फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Punjab Visit: गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिले मोदी, पंजाब को 1600 करोड़ की मदद का एलान

Tue, 09 Sep 2025 06:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 06:12 PM IST
खास बातें

PM Modi To Visit Punjab Review Flood Situation: पंजाब इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण सूबे में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 जिलों में 3.87 लाख लोग व 4.56 लाख एकड़ फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के गुरदासपुर में आ रहे हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। पढ़ें सभी अपडेट...

विज्ञापन
PM Modi To Visit Punjab Today Live Assess Flood Situation Review Relief Measures Punjab News in Hindi
पीएम मोदी ने किया पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:52 PM, 09-Sep-2025
पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का एलान 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और गुरदासपुर में एक बैठक में नुकसान का आकलन किया। इसके बाद उन्होंने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की घोषणा। यह राशि राज्य के पास पहले से उपलब्ध 12,000 करोड़ रुपये के अलावा होगी। इसके अलावा मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की है।
05:35 PM, 09-Sep-2025
बाढ़ पीड़ितों से बात करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ पीड़ितों से मिले पीएम मोदी 
पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के बाद पीएम मोदी ने गुरदासपुर में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों, बाढ़ पीड़ितों और आपदा मित्रों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्हें फोटो प्रदर्शनी के जरिये राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री को बाढ़ की स्थिति के बारे में भी बताया गया। पीएम ने जवानों और आपदा मित्रों के अभियानों की तारीफ की और उनका हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत अन्य भाजपा नेता व अधिकारी मौजूद रहे। सुनील जाखड़ ने प्रधानमंत्री मोदी को बाढ़ की वजह से बर्बाद हो चुकी फसलों के बारे में जानकारी दी। वहीं बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों ने भी अपना दर्द मोदी के सामने रखा। बाढ़ पीड़ितों से रूबरू होने के बाद पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
04:04 PM, 09-Sep-2025

कुछ ही देर में गुरदासपुर पहुंचेंगे पीएम

गुरदासपुर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे पीएम मोदी
पीएम मोदी पंजाब के गुरदासपुर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे भी किया है। अब वह गुरदासपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इससे पहले पीएम हिमाचल प्रदेश में भी हवाई सर्वे किया और धर्मशाला में उन्होंने हिमाचल में आपदा से हुए नुकसान के लिए 1500 करोड़ रुपये देने का एलान किया है।  
03:04 PM, 09-Sep-2025

सांसद गुरमीत मीत हेयर बोले-विशेष पैकेज की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि आज हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री पंजाब के लिए एक विशेष पैकेज का ऐलान करेंगे। पंजाब को अंतरिम राहत के तौर पर 20000 करोड़ का पैकेज देंगे।
01:12 PM, 09-Sep-2025

पीएम का पंजाब दाैरा स्वागत योग्य

प्रधानमंत्री मोदी के बाढ़ प्रभावित पंजाब दौरे पर पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि इस नाजुक मोड़ पर प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा स्वागत योग्य है। पंजाब के लोगों को उनके दौरे से बहुत उम्मीदें हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि एक बार जब प्रधानमंत्री खुद अभूतपूर्व बाढ़ से हुई तबाही का जायज़ा लेंगे, तो केंद्र सरकार पंजाब को बहुत उदार वित्तीय सहायता प्रदान कर पाएगी... प्रधानमंत्री मोदी ने गुरदासपुर और पठानकोट में एक समीक्षा बैठक आयोजित करने का फ़ैसला किया है। इस तबाही पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और सभी दलों को इस नाज़ुक घड़ी में सामूहिक रूप से पंजाब के लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। मुझे पूरा यकीन है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पंजाब को व्यापक पुनर्वास मिलेगा। 
12:20 PM, 09-Sep-2025

सरकारों को मिशन मोड में काम करना होगा-राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि और व्यापक तबाही बेहद दुखद और पीड़ादायक है। बर्बादी की भयावहता को देखते हुए सरकारों को मिशन मोड में काम करना होगा। किसानों, मज़दूरों, पशुपालकों और आम नागरिकों को तुरंत और प्रभावी सहायता मिलनी चाहिए। हमें मिलकर पंजाब के लोगों का हाथ थामना है।
 

प्रियंका वाड्रा ने कहा-केंद्र आपदा की गंभीरता को समझे
कांग्रेस सांसद प्रियंका वाड्रा ने कहा कि पिछले कई दिनों से पंजाब भयंकर बाढ़ की चपेट में है। पंजाब के लोगों, खासकर किसानों का भारी नुकसान हुआ है। पंजाब के हमारे बहादुर भाई-बहन बड़ी हिम्मत से आपदा का सामना कर रहे हैं। केंद्र सरकार से निवेदन है कि आपदा की गंभीरता को समझते हुए पीड़ितों को जरूरी सहायता पहुंचाएं और नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की भी व्यवस्था करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:05 PM, 09-Sep-2025

भारत सरकार पंजाब के साथ-सुनील जाखड़

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं और इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं। वह स्थानीय परिस्थितियों का व्यक्तिगत रूप से आकलन करने और जमीनी हकीकत को समझने के लिए पंजाब का दौरा कर रहे हैं ताकि पंजाब के लोगों को अधिकतम सहायता प्रदान की जा सके। इससे पहले, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान को स्थिति का आकलन करने के लिए भेजा गया था। पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की दो टीमें अपने दौरे के बाद केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। भारत सरकार पंजाब के लोगों के साथ पूरी तरह खड़ी है। 

पंजाब अकेला नहीं है-अश्विनी शर्मा
वहीं पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब आगमन पर हार्दिक स्वागत करता हूं। उनका यह दौरा इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार पंजाब के दुःख-दर्द में हमारे साथ खड़ी है। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से पंजाब के किसान, मजदूर और आम नागरिक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पंजाब के किसान जानते हैं कि केंद्र सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है। पंजाब खुले दिल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करता है। प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा स्पष्ट संदेश देता है कि पंजाब अकेला नहीं है, बल्कि पूरा देश और केंद्र सरकार पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है। केंद्र सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है।
11:53 AM, 09-Sep-2025

पठानकोट का भी दाैरा करेंगे पीएम 

प्रधानमंत्री गुरदासपुर के अलावा पठानकोट का भी दाैरा करेंगे। 
11:43 AM, 09-Sep-2025

सीएम बोले-मोदी का स्वागत है

सीएम भगवंत मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। मेरी तबीयत ठीक नहीं है, वरना मैं स्वयं आकर उन्हें सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करवाता। मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री पंजाब और पंजाबियों को इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोई अच्छा पैकेज या घोषणा करके जाएंगे।
11:42 AM, 09-Sep-2025

हिमाचल प्रदेश में भी करेंगे सर्वेक्षण

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब तीन बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इससे बाद वे हिमाचल प्रदेश में भी बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed