया चोरी का प्लान
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर से करीब 80 मोटरसाइकिलें चुराने की बात स्वीकार की है। दोनों मुहाना और सांगानेर इलाके में किराए का कमरा लेकर रहते थे और कैटरिंग का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, अधिक पैसे कमाने के लालच में दोनों ने वाहन चोरी शुरू कर दी। सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करने के बाद मौका मिलते ही हैंडल लॉक तोड़कर तार जोड़कर बाइक चालू कर लेते थे।
विज्ञापन
नंबर प्लेट तोड़कर छिपा देते थे बाइक
आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट तोड़कर फेंक देते थे और उन्हें अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखते थे। 22 जुलाई को आरयूएचएस अस्पताल के गेट नंबर तीन के पास से गिर्राज प्रसाद सैनी की मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। प्रताप नगर थाने में दर्ज इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने यह बाइक भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर ली।
कमलजीत पर पहले से आठ मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी कमलजीत के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं। वह वाहन चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में लंबे समय से स्थायी वारंटों पर फरार चल रहा था। वहीं शेर सिंह के खिलाफ मलारना डूंगर थाने में मारपीट का मामला दर्ज है।
सवाई माधोपुर में भी मिलीं चोरी की बाइक
जांच में सामने आया है कि जयपुर से चुराई गई चार मोटरसाइकिलें सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर, खंडार और सुरवाल क्षेत्रों में पहले ही जब्त हो चुकी हैं। पुलिस अब आरोपियों से चोरी किए गए अन्य वाहनों और उनके पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।