{"_id":"6ac4190a57fd7750bb077a16","slug":"teachers-will-teach-life-skills-to-children-alongside-academics-barabanki-news-c-13-lko1070-1953184-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बच्चों को पढ़ाई के साथ जिंदगी के हुनर सिखाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बच्चों को पढ़ाई के साथ जिंदगी के हुनर सिखाएंगे शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बच्चों को पढ़ाई के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से सोमवार से तीन दिवसीय जीवन कौशल शिक्षक प्रशिक्षण शुरू हुआ। अटल सभागार में चल रहे प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों के मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण सात अक्तूबर तक चलेगा। शिक्षकों को ये प्रशिक्षण न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत समग्र शिक्षा और प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत दिया जा रहा है। उप प्राचार्य राम प्रवेश को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डॉ. सबा इस्लाम और संगीता श्रीवास को नोडल प्रभारी बनाया गया है। प्रवक्ता जितेन्द्र शर्मा, आशुतोष दरमार और डॉ. सांत्वना शुक्ला प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं।
बच्चों को पढ़ाई के साथ होगा ये फायदा
जीवन कौशल प्रशिक्षण से शिक्षक बच्चों को तनाव और विभिन्न परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटना सिखा सकेंगे। इससे विद्यार्थियों में मानसिक मजबूती बढ़ाने और पढ़ाई से जुड़े दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही शिक्षकों को बच्चों से संवेदनशील और प्रभावी संवाद करने के तरीके बताए जा रहे हैं। साथ ही बच्चों के व्यक्तित्व और व्यवहारिक क्षमताओं के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
कोट......
प्रशिक्षण में शिक्षकों को बताया जा रहा है कि बच्चों का विकास केवल शैक्षिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। उनमें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक व्यवहार विकसित करना भी जरूरी है। इसके लिए शिक्षकों को व्यवहारिक गतिविधियों और मनोवैज्ञानिक तकनीकों के इस्तेमाल की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
मनोज गिरि - संयुक्त शिक्षा निदेशक व प्राचार्य डायट